ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

By Om Prakash Verma
Published: January 27, 2023
Share
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
SHARE

दुर्ग। गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग जिले के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।

मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहरण पश्चात समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही मंत्री जी ने इस मौके पर शहीद के परिवारजनों का किया सम्मान। समारोह में संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी आनंद छाबड़ा, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

पद्मश्री ऊषा बारले का हुआ सम्मान
इस मौके पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पद्मश्री सम्मान से दुर्ग जिले का गौरव बढ़ाने वाली पंडवानी गायिका ऊषा बारले का सम्मान भी किया। ऊषा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन लंदन और न्यूयार्क जैसे शहरों में कर चुकी हैं।

कृषि विभाग की झांकी पहले स्थान पर
इस अवसर पर कृषि विभाग की झांकी पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर नगर निगम की झांकी रही और तीसरे स्थान पर वन विभाग की झांकी रही। कृषि विभाग की झांकी में अंतरराष्ट्रीय पोषक वर्ष के रूप में मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने एवं जिले में गोधन न्याय योजना को दिखाने वाली झांकी दर्शाई गई थी। नगर निगम की झांकी में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनाए मितान योजना आदि योजनाएं दिखाई गई थीं। वन विभाग की झांकी में जिले में आने वाले रेड क्रेस्टेड पोचार्ड जैसे पक्षियों को दिखाया गया। साथ ही मुख्यमंत्री वन संपदा योजना की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रथम स्थान आदिवासी विकास विभाग के स्कूल को द्वितीय स्थान डीपीएस को तथा तीसरा स्थान महावीर जैन स्कूल को मिला। सांत्वना पुरस्कार तिलक स्कूल और वैशाली नगर स्कूल को मिला।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनका हुआ सम्मान
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह रवि शंकर स्टेडियम में उल्लेखनीय एवं विशेष कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि कृषि, जल संसाधन और पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। जो इस प्रकार है।

ये हुए सम्मानित
जिला कार्यालय- तरुण ठाकुर सहायक ग्रेड 2, विमल शर्मा सहायक ग्रेड 3, राजेश यादव व प्रकाश काकड़े भृत्य, दीपेंद्र बघेल कंप्यूटर ऑपरेटर वर्ग 3 जिला।
निर्वाचन दुर्ग- सुश्री छाया साहू सहायक प्रोग्रामर, मुकेश सिंह ठाकुर डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रकाश कुमार साहू सहायक आंतरिक लेखा परीक्षा एवं करारोपण अधिकारी।

अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग- प्रणय श्रीवास्तव प्रस्तुतकार न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग, विजय यादव डाटा एंट्री ऑपरेटर भुईयां शाखा तहसील कार्यालय दुर्ग, श्रीमती रमा वासनिक ग्राम कोटवार निकुम, अशोक यादव माल जमादार।
जिला पंचायत- मोहित कामले ए.वी.एफ.डी.।
सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना दुर्ग- राजू महानंद एसडीआरएफ, नरोत्तम चंदेल एसडीआरएफ, विजय चतुर्वेदी अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, नरोत्तम टंडन अग्निशमन एवं आपातकालीन।

स्वास्थ्य विभाग- डॉक्टर सरिता मींज सर्जिकल स्पेशलिस्ट विभाग प्रमुख सर्जरी विभाग, सैय्यद असलम सेक्टर सुपरवाइजर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3, श्रीमती मीना भारती आरएमओ महिला हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर करंजा भिलाई, ललित टंडन स्वीपर जिला चिकित्सालय दुर्ग।
जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग- देवेंद्र तिवारी प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसाली, मुकेश कुमार वर्मा शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमेरी पाटन, रवि सोनटेके भृत्य।

नगर पालिक निगम दुर्ग- सत्यनारायण शर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक विधि लिपिक, भुवन साहू उप राजस्व निरीक्षक।
जिला कोषालय दुर्ग- चंद्रभूषण साहू सहायक कोषालय अधिकारी।
पशु चिकित्सा सेवाएं- बल्लाराम सिन्हा परिचारक पशु चिकित्सा धमधा।
समाज कल्याण विभाग दुर्ग- श्रीमती राधिका साहू रसोईया।
आदिवासी विकास- एसके मरकाम वरिष्ठ छात्रावास अधीक्षक, ओपी साहनी सहायक ग्रेड 3।
कृषि विभाग- व्ही. साजिल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी क्षेत्र नगपुरा।
उद्यानिकी विभाग- रविश साहू ग्रामीण उ. अधिकारी शासकीय उ. रोपणी अहेरी।
जनपद पंचायत – देवी राम ध्रुव वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी, सुश्री कामिनी चंद्राकर सचिव ग्राम पंचायत चंदखुरी।

महिला एवं बाल विकास विभाग – रमन पटेल डाटा एंट्री ऑपरेटर, श्रीमती शशि देवांगन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भानपुरी।
कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ स्टेट पा. डि. कं. लि.- गौतम वर्मा सहायक लाइनमैन।
तांदुला जल संसाधन संभाग- ललित कुमार साहू अमीन, जय प्रकाश देवांगन मानचित्रकार।
नेहरू युवा केंद्र- शौर्य युवा संगठन कोडिय़ा।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में दो सम्मान
Shah Meets Pahalgam Victims: गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर रो पड़े परिजन; शाह ने सिर पर फेरा हाथ, बंधाया ढांढस
CG Crime : नशेड़ी ने प्रग्नेंट बीवी को कुल्हाड़ी से काट डाला, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह
Video : देखें कैसे सूधखोरों से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, एक लाख रुपए देकर वसूल लिए थे 7 लाख
छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ियों में लगाये जाएंगे स्टील के मेडिकल ग्रेड वॉटर टैंक, बच्चों को मिलेगा साफ पानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनोखी शादी : बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग ससुर ने 42 साल छोटी बहू से कर ली शादी, मंदिर में लिए फेरे… चर्चा में जोड़ी
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: भारतीय गण-तंत्र और भस्मासुर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?