ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: फेयरवेल सत्र में अविश्वास प्रस्ताव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: फेयरवेल सत्र में अविश्वास प्रस्ताव

By Om Prakash Verma
Published: July 19, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस कार्यकाल का आखिरी सत्र चल रहा है. महज चार दिन के इस मानसून सत्र में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रहा है. चंद महीनों में सरकार के अधिकार वैसे ही फ्रीज हो जाने हैं. इसके बाद चुनाव होंगे और जो जीतेगा वही नया सिकंदर होगा. इसलिए इस सत्र की तुलना फेयरवेल पार्टी से की जा सकती है. स्कूलों में फेयरवेल पार्टी का चलन अभी नया है. निजी स्कूलों के विद्यार्थी दो फेयरवेल मनाते हैं. इनमें से एक फेयरवेल पार्टी संस्थागत होती है जिसमें प्राचार्य, स्कूल संचालक और शिक्षक शामिल होते हैं. विद्यार्थियों को आगे के जीवन के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है. बताया जाता है कि विद्यार्थियों के आचरण एवं उपलब्धियों से उनके संस्थान का नाम भी जुड़ा होगा. इसलिए वे ऐसा कुछ भी न करें जिससे उस संस्थान को ठेस पहुंचे जहां उन्होंने अपने जीवन के श्रेष्ठ 12 साल बिताए हैं. इसके बाद विद्यार्थी एक दूसरे की कमीज पर पेन से अपने हस्ताक्षर करते हैं. इन कमीजों को विद्यार्थी धोते नहीं बल्कि काफी समय तक संभाल कर रखते हैं. इसके अलावा एक और फेयरवेल पार्टी होती है जिसे अन-ऑफिशियल पार्टी कहते हैं. इसका आयोजन किसी होटल में होता है जहां वे नाच गाने के साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं. उनके मन के किसी कोने में यह बात होती है कि आगे के जीवन पर बंदिशें कम होने वाली हैं और जिन्दगी खूबसूरत होने वाली है. पर पॉलीटिक्स में ऐसे सद्भाव की उम्मीद नहीं की जाती. यह विधानसभा का आखिरी सत्र कम और आने वाले चुनावों की तैयारी ज्यादा होती है. छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस अंतिम सत्र में विपक्ष 109 बिन्दुओं के आरोप पत्र के साथ शामिल हो रही है. वह सरकार के खिलाफ तब अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रही है जब कि उसके कार्यकाल के गिनती के दिन शेष रहे हैं. अक्टूबर में चुनाव आचार संहिता लगते ही सरकार स्वयमेव पंगु हो जाएगी. इस सत्र का इससे बेहतर उपयोग हो सकता था. वैसे विपक्ष की झोली के सबसे बड़े हथियार को देश की सर्वोच्च न्यायालय ने भोथरा कर दिया है. शराब घोटाले को लेकर जितना हो-हंगामा विपक्ष ने मचाया था, उस मामले की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच पर ही सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. साथ ही किसी भी प्रकार की दंडात्मक या कठोर कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है. अब जो मुद्दे उसके पास बचे हैं, उन्हें लेकर खुद उसका दामन कभी साफ नहीं रहा. भ्रष्टाचार और घोटाला तो अब सभी राजनीतिक दलों और सरकारों के लिए पर्यायवाची शब्द है. सत्तारूढ़ पार्टी की तरफ एक उंगली उठती है तो तीन अंगुलियां खुद-ब-खुद अपनी और मुड़ जाती हैं. रही बात डीएमएफ फंड से आत्मानंद स्कूलों के संचालन की तो इससे जनता खुश है. फालतू के शिलान्यास और लोकार्पण समारोहों में खर्च होने वाली यह राशि किसी सद्कर्म में लगे तो किसी को क्या आपत्ति हो सकती है? जनता तो खुश है.

अम्बिकापुर से 850 श्रद्धालुओं साथ निकली भारत गौरव ट्रेन… काशी-अयोध्या धाम के दर्शन करेंगे तीर्थर् यात्री
जिन 28 सीटों पर कांटे की टक्कर उसी से तय होगा सत्ता का रूख…. 8 सीटों का मार्जिन लेकर चल रहे ज्यादातर एग्जिट पोल
दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- अपनी माटी का कर्ज चुकाने की भावना के साथ पुलिस में भर्ती होते हैं युवा
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर राज्यभर में द्वितीय चरण के कार्यक्रम 19 से 26 जनवरी तक
छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड प्रदर्शनी के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल, कहा- स्व-रोजगार से जोड़कर लोगों को स्वावलंबी बनाने में खादी-ग्रामोद्योग महत्वपूर्ण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक्यूरेसी शिपिंग लिमिटेड को क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2023 से किया गया सम्मानित एक्यूरेसी शिपिंग लिमिटेड को क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2023 से किया गया सम्मानित
Next Article उपलब्धि: वेदांता एल्यूमिनियम ने एक बार फिर 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' का प्रमाणपत्र हालिस किया, कंपनी 'हरित नौकरियों' की कर रही रचना उपलब्धि: वेदांता एल्यूमिनियम ने एक बार फिर ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रमाणपत्र हालिस किया, कंपनी ‘हरित नौकरियों’ की कर रही रचना

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?