ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : नहीं रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Breaking News : नहीं रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

By Mohan Rao
Published: February 5, 2023
Share
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति, परवेज मुशर्रफ का निधन
SHARE

नेशनल डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का रविवार को निधन हो गया है। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे। रविवार को दुबई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम  सांस ली।  उनका इलाज संयुक्त अरब अमीरात के अमेरिकी अस्पताल में चल रहा था। वे 2016 से दुबई में रह रहे थे। परवेज मुशर्रफ आखिरी दिनों में चलने फिरने में भी असमर्थ दिखे वे पूरी तरह व्हील चेयर के भरोसे थे और खाना भी नहीं खा पा रहे थे।

बता दें परवेज मुशर्रफ का जन्म दरियागंज नई दिल्ली में 11 अगस्त 1943 को हुआ था। 1947 में उनके परिवार ने पाकिस्तान जाने का फैसला किया। विभाजन के कुछ दिन पहले ही उनका पूरा परिवार पाकिस्तान पहुंचा था। परवेज मुशर्रफ तख्तापलट के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने। 1999 से 2008 तक पाकिस्तान पर शासन किया था। इसके बाद यहां लोकतांत्रिक सरकार बनी। पाकिस्तान में 3 नवंबर, 2007 को इमरजेंसी लगाने और और दिसंबर 2007 के मध्य तक संविधान को निलंबित करने के जुर्म में परवेज मुशर्रफ पर दिसंबर 2013 में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुशर्रफ को 31 मार्च, 2014 को दोषी ठहराया गया। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार पेशावर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस वकार अहमद सेठ की अध्यक्षता में विशेष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने मुशर्रफ को फांसी की सजा सुनाई। इसके बाद वे देश छोड़कर भाग गए। मुशर्रफ मार्च 2016 से दुबई में रह रहे थे और वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार: पिछले 24 घंटों में नए मरीजों की संख्या 35 हजार के पार, 172 की गई जान
रघुनाथनगर में खुलेगा कॉलेज, जनता की शिकायत पर पटवारी निलंबित : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
तालपुरी में चोरी, दिवाली में घर लॉक कर छुट्टी मनाने गया था पीएचई इंजीनियर का परिवार, वापस लौटे तो घर का टूटा था ताला
तेजी से पैर पसार रहा पीलिया, अस्पतालों में बढ़े मरीज
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से महिला की मौत, अब तक 12 लोगों ने गंवाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अरपा महोत्सव: जिले के स्थापना दिवस पर आईजी मीणा ने साईक्लोथॉन में लिया हिस्सा, 10 को बड़े आयोजन की तैयारी अरपा महोत्सव: जिले के स्थापना दिवस पर आईजी मीणा ने साईक्लोथॉन में लिया हिस्सा, 10 को बड़े आयोजन की तैयारी
Next Article नया विधेयक तैयार: सेना व न्यायपालिका के खिलाफ बयानबाजी पर होगी पांच साल की सजा नया विधेयक तैयार: सेना व न्यायपालिका के खिलाफ बयानबाजी पर होगी पांच साल की सजा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?