ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Alert-Alert-Alert-COVID-19: फिर पैर पसार रहा कोरोना! इन देशों में तेजी से बढ़ रहे मामले, भारत में इतने है एक्टिव केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

Alert-Alert-Alert-COVID-19: फिर पैर पसार रहा कोरोना! इन देशों में तेजी से बढ़ रहे मामले, भारत में इतने है एक्टिव केस

By Om Prakash Verma
Published: May 20, 2025
Share
देश में मंडरा रहा कोरोना का खतरा; संक्रमण के मामले में आया उछाल, 750 नए केस आए, दिल्ली में आंकड़ा 100 के करीब
देश में मंडरा रहा कोरोना का खतरा; संक्रमण के मामले में आया उछाल, 750 नए केस आए, दिल्ली में आंकड़ा 100 के करीब
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। साल 2020 में आए कोविड-19 का असर आजतक दुनिया में देखा जा सकता है। इस वायरस के जख्म अभी भरे नहीं हैं, लेकिन ये एक बार फिर कोरोना पैर पसारने लगा है। एशिया के कई हिस्सों में कोरोना की एक नई लहर फैल रही है। हांगकांग और सिंगापुर जैसे शहरों में वायरस के मामलों में जोरदार बढ़ोतरी देखी जा रही है। हांगकांग में पिछले 10 हफ्तों में हर सप्ताह कोविड के केस 30 गुना से अधिक बढ़ गए। वहीं भारत में भी इस समय 200 से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक समीक्षा बैठक की है। अधिकारियों ने बताया है कि देश में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। देश की अलग-अलग स्वास्थ्य एजेंसियों के विशेषज्ञों के साथ हुई अधिकारियों की इस बैठक में मौजूदा हालातों को लेकर समीक्षा की गई है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में यह बताया गया है कि एशियाई देशों में बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार अलर्ट हो गई है।

सोमवार को हुई बैठक में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल, इमरजेंसी मेडिकल रिलीफ डिवीजन, डिजास्टर मैनेजमेंट सेल, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञ मौजूद थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक में यह निष्कर्ष निकाला गया न कि भारत में कोविड-19 स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। सूत्र ने बताया, 19 मई 2025 तक भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 257 है। देश की बड़ी आबादी को देखते हुए बहुत आंकड़ा कम है। इनमें से लगभग सभी मामले ज्यादा गंभीर नहीं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत भी नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापक तैयारी की जाए।

नया वेरिएंट है जिम्मेदार
बता दें कि एशिया के कई देशों में कोविड-19 के नए वेरिएंट ने हड़कंप मचाया है। ताजा मामलों में बढ़ोतरी के लिए मुख्य रूप से JN.1 वैरिएंट जिम्मेदार है जो ओमिक्रॉन BA.2.86 वैरिएंट का नया वेरिएंट है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक JN.1 वैरिएंट में लगभग 30 म्यूटेशन हैं और उनमें से सबसे ज्यादा गंभीर LF.7 और NB.1.8 हैं।

सिंगापुर में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना
सिंगापुर में कोविड मामलों में 28% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां 3 मई को खत्म हुए हफ्ते में लगभग 14,200 नए मामले सामने आए, जो पिछले हफ्ते के 11,100 मामलों से काफी ज्यादा हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिंगापुर में अलर्ट पर है। सिंगापुर में अस्पताल में रोज़ भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में करीब 30% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, हांगकांग में भी एक ही हफ्ते में कोरोना से 31 लोग गंभीर रूप से बीमार पाए गए हैं।

केरल में सबसे ज्यादा मरीज
सरकार ने देश के सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों और गंभीर सांस की तकलीफ वाले मामलों पर नज़र बनाए रखें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी सतर्कता के साथ हालात पर निगरानी रखे हुए है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम समय पर उठाए जाएं। बीते हफ्ते के आंकड़ों के अनुसार, केरल में 69, महाराष्ट्र में 44 और तमिलनाडु में 34 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं।

नगरीय निकाय चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना – विक्की शर्मा
सरकार कर रही अपना काम, क्या हम पुतिन को दे सकते युद्ध रोकने का निर्देश?-सुको
राज्य की दस हजार आंगनबाडिय़ों को मॉडल बनाने का लक्ष्य: सीएम बघेल ने कहा- आंगनबाड़ी, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का बने सशक्त केन्द्र
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार…. पिछले साल का टूटा रिकार्ड, 25 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान
शेयर बाजार की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 61 हजार के पार, निफ्टी भी हरे निशान पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सिविल जज बनने के लिए तीन साल बतौर वकील प्रैक्टिस जरूरी सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सिविल जज बनने के लिए तीन साल बतौर वकील प्रैक्टिस जरूरी
Next Article सुशासन तिहार: सीएम साय पहुंचे अछोटी, निर्माणाधीन महतारी सदन का लिया जायजा, पानी से की तराई सुशासन तिहार: सीएम साय पहुंचे अछोटी, निर्माणाधीन महतारी सदन का लिया जायजा, पानी से की तराई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?