ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में…

By @dmin
Published: June 26, 2022
Share
राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में…
राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में…
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में सियासी संकट बढ़ता ही जा रहा है। शिवसेना के अंदर चल रही उठापटक के बीच भाजपा भी सक्रिय हो गई है। उधर, शिंदे गुट ने नई पार्टी शिवसेना बालासाहेब का एलान कर दिया है। इस बीच शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत लगातार बागी नेता एकनाथ शिंदे व गुवाहाटी पहुंचे विधायकों पर हमला कर रहे हैं। वह कई बार विधायकों को कथित रूप से चेतावनी भी दे चुके हैं।

इस बीच संजय राउत अपने एक ट्वीट को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में गुवाहाटी पहुंचे विधायकों पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया, ‘कब तक छिपोगे गुवाहाटी में, आना ही पड़ेगा चौपाटी में…।Ó दरअसल, विधायकों की बगावत के बाद संजय राउत लगातार विधायकों को मुंबई आने के लिए कह रहे हैं।

लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का इंतजार कर रहे- संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर से बागी विधायकों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, लोग उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर भरोसा रखेंगे। कल उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर गए हैं वो शिवसेना नाम का इस्तेमाल ना करें और अपने बाप के नाम का इस्तेमाल करें और वोट मांगें। राउत ने आगे कहा, उन्हें जो करना है करने दो, मुंबई तो आना पड़ेगा ना। वहां बैठकर हमें क्या सलाह दे रहे हैं? लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का इंतजार कर रहे हैंÓ लेकिन हमने अभी भी संयम रखा है।

शिवसेना को कोई हाइजैक नहीं कर सकता
इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि शिवसेना को कोई हाईजैक नहीं कर सकता है। शिवसेना बहुत बड़ी पार्टी है। इसे आसानी से हाईजैक नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, शिवसेना को पैसे से तोड़ा नहीं जा सकता है। इसे बनाने के लिए लोगों ने कुर्बानी दी है। अपना खून बहाया है।

मंगलवार से शुरू हुआ था बागियों का सिलसिला
दरअसल, महाराष्ट्र में विधानपरिषद चुनाव के बाद मंगलवार से शिवसेना में बगावत के सुर फूटने शुरू हो गए थे। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कई विधायक सूरत पहुंचे थे फिर वे असम के गुवाहाटी पहुंचे। इसके बाद से लगातार एक-एक करके शिवसेना के विधायक गुवाहाटी पहुंच रहे हैं। शिंदे गुट का दावा है कि उनके समर्थन में 38 विधायक हैं।

घुसपैठ की फिराक में आतंकी, पठानकोट में अलर्ट, बख्तरबंद गाडिय़ों से हो रही निगरानी
शातिर बदमाश संजय सिंह एक साल के लिए जिलाबदर, कई अपराधों में रहा है शामिल
प्रधानमंत्री ट्राफी छात्रवृत्ति : भिलाई के 279 विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप, 40 लाख रुपए का वितरण
CG Breaking : विधानसभा में 2023-24 के लिए 6032 करोड़ रुपए का पहला अनुपूरक बजट पारित, मुख्य बजट का भी बढ़ा आकार
टोल मांगने पर कारों में सवार पुलिस के जवानों ने किया हंगामा, तीन लेन 45 मिनट तक रखीं ब्लॉक, लगाया जाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रयागराज से बिलासपुर आ रही बस खाई में गिरी, दो बच्चियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Next Article एफिल टावर के सामने लेडी लव मलाइका के साथ रोमांटिक हुए अर्जुन, शेयर की फोटोज़

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?