ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना विस्फोट: दो दिन के अंदर ही घरों में कैद कर दिए गए करीब तीन करोड़ लोग, तीन शहरों में लगा लॉकडाउन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

कोरोना विस्फोट: दो दिन के अंदर ही घरों में कैद कर दिए गए करीब तीन करोड़ लोग, तीन शहरों में लगा लॉकडाउन

By @dmin
Published: March 13, 2022
Share
चीन में कोरोना का कोहराम: संक्रमित मरीजों का टूटा रिकॉर्ड, कई जगह सेना ने संभाला मोर्चा, घरों में कैद हुए लोग
चीन में कोरोना का कोहराम: संक्रमित मरीजों का टूटा रिकॉर्ड, कई जगह सेना ने संभाला मोर्चा, घरों में कैद हुए लोग
SHARE

बीजिंग (एजेंसी)। चीन में कोरोनावायरस महामारी ने फिर पैर पसार लिए हैं। बताया गया है कि जिनपिंग सरकार ने सोमवार को दक्षिणी चीन के तकनीकी हब शेनजेन में सख्त लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। इसी के साथ शहर के करीब 1,70,00,000 लोग अब घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन का यह कदम तब उठाया है, जब जिले में एक दिन में ही 66 लोग संक्रमित मिले।

गौरतलब है कि चीन के जिलीन प्रांत की राजधानी चांगचुन में शुक्रवार को लॉकडाउन लगाया जा चुका है। तब इस शहर के 90 लाख लोगों को आपात अलर्ट के बाद घरों पर रहने के आदेश दे दिए गए थे। दूसरी तरफ शांडोंग प्रांत के युचेंग में भी लॉकडाउन का आदेश दिया गया था, जिसकी आबादी करीब पांच लाख है। यानी चीन के कुल तीन शहरों में फिलहाल 2,65,00,000 लोग अपने घरों में बंद रहने को मजबूर हैं।

हुआवे और टेनसेंट जैसी कंपनियों का हेडऑफिस शेनजेन में
शेनजेन में चीन की दो प्रमुख कंपनियों हुआवे और टेनसेंट का हेडऑफिस है। यह शहर हॉन्गकॉन्ग से सीमा साझा करता है, जहां पहले ही कोरोना की लहर से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित मिल रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है जहां पर अधिकारियों ने कोविड-19 के 27,647 नए मामलों की पुष्टि की है। हॉन्गकॉन्ग में और 87 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक यहां 3,729 लोगों की जान जा चुकी है।

चीन में दो साल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले
चीन में कोविड-19 के दैनिक मामले शनिवार को दो साल में सबसे अधिक दर्ज किए गए। अधिकारियों ने बताया कि करीब दो हजार नए मामले आए हैं जिनमें बीजिंग के 20 संक्रमित शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को बताया कि चीन की मुख्य भूमि पर शनिवार को कोविड-19 के स्थानीय तौर पर संक्रमण के 1,807 नए मामले आए जबकि 131 मरीज आयातित हैं।

बाकी शहरों में भी गाइडलाइंस जारी
इस बीच शंघाई में स्कूल-पार्क बंद रहे, तो बीजिंग में आवासीय इलाकों में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। नए मामले मिलने के बाद बीजिंग में प्रशासन ने लोगों से कहा कि वह अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। यहां तक कि लोगों को हिदायत दी गई है कि जरूरी न होने पर शहर भी न छोड़ा जाए।

सीएम साय के सुशासन पर लगी मुहर, सभी जगह लहराया भाजपा का परचम-रत्नावली कौशल
shreekanchanpath 258 # 01 july 2024
पूर्व मंत्री बने डिलिवरी बॉय, साइकल से घर-घर पहुंचा रहे पिज्जा
CG Crime : छत्तीसगढ़ के इस जिले का जनसूचना अधिकारी गिरफ्तार… खुद को कुंवारा बताकर शिक्षिका से किया था दुष्कर्म
मतदान के पहले खुल गया भाजपा का खाता, दुर्ग के वार्ड 21 से विद्यावती निविर्रोध जीतीं, बिलासपुर व कोरबा में भी मिली तीन को जीत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ की बेटियां अपनी प्रतिभा से दुनिया को कर रहीं चकित
Next Article हार के बाद बढ़ीं केशव की मुश्किलें, राजनीतिक भविष्य तय करेंगे संघ और संगठन हार के बाद बढ़ीं केशव की मुश्किलें, राजनीतिक भविष्य तय करेंगे संघ और संगठन

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?