ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्योत्सव 2024 : फूड कोर्ट में  छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की महक, स्वाद लेने लग रही लोगों की भीड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्योत्सव 2024 : फूड कोर्ट में  छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की महक, स्वाद लेने लग रही लोगों की भीड़

By Mohan Rao
Published: November 5, 2024
Share
राज्योत्सव में फुड कोर्ट
SHARE

रायपुर। राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर में दूसरे दिन फूड कोर्ट में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्वाद के लिए गढ़ कलेवा में लोगों की भीड़ देखते ही बन रही है। छत्तीसगढ़ केवल अपने सांस्कृतिक धरोहर के लिए ही नहीं जाना जाता है बल्कि यहां के बड़ा, फरा, चीला और भजिया जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों  में जो स्वाद है , वह हर छत्तीसगढ़िया के मुंह में बसा हुआ है। उड़द दाल से बने बड़े व्यंजन का शादी-ब्याह तथा पितर में विशेष चलन है।

चावल आटा से बना फरा दो तरह से बनता है पहला मीठा ,जिसमे फरा में गुड़ का घोल उपयोग होता है और दूसरा भाप में पकाया हुआ जिसको बघार लगाकर अधिक स्वादिष्ट किया जाता है। चीले के दो रुप प्रचलन मे है मीठा एवं नमकीन। चावल के आटे में नमक डालने से नुनहा चीला बनता है एवं घोल में गुड़ डाल देने से गुरहा चीला। इन दोनों चीले का स्वाद हरी मिर्च और पताल की चटनी से बढ़ जाता है ।उड़द की पीठी या बेसन दोनों से भजिया बनाने का रिवाज है। छत्तीसगढ़ी व्यंजन संतुलित, स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट होते हैं । साथ ही पारंपरिकता की सौंधी महक इनको बेजोड़ बनाती है।

अभनपुर के पास से आई  श्रीमती कल्याणी यादव, श्रीमती राजमती साहू, बेमेतरा की श्रीमती रानी वर्मा, श्रीमती गीता वर्मा जैसी अनेक महिलाओं ने बताया कि वे सभी राज्योत्सव स्थल में गढ़ कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद लेने आई है और उन सबको यहां बहुत अच्छा लग रहा है। राज्योत्सव स्थल के फूड कोर्ट में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद उन सबको अपने घर में बनाए गए व्यंजनों के स्वाद जैसा ही लग रहा है।

एसपी प्रशांत अग्रवाल ने लिया दुर्ग एसपी का चार्ज…. अफसरों की ली बैठक… बेसिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने पर दिया जोर… जुआ, सट्टा व नशे के कारोबार खत्म करने पर रहेगा फोकस
पुतिन ने बनाया ऐसा कानून, पद से हटने के बाद भी रूस के राष्ट्रपति पर दर्ज नहीं होगा कोई मुकदमा, न होगी गिरफ्तारी
VIP जिले का सरकारी अस्पताल का हाल देख भड़के कलेक्टर, गैरहाजिर Doctor की कटेगी पगार
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय सतत विकास लक्ष्य संचालन समिति की पहली बैठक….. सीएम बघेल ने कहा- विकास में कोई भी पीछे न छूटे
अवैध कोयला खदान में मिट्टी धसकने से दो की मौत, कोयला निकालने गए थे और हो गया हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्योत्सव में हादसा : करंट लगने से शिक्षक की मौत, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित
Next Article मेकाहारा अस्पताल में आग लगने से मचा हड़कंप, एसडीआरएफ ने कांच तोड़कर मरीज को निकाला बाहर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?