ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ़: जनता ने भाजपा को उखाड़ा, अब हुंकार…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ़: जनता ने भाजपा को उखाड़ा, अब हुंकार…

By Om Prakash Verma
Published: November 11, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का दावा किया है. महतारी हुंकार रैली से पहले युवा मोर्चा की मशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह आग तभी बुझेगी जब हम कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. बेचारे को यही नहीं पता कि सरकारों को पार्टी नहीं, जनता उखाड़ कर फेंकती है. ज्यादा पुरानी बात नहीं है, जनता ने भाजपा की 15 साल पुरानी सरकार को ऐसे उखाड़ा था जैसे कोई खेत से खरपतवार उखाड़ता है. वैसे भी इस तरह की बातें कौन करता है. बदले की आग वाली भाषा तो राजपूत और ठाकुर बोला करते थे. कम से कम हिन्दी फिल्मों में तो हमने यही देखा है. पिछले विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ ताजा-ताजा बालिग हुआ था. 18 साल का छत्तीसगढ़ ऊब गया था, एक ही चेहरा और एक जैसी बातें सुन-सुन कर. उधर मोदी जी के नेतृत्व में देश-भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंधी चली और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार सोलह साल की होने से पहले ही उड़ गई. दरअसल, राजनीति की यही बीमारी है. अच्छी भली चल रही सरकार के खिलाफ कोई रचनात्मक आंदोलन खड़ा करने की बजाय शिगूफेबाजी का दामन थाम लिया जाता है. एक से एक नाम तलाशे जाते हैं. नया शिगूफा है “महतारी हुंकार रैली” का. देश जानता है कि जिसकी जेब में पैसा होता है वह भीड़ इकट्ठा कर ही लेता है. इसके लिए भी स्पेशलिस्ट सेवाएं होती हैं. ट्रक, ट्रैक्टर, ट्रेलर में भर कर कृषि मजदूरों को उठा लाते हैं. सोशल मीडिया पोस्ट के इस दौर में शहरी शौकीन भी इससे जुड़ जाते हैं. माहौल तो बनता है पर रिजल्ट नहीं आता. ऐसा नहीं है कि छत्तीसगढ़ में सबकुछ सही चल रहा है. पर यह भी मानना पड़ेगा कि योजनाएं बहुत अच्छी बन रही हैं. गांधी जी से लेकर कलाम साहब तक के सपनों का भारत गढ़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ पहलकदमी कर रहा है. पर यह सबके सहयोग के बिना संभव नहीं है. यह सहयोग रचनात्मक और आलोचनात्मक दोनों हो सकता है. पर अपने यहां भीड़तंत्र को ही लोकतंत्र मान लिया गया है. स्मृति ईरानी, रेणुका सिंह जैसे नेता छत्तीसगढ़ आने वाले हैं. वे शांत छत्तीसगढ़ की फिजां में जहर घोलने की कोशिश करेंगी. देश भूल जाएगा कि नोटबंदी की मार जनता ने सही और रसूखदारों की तिजोरियां अब भी नोटों के बंडल उगल रही हैं. जिसे कम करने का वायदा कर केन्द्र में उनकी सरकार आई वही महंगाई आज अपने चरम पर है. महिलाओं के खिलाफ अपराध अकेले छत्तीसगढ़ में नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ रहे हैं, वहां भी जहां भाजपा की सरकारें हैं. हरियाणा के छाबला, यूपी के गाजियाबाद, फरीदाबाद के बल्लभगढ़, मध्यप्रदेश के सीधी और खंडवा, पश्चिम बंगाल के ऊलूबेड़िया में पिछले एक साल के भीतर “निर्भया कांड” जैसी दिरन्दगी हुई. तब क्या इन नेताओं का गला बैठा हुआ था?

Bhilai News : पंडित के घर पर एटमबम फेंक कर भागे बदमाश… थाने पहुंचा मामला
बिग ब्रेकिंग: राज्य पुलिस अकादमी का नाम अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी होगा… सीएम बघेल ने की घोषणा
पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने के लिए राज्य में लागू है छत्तीसगढ़ पर्यटन नीति 2020: पर्यटन स्थलों का विकास कर सुगम बनाने की कार्ययोजना
Breaking News : नहीं रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
दिल्ली पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश…. इस्लामिक-खालिस्तानी संगठन से जुड़े 5 आतंकी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 28 # 11 november 2022
Next Article देशी शराब की सील पैक बोतल में मिली ऐसी चीज, जिसे देखते ही उड़ गए पीने वालों के होश, गुस्से में सभी नशेड़ी देशी शराब की सील पैक बोतल में मिली ऐसी चीज, जिसे देखते ही उड़ गए पीने वालों के होश, गुस्से में सभी नशेड़ी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?