ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोर्ट परिसर में वकील की हत्या, तमंचा फेंककर भागे कातिल, मचा हड़कंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोर्ट परिसर में वकील की हत्या, तमंचा फेंककर भागे कातिल, मचा हड़कंप

By @dmin
Published: October 18, 2021
Share
कोर्ट परिसर में वकील की हत्या, तमंचा फेंककर भागे कातिल, मचा हड़कंप
कोर्ट परिसर में वकील की हत्या, तमंचा फेंककर भागे कातिल, मचा हड़कंप
SHARE

शाहजहांपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दुस्साहिक वारदात को अंजाम देते हुए हत्यारों ने कचहरी परिसर के अंदर एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। वकील की लाश अदालत की तीसरी मंजिल पर मिली है। हत्या के बाद कातिल मोके पर देसी पिस्टल फेंककर चले गए। इस घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंचे। उधर, घटना से आक्रोशित वकीलों ने चौराहे पर जाम लगा दिया है। वकीलों को समझाने के लिए एसएसपी, एसपी सिटी सहित पुलिस के कई आला अधिकारी पहुंचे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के ईदगाह मोहल्ले के रहने वाले अधिवक्ता भूपेंद्र प्रताप सिंह (उम्र 36 वर्ष) ने दो साल पहले ही कचहरी में वकालत शुरू की थी। इससे पहले यह टीचिंंग करते थे। सोमवार को भूपेंद्र सिंह की लाश अदालत की तीसरी मंजिल पर मिली। बताया जा रहा है भूपेंन्द्र तीसरी मंजिल पर रिकार्ड रूम में कागज चेक करने गए थे। यहां पर ज्यादा लोगों की आवा-जाही नहीं रहती है। दोपहर करीब सवा 12 बजे हमलावरों ने भूपेंद्र पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गए। उन्हें पीछे से गोली मारी गई है।

बताते हैं कि भूपेंद्र पर भी 18 मुकदमे पंजीकृत थे। कचहरी परिसर में गोली चलने से हड़कंप मच गया। तमाम वकील मौके पर दौड़कर मौके पहुंच गए। भूपेंद्र सिंह खून से लथपथ गैलरी में पड़े थे। उनकी सांसें थम चुकी थीं। शव से कुछ दूरी पर 315 बोर का तमंचा पड़ा था। पुलिस ने तुरंंत ही कचहरी के गेटों की नाकाबंदी कराकर चेकिंग कराई, पर नतीजा शून्य रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस आनंद भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। वकीलों से पूछताछ भी की। एसपी ने घटना के जल्द खुलासे का दावा करते हुए कई टीमों का गठन किया है।

Politics: मुफ्त की राजनीति में उतरी भाजपा और कांग्रेस तो इनका क्या होगा? फिर जनता किस पर करेगी भरोसा!
पाकिस्तान में सियासी संकट: पीएम ने की संसद भंग करने की सिफारिश, कहा-मुल्क के खिलाफ बड़ी साजिश नाकाम
राजीव गांधी किसान न्याय योजना से आया खेती-किसानी में बड़ा बदलाव – मंत्री रविन्द्र चौबे
डबरा पारा पुल पर ट्रक के खराब होने से लगा दो किलोमीटर लंबा जाम
बस्तर फाइटर के जवान ने की खुदकुशी, खुद की पिस्टल से मार ली गोली… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई चेम्बर चलाएगा दीवाली में वेलकम ग्राहक अभियान… बाजारों में ग्राहक बिना भय के कर सकेंगे खरीदारी भिलाई चेम्बर चलाएगा दीवाली में वेलकम ग्राहक अभियान… बाजारों में ग्राहक बिना भय के कर सकेंगे खरीदारी
Next Article चारपाई पर स्वास्थ्य सुविधाएं, एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही खाट बांधकर बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचा पिता चारपाई पर स्वास्थ्य सुविधाएं, एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही खाट बांधकर बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचा पिता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?