ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ की बेटियां अपनी प्रतिभा से दुनिया को कर रहीं चकित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ की बेटियां अपनी प्रतिभा से दुनिया को कर रहीं चकित

By @dmin
Published: March 13, 2022
Share
राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
SHARE

राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उइके ने राज्यस्तरीय महिला जागृति सम्मेलन में अपने संबोधन में की प्रदेश की बेटियों की प्रशंसा
36 महिलाओं को नारीशक्ति सम्मान से किया सम्मानित
फूलबासन और तीजनबाई की प्रशंसा की

दुर्ग। जो काम छत्तीसगढ़ की बेटियां कर रही हैं उनकी प्रशंसा करने के लिए मेरे पास शब्द कम हैं। तीजनबाई ने अपनी पंडवानी से देशदुनिया में हमारा नाम रोशन किया। फूलबासन जिस तरह से केबीसी में अमिताभ बच्चन के समक्ष आई तो उनका आत्मविश्वास देखते ही बनता था। मैंने भी अपने जीवन में लोकसेवा का निर्णय लिया, परेशानियां बहुत आई लेकिन अंतत: सफलता मिली। यह संदेश बैकुंठधाम मंदिर समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला जागृति सम्मेलन में राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उइके ने की। उन्होंने कहा कि जब भी कोई बहन सार्वजनिक क्षेत्र में आगे बढ़ती है तो उसे बहुत परेशानी होती है लेकिन पूरे समर्पण और हौसले से संकल्पबद्ध कार्य किया जाए तो सफलता सुनिश्चित है। जब बेटियां आगे बढ़ती हैं तो कुछ लोग उनका रास्ता रोकने का प्रयास करते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो बेटियों को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। अच्छी सोच के लोगों से मार्गदर्शन लें। आपको हमेशा सफलता मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने 36 महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपनी कहानी साझा करते हुए कहा कि जब वे पढ़ाई कर रही थी तब ऐसा समय था जब बेटियों की पढ़ाई को हतोत्साहित किया जाता था। मैंने निर्णय लिया था कि लोकसेवा में आगे बढऩा है जनता के लिए कार्य करना है। मैंने पढ़ाई करने का निर्णय लिया। छात्र राजनीति में गई और लगातार मेहनत करती रही। 26 साल में विधायक बनी और आज आपके बीच राज्यपाल हूँ। मैं आपको संदेश देना चाहती हूँ कि बेटियां किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह में मौजूद होकर मैं अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। आज हर क्षेत्र में चाहे वो कला का हो, विज्ञान का हो या शिक्षा का हो, राजनीति हो। महिलाएं सर्वोत्तम रूप से सफलता से अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। जब बहनें किसी भी क्षेत्र में काम करती हैं तो कई तरह की विध्न, बाधाएं आती हैं। इसके बावजूद भी घर संभालने के साथ जब वे किसी जिम्मेदारी को संभालती है तो हम समझ सकते हैं कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक सामथ्र्यवान है। इसलिए हमें बेटियों के प्रति अपनी मानसिकता को बदलना होगा। यदि घर वाले बेटियों को हौसला दें तो उसका हौसला दुगना हो जाता है। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि टीचर बताते हैं कि लड़कियां ज्यादा हैं। रिजल्ट में भी लड़कियां आगे रहती हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी हैं। इसे देखकर बहुत अच्छा लगता है। इस मौके पर राज्यपाल ने मंदिर में भगवान महादेव , माँ दुर्गा, पवन पुत्र हनुमान और शनि देव एवं अन्य देवी-देवताओं के दर्शन भी किये।

इस मौके पर पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई, महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, पद्मश्री श्री राधेश्याम बारले, रिसाली नगर निगम सभापति केशव बंछोर मौजूद थे।

गौरमुकुट पहनाया- राज्यपाल ने 36 महिलाओं को इस अवसर पर नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। समिति की संयोजक श्रीमती अमृता बारले ने उन्हें छत्तीसगढ़ के परंपरागत गहने भेंट किये। कार्यक्रम के आयोजक श्री राधेश्याम बारले ने उन्हें गौरमुकुट तथा नांगर भेंट किया।

सेल्फीपदर को लिया गोद- राज्यपाल ने बताया कि एक बार बस्तर के सेल्फीपदर से 40 बहनें उनसे मिलने राजभवन आईं। बहनों ने बताया कि वो जंगल की सुरक्षा करती हैं और कालीमिर्च की फसल भी लेती हैं। मैंने उनके उद्यम के लिए तारीफ की और इस गांव को गोद लेने का निर्णय किया। इन महिलाओं ने अपने उद्यम से गाँव की तस्वीर को बदल दिया है।

अशोका होटल के लोगों ने लिया हमारी बेटियों से प्रशिक्षण- उन्होंने बताया कि हमारे बस्तर की बेटियां जो कोदो कुटकी, रागी से व्यंजन बना रही हैं उसकी पहचान देश भर में बन रही है। अशोका होटल जो दिल्ली का प्रतिष्ठित होटल है वहां के शेफ ने इनसे व्यंजन बनाने के प्रशिक्षण लिये। ये बड़ी बात है आप जीवन में हर ऊंचाई हासिल कर सकती हैं।

अल्जाइमर की दवा बनाने भिलाई की मुक्ता ने खोजी हल्दी और काली मिर्च में संभावनाएं….. देशभर में हो रही सराहना
स्वास्थ्य मंत्री ने किया गहन आईईसी अभियान का शुभारंभ… एड्स जागरुकता रथ को किया रवाना
सरकार का बड़ा फैसला: प्याज के बाद अब प्याज के बीज की निर्यात पर तत्काल भी लगी रोक
दर्दनाक: एक परिवार खत्म, दो बच्चों को दिया जहर, पत्नी फांसी पर तो व्यापारी फर्श पर मृत मिला
गुस्ताखी माफ: तो क्या आसमान से टपकेंगे ओलम्पिक खिलाड़ी?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भगवंत मान बुधवार को अकेले लेंगे पंजाब CM पद की शपथ, बाद में बनेंगे 16 मंत्री भगवंत मान बुधवार को अकेले लेंगे पंजाब CM पद की शपथ, बाद में बनेंगे 16 मंत्री
Next Article चीन में कोरोना का कोहराम: संक्रमित मरीजों का टूटा रिकॉर्ड, कई जगह सेना ने संभाला मोर्चा, घरों में कैद हुए लोग कोरोना विस्फोट: दो दिन के अंदर ही घरों में कैद कर दिए गए करीब तीन करोड़ लोग, तीन शहरों में लगा लॉकडाउन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?