ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्रिकेट: एशिया कप फाइनल आज, श्रीलंका की छठी और पाकिस्तान की तीसरी बार चैंपियन बनने पर नजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

क्रिकेट: एशिया कप फाइनल आज, श्रीलंका की छठी और पाकिस्तान की तीसरी बार चैंपियन बनने पर नजर

By @dmin
Published: September 11, 2022
Share
क्रिकेट: एशिया कप फाइनल आज, श्रीलंका की छठी और पाकिस्तान की तीसरी बार चैंपियन बनने पर नजर
क्रिकेट: एशिया कप फाइनल आज, श्रीलंका की छठी और पाकिस्तान की तीसरी बार चैंपियन बनने पर नजर
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/दुबई (एजेंसी)। एशिया कप टी-20 का फाइनल मुकाबला रविवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। आर्थिक संकट के बीच अगर श्रीलंका टूर्नामेंट जीतता है तो उसके देशवासियों को खुशी के कुछ लम्हें मिलेंगे। मगर इसके लिए उसे पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को तीन दिन के भीतर दूसरी बार हराना होगा। श्रीलंका एक तरह से एशिया कप का मेजबान है, लेकिन सुरक्षा कारणों से वह इसका आयोजन अपने देश में नहीं कर पाया और इसलिए संयुक्त अरब अमीरात को इस टूर्नामेंट को आयोजित करने का मौका मिला। दोनों के बीच यह फाइनल में चौथी टक्कर होगी। पिछली तीन में से दो बार श्रीलंका जीतने में सफल रहा है।

दासुन शनाका की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम के सुपर चार के प्रदर्शन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम के लिए चुनौती किसी भी तरह से आसान नहीं होगी। चाहे वह एशियाई क्रिकेट परिषद हो या फिर दुबई के दर्शक, सभी चाहते थे कि फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो, लेकिन श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन करके उनके सारे समीकरण बिगाड़ दिए।

उसने शुक्रवार को फाइनल के अपने प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ सुपर चार के अंतिम मैच में आसान जीत दर्ज की थी। इससे उसकी टीम फाइनल में बढ़े मनोबल के साथ उतरेगी, लेकिन दुबई में पाकिस्तान को दर्शकों का अपार समर्थन मिलने की संभावना है और ऐसे में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नवाज और नसीम शाह जैसे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

ओपनर मेंडिस-पाथुम की जुगलबंदी
दुष्मंथा चमीरा जैसे अनुभवी गेंदबाज की अनुपस्थिति के बावजूद श्रीलंका का आक्रमण मजबूत नजर आता है जबकि बल्लेबाजी में उसके पास कुसल मेंडिस और पाथुम निसांका के रूप में दो शानदार सलामी बल्लेबाज हैं, जो अच्छी शुरुआत दिलाने में सक्षम हैं। दनुष्का गुणतिलका, भानुका राजपक्षे, शनाका और करुणारत्ने ने भी उपयोगी योगदान दिया है। एशिया कप के पांच मैचों में अब तक श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 28 छक्के और 62 चौके लगाए हैं जिससे उनके आक्रामक रवैये का पता चलता है। गेंदबाजी में महेश तीक्ष्णा और वानिंदु हसरंगा ने स्पिन विभाग को बखूबी संभाला है, जबकि दिलशान मधुशंका ने मुख्य तेज गेंदबाज की जिम्मेदारी काफी सराहनीय रूप से निभाई है।

बाबर की फॉर्म चिंता का सबब
इसके विपरीत पाकिस्तान अपने कप्तान और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बाबर की फॉर्म को लेकर चिंतित है जिन्होंने अब तक पांच मैचों में केवल 63 रन बनाए हैं। वह फाइनल में निश्चित तौर पर बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। गेंदबाजी अभी पाकिस्तान का मजबूत पक्ष नजर आता है। नसीम शाह के खेल में लगातार सुधार हो रहा है जबकि हैरिस रऊफ और मोहम्मद हसनैन भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके दोनों स्पिनर लेग ब्रेक गेंदबाज शादाब खान और बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

टॉस निभा रहा अहम भूमिका
दुबई में हालांकि टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को नुकसान होता है। पाकिस्तान का वैसे भी पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसने भारत और श्रीलंका के खिलाफ जो मैच गंवाए उसमें उसने पहले बल्लेबाजी की थी।

छत्तीसगढ़ के 36 सरकारी आईटीआई का होगा आधुनिकीकरण, टाटा टेक्नोलॉजीस के साथ हुआ एमओयू
कृषि में गोमूत्र के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित उपयोग की कार्ययोजना तैयार करें- मुख्यमंत्री बघेल
भारत-अमेरिका दोस्ती: बाइडन प्रशासन ने एफ-16 ईएक्स विमान भारत को देने की दी मंजूरी
नरवा योजना से वर्षा जल संचयन, सिंचाई और आजीविका के साधनों का होगा विकास
कोरोना की तीसरी लहर पर मंथन: पीएम ने की उच्चस्तरीय बैठक, ऑक्सीजन की उपलब्धता पर दी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इमरान खान का जोरदार हमला, बोले- जिया उल हक के जूते पॉलिश कर राजनीति में आए थे नवाज शरीफ विमान ने खोया संतुलन: बाल-बाल बचे इमरान, कराई गई आपात लैंडिंग
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 325 # 11 september 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?