ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गोलियों से नहीं हो सकता नक्सलवाद का समाधान, नई रणनीति की जरूरत-सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

गोलियों से नहीं हो सकता नक्सलवाद का समाधान, नई रणनीति की जरूरत-सीएम बघेल

By @dmin Published December 2, 2021
Share
गो-सेवा, गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य बना उदाहरण : भूपेश बघेल
गो-सेवा, गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य बना उदाहरण : भूपेश बघेल
SHARE

नई दिल्ली/रायपुर (एजेंसी)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को कहा कि बेरोजगारी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। साथ ही भूपेश बघेल ने कहा कि केवल बंदूकें और गोलियां इस दशकों पुरानी समस्या को हल नहीं कर सकती हैं और विकास ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई स्कूलों को फिर से खोल दिया है जिनमें से वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों के लिए कुछ अंग्रेजी माध्यम के स्कूल भी शामिल हैं। 

सीएम बोले, बस्तर के लोगों के साथ काम करना शुरू
बघेल ने कहा, मुझे लगता है कि समस्या के मूल कारण को या तो गलत समझा गया है या पहले इसे नजरअंदाज कर दिया गया। सत्ता संभालने के बाद हमने महसूस किया कि केवल बंदूकें और गोलियां ही समस्या का समाधान नहीं कर सकती हैं। बघेल ने एक साक्षात्कार में पीटीआई से कहा कि हमें इस दशकों पुरानी समस्या को हल करने के लिए 360 डिग्री रणनीति की आवश्यकता है। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम धीरे-धीरे अपने प्रयास में सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बस्तर के लोगों के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया है। 

स्थानीय समुदायों के साथ विचार-विमर्श शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने स्थानीय समुदायों के साथ विचार-विमर्श शुरू किया और उनसे पूछा कि समस्या के लिए उनका नुस्खा क्या है और उन्हें जीवन को बेहतर बनाने के लिए क्या चाहिए। फिर हमने उनके दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान करना शुरू कर दिया। बघेल ने कहा कि बस्तर में नक्सल समस्याओं के बढऩे के पीछे बेरोजगारी एक कारण है। उन्होंने कहा कि हमने इस समस्या के समाधान के लिए कई कदम उठाए हैं। स्थानीय लोगों को रोजगार देने के प्रयास किए जा रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि युवाओं को उनके अपने जिले या क्षेत्र में रोजगार मिले। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस कर्मियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है और प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष टास्क फोर्स हब बनाए गए हैं। हमारी पुलिस और अर्ध-सैनिक बल पहले की तरह जुझारू हैं। हमने केंद्र से यहां विकास में सहायता करने के लिए भी कहा है और सुझाव भी दिए हैं। अगले कुछ वर्षों में यदि ये लागू होते हैं, तो नक्सलवाद को इस लाल आतंक के गढ़ से खत्म करने में मदद मिलेगी। बघेल ने विपक्षी दलों पर कोयला खनन परियोजनाओं को लेकर वनवासियों के बीच गलतफहमी पैदा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब गलतफहमी दूर हो गई है।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

@dmin December 2, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिर्जापुर में ललित का किरदार निभाने वाले अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा का निधन, सितारे दे रहे श्रद्धांजलि मिर्जापुर में ललित का किरदार निभाने वाले अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा का निधन, सितारे दे रहे श्रद्धांजलि
Next Article बाढ़ पीढि़तों की मदद के लिए आगे आए अभिनेता अल्लू अर्जुन, मुख्यमंत्री राहत कोष में डोनेट किए इतने रुपये बाढ़ पीढि़तों की मदद के लिए आगे आए अभिनेता अल्लू अर्जुन, मुख्यमंत्री राहत कोष में डोनेट किए इतने रुपये

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?