ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किराया में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर आज से यात्री बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

किराया में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर आज से यात्री बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

By @dmin
Published: July 13, 2021
Share
किराया में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर आज से यात्री बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
किराया में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर आज से यात्री बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में निजी यात्री बस संचालकों ने यात्री किराया में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद अनवर अली ने मंगलवार को यहां बताया कि आज रायपुर के बूढ़ातालाब धरना स्थल पर महासंघ ने एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय धरना दिया।

अली ने बताया कि 13 जुलाई से छत्तीसगढ़ में बसों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है। इससे राज्य के 12 हज़ार बसों के पहिये थम जाएंगे और मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के बस संचालक डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण बस संचालन में असमर्थ साबित हो रहे हैं। महासंघ ने यात्री किराया में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर लगातार आंदोलन किया है। महासंघ के अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में डीजल के मूल्य में लगभग 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। जिससे बसों की प्रतिदिन की सकल आय से ज्यादा खर्च में बढ़ोतरी हो गई है।

अली ने कहा कि बस संचालक पिछले साल मार्च में कोरोना के प्रकोप के बाद से अलग-अलग समय पर लगाए गए लॉकडाउन का खामियाजा भुगत रहे थे और अब डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि महासंघ की दूसरी मांग उस नियम को रद्द करने की है जिसमें कहा गया है कि केवल दो महीने तक उपयोग में नहीं आने वाले वाहनों के कर के भुगतान में छूट दी जाएगी।

अली ने बताया कि 2009 में (राज्य में भाजपा सरकार के दौरान) बनाए गए नियम के अनुसार वाहन संचालकों को उन वाहनों का भी कर देना होता है जो दो महीने से अधिक समय तक उपयोग में नहीं हैं। अली ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी बसों की हड़ताल जारी रहेगी।

एसआर हॉस्पिटल में फिर एक मासूम को मिला नया जीवन: गंभीर बीमारी से पीडि़त मासूम को एसआर हॉस्पिटल के चाइल्ड केयर में मिला बेहतर इलाज… अब है पूरी तरह से स्वस्थ्य
Alert-Alert-Alert-COVID-19: फिर पैर पसार रहा कोरोना! इन देशों में तेजी से बढ़ रहे मामले, भारत में इतने है एक्टिव केस
उन पर्दों को बंद रखें: राजश्री देशपांडे की “प्राइवेसी” का टीज़र हुआ लॉन्च
दूसरी महिला के साथ पकड़े गए डीजी पर गिरी गाज, पत्नी को बुरी तरह पीटते हुए वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ में फिर मिले 59 कोरोना मरीज, रायपुर में 36 नए पॉजिटिव मरीज…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Food Minister Amarjeet Bhagat discussed the shortage of fertilizers and urea with खाद्यमंत्री प्रवासी श्रमिकों के लिए आयोजित जनता का फैसला कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- गरीब-अमीर सबके लिए सस्ता राशन उपलब्ध करा रही है राज्य सरकार
Next Article There will be a shortage of teachers in government English medium schools शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर…. प्रदेश में संचालित171 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 6,826 पदों पर होंगी नियुक्तियां
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?