ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसान आंदोलन: प्रदर्शन के चलत रास्ते बंद होने से हजारों फैक्ट्रियों पर लगा ताला, लाखों कामगार बेचैन-परेशान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

किसान आंदोलन: प्रदर्शन के चलत रास्ते बंद होने से हजारों फैक्ट्रियों पर लगा ताला, लाखों कामगार बेचैन-परेशान

By Om Prakash Verma
Published: February 15, 2024
Share
किसान आंदोलन: प्रदर्शन के चलत रास्ते बंद होने से हजारों फैक्ट्रियों पर लगा ताला, लाखों कामगार बेचैन-परेशान
किसान आंदोलन: प्रदर्शन के चलत रास्ते बंद होने से हजारों फैक्ट्रियों पर लगा ताला, लाखों कामगार बेचैन-परेशान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। किसान आंदोलन को देखते हुए टिकरी बॉर्डर पर बंद किए गए रास्तों के कारण हजारों फैक्ट्रियों पर ताला लग गया है। इससे लाखों कामगार परेशान हैं। सभी को चिंता सताने लगी है कि यदि पिछली बार की तरह एक साल तक रास्ता बंद रहा तो काम छूट जाएगा। वहीं, फैक्ट्री मालिकों का कहना है कि बंद के कारण दिल्ली व दूसरी जगहों पर जाने का रास्ता ठप हो गया है। रास्ता न होने से बने हुए सामान की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। गोदाम में लंबे समय तक सामान को स्टॉक करके भी नहीं रखा जा सकता। इस कारण काम बंद करना पड़ा है।

फैक्ट्री मालिक सुभाष जग्गा का कहना है कि टिकरी बॉर्डर क्षेत्र में छोटे-बड़े पांच हजार से अधिक फैक्ट्रियां हैं। इनमें से एक हजार से अधिक में केवल फुटवियर का काम होता है। इन सभी फैक्ट्रियों में आठ लाख से अधिक लोगों को काम मिलता है। रास्ता बंद होने से फैक्ट्रियों में काम बंद हो गया है। इससे न केवल व्यापारियों को नुकसान हो रहा है, बल्कि हरियाणा सरकार को भी रोजाना 15 से 20 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। टिकरी बॉर्डर पर मौजूद फैक्ट्रियों से हर साल 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होता है।

कहां जाएं, कुछ काम नहीं
फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर व अन्य सड़कों पर बैठकर समय गुजार रहे हैं। बिहार से आए जगमोहन ने कहा कि काम बंद होने से दिक्कत हो गई है। सभी बोल रहे हैं कि एक साल तक कोई काम नहीं होगा। घर में मां बीमार है। इलाज करवाना है, लेकिन अब कैसे होगा कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

नहीं मिल रहा काम
सामान उठाने वाले महेश्वर ने बताया कि फैक्ट्री चलने पर दूसरे लोगों को भी काम मिलता है, लेकिन रास्ता बंद होने से सब ठप हो गया है। न तो फैक्ट्री चल रही है और न काम करने वाले यहां दिख रहे हैं। ऐसे में उनका काम भी बंद हो गया। कोई सामान ढोने के लिए भी नहीं बुला रहा है।

दुकान भी हो जाएगी बंद
बॉर्डर पर चाय समोसे की दुकान चलाने वाले विक्रम ने बताया कि रास्ता बंद होने के बाद से काम खत्म हो गया है। यहां रोज शाम को सैकड़ों लोग आते थे, लेकिन अब कोई नहीं है। दुकान चलाना भी मुश्किल हो गया है। किसान और सरकार की लड़ाई में गरीबों को पिसना नहीं चाहिए।

विकल्प के तौर पर खोले रास्ता
व्यापारियों ने कहा कि किसान अभी तक यहां नहीं आए हैं, लेकिन पुलिस ने पहले ही रास्ते बंद कर दिए। यह गलत है। जब तक किसान आसपास या हरियाणा में नहीं आ जाते पुलिस को आने-जाने के लिए विकल्प का रास्ता रखना चाहिए। इससे फैक्ट्रियों में बनने वाला सामान बाजार में जा सकेगा। ऐसा होने पर लाखों लोगों की रोजी-रोटी चल पाएगी।

Gustakhi Maaf: फेयरवेल सत्र में अविश्वास प्रस्ताव
बस्तर के कारीगरों को मिल रहे हैं डिजिटल पंख: उद्यमिता विकास कार्यक्रम में कारीगरों को दी गई जानकारी
राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में…
सऊदी को मनाने गए पाकिस्तानी सेना अध्यक्ष बाजवा को नहीं मिला भाव, क्राउन प्रिंस ने नहीं दिया मिलने का समय
20 महीने की गुडिय़ा ने पांच लोगों को दी ‘ जिंदगी ‘ सबसे कम उम्र में किया अंगदान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : स्कूलों में 33 हजार से अधिक पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, कॉलेज व यूनिवर्सिटी में भरे जाएंगे 4200 पद
Next Article स्टील कारोबारी के घर लाखों की चोरी, ताला तोड़कर मकान में चोरों ने की सेंधमारी… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?