ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरबा का रहस्यमयी झरना: इस क्षेत्र के लोगों के लिए बना वरदान, 12 महीने बहता है पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkorba

कोरबा का रहस्यमयी झरना: इस क्षेत्र के लोगों के लिए बना वरदान, 12 महीने बहता है पानी

By Om Prakash Verma
Published: April 19, 2025
Share
कोरबा का रहस्यमयी झरना: इस क्षेत्र के लोगों के लिए बना वरदान, 12 महीने बहता है पानी
कोरबा का रहस्यमयी झरना: इस क्षेत्र के लोगों के लिए बना वरदान, 12 महीने बहता है पानी
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित तुर्री झरना एक रहस्य बना हुआ है। भीषण गर्मी में भी इस झरने से लगातार पानी बहना जारी रहता है, जो लोगों को आश्चर्यचकित करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि पूरे साल झरने का जलप्रवाह कम नहीं होता, जिससे यह क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनदायिनी बना हुआ है।

कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित कोरकोमा ग्राम पंचायत के रामनगर गांव में यह झरना स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झरने में पानी कहां से आता है, यह आज भी एक रहस्य है। रामनगर में रहने वाले 3500 से अधिक लोग झरने के पानी का उपयोग पूरे साल करते हैं, फिर भी जल प्रवाह में कोई कमी नहीं आती।

झरने में 12 महीने पानी बहता रहता
रामनगर बस्ती से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित तुर्री झरना एक प्राकृतिक आश्चर्य है। ग्रामीणों का कहना है कि यह झरना काफी पुराना है। आश्चर्य की बात यह है कि झरने के आसपास की जमीन सूखी रहती है। लेकिन झरने में 12 महीने पानी बहता रहता है। पानी के स्रोत का पता लगाने के कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। झरने के पानी का उपयोग करने के लिए ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर एक तालाब का निर्माण करवाया है। सिंचाई विभाग ने हाल ही में इस तालाब का सौंदर्यीकरण किया है। तालाब में साल भर पानी भरा रहता है। जिसका उपयोग ग्रामीण खेती में करते हैं।

रामनगर गांव में पंचायत की तरफ से पानी की टंकी भी बनवाई गई है। इसके बाद भी लोग झरने के शुद्ध पानी को पीने के लिए उपयोग करते हैं। लोग इस झरने के पानी को ईश्वर का आशीर्वाद मानते हैं। पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कामों में भी इसी पानी का उपयोग किया जाता है। भूगोल के जानकार बताते हैं कि जल स्त्रोत तीन तरह के होते हैं। पहला पानी हवा में मौजूद होता है, दूसरा स्त्रोत सतह पर होता है जैसे नदियां और तालाब। वहीं तीसरा स्त्रोत भूमिगत होता है। तुर्री झरने का पानी भूमिगत जल स्त्रोत का ही रूप है।

जानकारों का कहना है कि यहां दूर से अंदर ही अंदर किसी नाली की तरह बहते हुए पानी पहुंच रहा है। आमतौर पर पहाड़ों पर इस तरह नदियों का उद्गम होता है, लेकिन यहां के पानी का उद्गम अपने आप में रहस्य है। गांव के जनप्रतिनिधि उमेश्वर सोनी ने बताया कि जल सर्वे वालों का कहना है कि इसके पानी पीने से घेंघा रोग हो सकता है, हालांकि आज तक किसी भी गांव के व्यक्ति को यह रोग नहीं हुआ है। भीषण गर्मी में झरना बरसों से राहत देता आ रहा है। यह झरना गांव वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

सर्दियों का ये सर्द गाना लाए गुरु रंधावा, म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए पंजाब में यहां डाला डेरा
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ग्रीन एनर्जी निवेश, पराली से हरित ईंधन बनाने का प्लान, बेंगलुरु में सीएम साय ने की निवेश पर चर्चा
महाराष्ट्र में भी अब ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट ? उद्धव सरकार बचाने की तैयारी में जुटे
कम रेट में सोना देकर की करोड़ों की ठगी, लोगों को धोखा देने खोल रखी थी ज्वेलरी की दुकान… आरोपी गिरफ्तार
किसानों की कंपनियां (एफपीओ) बनाने की दिशा में काम शुरू…. नाबार्ड के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन की बैठक में बनाई गई रणनीति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिलासपुर कबड्डी खेलने निकला दुर्ग का छात्र फंदे पर झूला, इंस्टा पर लाइव आकर दे दी जान
Next Article कुम्हारी में अधेड़ की हत्या का खुलासा, गांव का ही युवक निकला आरोपी…. जानिए क्या थी हत्या की वजह

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?