ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खून की एक बूंद से पता चल जाएगा ब्लड कैंसर, इस मशीन से की जाएगी जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खून की एक बूंद से पता चल जाएगा ब्लड कैंसर, इस मशीन से की जाएगी जांच

By @dmin
Published: April 20, 2022
Share
खून की एक बूंद से पता चल जाएगा ब्लड कैंसर, इस मशीन से की जाएगी जांच
खून की एक बूंद से पता चल जाएगा ब्लड कैंसर, इस मशीन से की जाएगी जांच
SHARE

गोरखपुर (एजेंसी)। अब रक्त की एक बूंद से ब्लड कैंसर का पता चल जाएगा। इसके लिए रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर में (आरएमआरसी) फ्लोसाइटोमीटर मशीन मंगाई गई है। अमेरिका से आई यह मशीन एक से दो सप्ताह में काम करना शुरू कर देगी।

दरअसल, कोशिकाओं के अंदर होने वाली बीमारियों और उसमें होने वाले परिवर्तन का पता फ्लोसाइटोमैट्री विधि से लगाया जाएगा। इसी विधि से शरीर में होने वाले पहले स्टेज के ब्लड कैंसर का भी पता लग जाएगा। इस जांच के लिए केवल एक बूंद रक्त की जरूरत होगी।

अभी तक पूर्वांचल में ऐसी कोई मशीन नहीं थी, जो कोशिकाओं के अंदर पनपने वाली बीमारियों और पहले स्टेज के ब्लड कैंसर का पता लगा सके। मरीजों को लखनऊ में एसजीपीजीआई या किसी बड़े निजी अस्पताल में जाना पड़ता था। अब फ्लोसाइटोमैट्री विधि से इसकी जांच हो सकेगी। आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि फ्लोसाइटोमीटर मशीन आधुनिक है। एक बूंद रक्त से कोशिकाओं के कण में होने वाली बीमारियों का पता लगा सकती है।

प्रतिरोधक क्षमता का हो सकेगा अध्ययन
डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि इस मशीन के माध्यम से शरीर के अंदर की प्रतिरोधक क्षमता का भी अध्ययन किया जा सकेगा। किडनी ट्रांसप्लांट के समय होने वाली महंगी जांच एचएलए टाइपिंग की भी जांच हो सकेगी। इसके अलावा बच्चों से लेकर किशोरों और युवाओं को लगने वाले वैक्सीन का भी अध्ययन हो सकेगा।

मरीजों की हो सकेगी डाइग्नोसिस
डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि इस मशीन से मरीजों की डाइग्नोसिस में काफी आसानी होगी। डाइग्नोसिस के जरिये यह पता किया जा सकेगा कि लोगों को शुरुआती चरण में शरीर में कौन सी बीमारी असर डाल रही है। इससे समय रहते बीमारियों का पता चल जाएगा और उसके इलाज में आसानी होगी।

इन बीमारियों का चल सकेगा पता

  • इम्युनोलॉजी: वैक्सीन की प्रतिरोधक क्षमता तथा उसके प्रभाव पर शोध।
  • मेडिकल इंटेमोलॉजी: डेंगू, चिकनगुनिया, इंसेफेलाइटिस आदि के वाहक कीटों पर शोध होगा।
  • हेल्थ कम्युनिकेशन: बीमारियों की रोकथाम के उपायों के प्रचार-प्रसार का प्रमुख जरिया बनेगा। पूर्वांचल में होने वाली नई बीमारियों का पता चल सकेगा।

आरएमआरसी मीडिया प्रभारी डॉ अशोक पांडेय ने कहा कि फ्लोसाइटोमीटर मशीन से कोशिकाओं के अंदर होने वाली छोटी-छोटी बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा। इससे ब्लड कैंसर का भी पता लग जाएगा। यह मशीन अमेरिका से आ गई है, जिसे जल्द ही लगा दिया जाएगा। इसके बाद से पूर्वांचल में होने वाली नई बीमारियों पर शोध किया जा सकेगा।

Water Crisis: कल से Bhilai Township में एक वक्त ही होगी पानी की आपूर्ति, कम भण्डारण की वजह से लिया फैसला
बीएसएफ के जवानों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, विविध आसनों के माध्यम से आईजी ने बताया योग का महत्व
CG Crime : बिलासपुर में पांच साल की बच्ची का मर्डर, रेप की भी आशंका… अर्धन्ग्न हालत में मिली लाश
जोन 04 क्षेत्र में 68 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और 54 लाख के विकास कार्यों का महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने किया लोकार्पण
प्रधानमंत्री मोदी ने किया सेवा तीर्थ का किया उद्घाटन, पीएमओ सहित अहम कार्यालय होंगे शिफ्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अप्रैल के वेतन के साथ बढ़े डीए के भुगतान की तैयारी लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अप्रैल के वेतन के साथ बढ़े डीए के भुगतान की तैयारी
Next Article राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?