ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध खनन पर सख्ती, अलग अलग जिलों में खनिज विभाग ने जब्त हाइवा व लोडर
Share
Notification Show More
Latest News
विदेश में MBA और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख की ठगी, महिला सहित तीन गिरफ्तार
September 16, 2026
झीरम नक्सली हमले के 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद आया फैसला
September 16, 2026
राज्य योजनाओं में लागू होगा S-SNA मॉडल, योजनाओं की राशि का होगा पारदर्शी व प्रभावी उपयोग
September 16, 2026
मुख्यमंत्री साय ने एचडीएफसी बैंक के छत्तीसगढ़ में 25 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष लोगो का किया विमोचन
September 16, 2026
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एम्स रायपुर में महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात
September 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedMahasamundRaipur

छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध खनन पर सख्ती, अलग अलग जिलों में खनिज विभाग ने जब्त हाइवा व लोडर

By Mohan Rao Published June 21, 2025
Share
रेत का अवैध खनन पर कार्रवाई
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध उत्खनन पर सख्ती बरती जा रही है। खनिज विभाग के निर्देश पर अलग अलग जिलों में कार्रवाई जारी है। ताजा मामले में गरियाबंद, महासमुंद व एमसीबी जिले में रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की गई। इस दौरान खनिज विभाग ने तीन जेसीबी, तीन हाइवा, दो ट्रैक्टर सहित 245 हाइवा रेत की ढेरी जब्त की है। विभाग ने कहा है कि प्रदेश के जिलों में अवैध रूप से रेत उत्खनन पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Contents
महासमुंद में 2 जेसीबी लोडर और 2 हाइवा वाहन जप्तएमसीबी में 1 जेसीबी एवं 01 हाइवा समेत 2 ट्रैक्टर जप्तगरियाबंद में 245 हाईवा रेत ढेरी जप्त

महासमुंद में 2 जेसीबी लोडर और 2 हाइवा वाहन जप्त

रेत के अवैध खनन के खिलाफ महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर कार्रवाई की गई। खनिज विभाग, पुलिस एवं राजस्व की टीम ने 2 जेसीबी लोडर वाहन  एवं 2 हाइवा को  रेत का अवैध  परिवहन करते हुए जप्त किया गया। चारों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ महासमुंद थाना में खड़ा किया गया है। खनिज अधिकारी  श्री योगेन्द्र सिंह  ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एमसीबी में 1 जेसीबी एवं 01 हाइवा समेत 2 ट्रैक्टर जप्त

मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर कलेक्टर  के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल जिला मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों मे भ्रमण कर रेत के अवैध  उतखनन, परिवहन तथा भण्डारण पर लगातार कार्यवाही कर  रही है। खनिज विभाग द्वारा 16 जून 2025 को चौनपुर, चिवटीमार क्षेत्र मे खनिज रेत के अवैध उतखनन कर परिवहन कर रहे 02 वाहनो को जप्त किया गया है। वहीं 19 जून 2025 को ग्राम सोनबरसा से 01 हाइवा वाहन को खनिज गिट्टी का परिवहन करते हुए जप्त कर थाना नागपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है। 05 जून 2025 को ग्राम पंचायत हरचोका रेत खदान से अवैध रूप रेत उतखनन कर रहे 1 जेसीबी मशीन और 01 हाइवा को जप्त किया गया है,  27 मई 2025 को ग्राम सेमरिया मे स्वीकृत रेत भण्डारण से 20 घन मीटर रेत जप्त किया जा कर खान और खनिज ( विकास और विनियमन ) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 तक एवं छत्तीसगढ़ खनिज (खनन परिवहन तथा भण्डारण )नियम 2009 के तहत कार्यवाही किया गया है।

गरियाबंद में 245 हाईवा रेत ढेरी जप्त

गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर टास्क फोर्स की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। खनिज अधिकारी रोहित साहू ने बताया कि खनिज विभाग के अमले द्वारा 19 एवं 20 जून को राजिम, बकली, चौबेबांधा क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध भण्डारण के 04 प्रकरणों में 245 हाईवा रेत ढेरी जप्त किया गया। इसी प्रकार से खनिज रेत के अवैध परिवहन के 01 हाईवा एवं 04 ट्रेक्टर कुल 09 प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। सभी अवैध भण्डारणों पर छत्तीगसढ खनिज (खनन, परिवहन, तथा भण्डारण) नियम 2009 के तहत् एवं वाहनों पर खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 एवं छ0ग0 गौण खनिज नियम 2015 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जावेगी।

You Might Also Like

विदेश में MBA और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख की ठगी, महिला सहित तीन गिरफ्तार

झीरम नक्सली हमले के 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद आया फैसला

राज्य योजनाओं में लागू होगा S-SNA मॉडल, योजनाओं की राशि का होगा पारदर्शी व प्रभावी उपयोग

मुख्यमंत्री साय ने एचडीएफसी बैंक के छत्तीसगढ़ में 25 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष लोगो का किया विमोचन

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एम्स रायपुर में महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात

Mohan Rao June 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में डिजिटल अरेस्ट का मामला, 54 लाख की ठगी के मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Next Article CG accident : दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?