ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ियों में लगाये जाएंगे स्टील के मेडिकल ग्रेड वॉटर टैंक, बच्चों को मिलेगा साफ पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ियों में लगाये जाएंगे स्टील के मेडिकल ग्रेड वॉटर टैंक, बच्चों को मिलेगा साफ पानी

By Mohan Rao
Published: December 22, 2022
Share
आंगनबाड़ियों में लगेंगे स्टील के मेडिकल ग्रेड वॉटर टैंक, बच्चों को मिलेगा साफ पानी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ियों में स्टील के मेडिकल ग्रेड वॉटर टैंक लगाये जाएंगे। आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से सीएसआर मद से 1500 लीटर क्षमता के ये मेडिकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील वॉटर स्टोरेज टैंक प्रदेश के तीन जिले रायपुर, दुर्ग और बालोद के 210 आंगनबाड़ियों में लगाए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित अपने निवास कार्यालय से आंगनबाडियों में पेयजल व्यवस्था के लिए स्टेनलेस स्टील के वॉटर स्टोरेज टैंक लिये गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बता दें कि आंगनबाड़ियों में लगाए जा रहे वॉटर टैंक मेडीकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील के डबल लेयर्ड इंसुलेटेड टैंक हैं। इनमें पानी का तापमान वातावरण से प्रभावित नहीं होता और एक सा रहता है। मेडिकल ग्रेड स्टील से बना होने के कारण इसमें स्टोर पानी पूरी तरह से बैक्टीरिया से मुक्त रहता है। इसमें काई नहीं लगती है। टैंक के नीचे वाल्व लगा होने से इसकी आसानी से सफ़ाई हो जाती है। स्टील टैंक में विषैले रसायन निकलने जैसी समस्या आने की कोई सम्भावना नहीं होती।

इस मौके पर मंत्री भेंड़िया ने कहा कि दूषित जल से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। इसे देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आईसीआईसीआई बैक के माध्यम से आंगनबाड़ियों में नन्हें बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। सीएसआर मद से प्रदेश के 210 आंगनबाड़ियों में स्टेनलेस स्टील के वॉटर स्टोरेज टैंक लगाए जाएंगे। इससे बच्चों के लिए स्वच्छ जल मिल सकेगा। मंत्री भेंड़िया ने वॉटर स्टोरेज टैंक देने के लिए आईसीआईसीआई बैक और आईसीआईसीआई फाउंडेशन का आभार जताया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या उमेश मिश्रा, आईसीआईसीआई बैंक और फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद थी।

Bhilai Breaking : पावर हाउस फ्लाईओवर के नीचे रेत से भरी हइवा पोल से टकराई, ड्राइवर फंसा… रेस्क्यू जारी
बारिश से कहीं जलभराव तो नहीं महापौर नीरज पाल ने शहर का लिया जायजा, बारिश के दौरान वार्डो में देखी स्थिति
कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण में बच्चों की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था की हुई समीक्षा
ऑपरेशन सिंदूर : 25 मिनट में भारतीय सेना ने तबाह किए पीओके व पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर आक्रोश: कांग्रेस ने पेट्रोल पंपों पर किया प्रदर्शन… केन्द्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 69 # 22 December 2022
Next Article सीएम बघेल बोले- अबकी बार 75 पार, कर्नाटक में हार से बौखलाई भाजपा, ईडी की कार्रवाई पर केन्द्र सरकार को घेरा सीएम बघेल ने राज्यपाल के सवालों पर उठाए सवाल, कहा- यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर, फिर भी देंगे जवाब

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?