ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांतिप्रकाशपुर की पहाड़ी पर बने 600 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच, वर्षा जल का होगा अधिकतम संचयन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

कांतिप्रकाशपुर की पहाड़ी पर बने 600 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच, वर्षा जल का होगा अधिकतम संचयन

By Mohan Rao
Published: July 22, 2026
Share
SHARE

भू-जल संवर्धन, हरियाली और कृषि विकास को मिलेगा स्थायी आधार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत संचालित ‘मोर गांव, मोर पानी‘ महाअभियान के माध्यम से सरगुजा जिले में जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। अभियान के तहत वर्षा जल का अधिकतम संचयन सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक पद्धति से जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत अंबिकापुर की ग्राम पंचायत कांतिप्रकाशपुर के पहाड़ी क्षेत्र में 600 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच (एससीटी) का निर्माण किया गया है, जो भू-जल पुनर्भरण, हरित आवरण विस्तार और कृषि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में पहाड़ी ढलानों पर रिज टू वैली अवधारणा के अनुरूप कंटूर लाइन के आधार पर जिग-जैग स्वरूप में इन ट्रेंचों का निर्माण किया गया है। यह वैज्ञानिक तकनीक वर्षा जल के तेज बहाव को नियंत्रित कर उसे धीरे-धीरे भूमि में समाहित करती है, जिससे भू-जल स्तर में वृद्धि होती है और प्राकृतिक जल स्रोतों का पुनर्भरण संभव होता है।

पहले वर्षा के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों का अधिकांश पानी बहकर निकल जाता था, जिससे मिट्टी का कटाव होता था और जल का समुचित उपयोग नहीं हो पाता था। अब स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंचों के निर्माण से वर्षा जल अधिक समय तक क्षेत्र में ठहरेगा, भूमि में समाहित होगा और आसपास के कुओं, हैंडपंपों तथा अन्य जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने में सहायक बनेगा। इससे भविष्य में पेयजल उपलब्धता बेहतर होने के साथ कृषि कार्यों के लिए भी पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा।

अभियान के तहत किए गए कार्यों से कांतिप्रकाशपुर की पहाड़ी का स्वरूप भी बदलता दिखाई दे रहा है। पहले जहां यह क्षेत्र बंजर और सूखा नजर आता था, वहीं अब व्यवस्थित जल संरक्षण संरचनाओं और बढ़ती हरियाली के कारण प्राकृतिक वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने लगा है। यह पहल मिट्टी संरक्षण, वनस्पति विकास और पर्यावरण संतुलन को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच जल संरक्षण की एक प्रभावी वैज्ञानिक तकनीक है, जो वर्षा जल को भूमि में समाहित कर भू-जल संवर्धन, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा हरित आवरण बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके माध्यम से कृषि उत्पादन बढ़ाने और जल संकट की समस्या के दीर्घकालिक समाधान की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

‘मोर गांव, मोर पानी‘ महाअभियान के माध्यम से सरगुजा जिले में जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्थायी जल प्रबंधन की मजबूत नींव रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाएं, ताकि सरगुजा को जल समृद्ध, हरित और आत्मनिर्भर जिला बनाया जा सके।

Breaking News : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा, नाबालिग थे सवार… अपराध दर्ज
सीएम साय ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, राज्य के विकास, सुरक्षा सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा
एयर इंडिया: यूक्रेन से उड़ानों पर हर घंटे खर्च हो रहे सात से आठ लाख, एक ट्रिप पर कुल लागत 1.10 करोड़ से ज्यादा
शपथ ग्रहण समारोह: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कल शपथ लेंगे रमेश सिन्हा
पाली महोत्सव के समापन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- पुरातात्विक और पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं केे विकास से बढ़ेंगे रोजगार के नए अवसर, सरकार इसके लिए प्रयासरत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
Next Article कोरबा वन मंडल की बड़ी कार्रवाई: 20 घनमीटर अवैध साल लकड़ी बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?