ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: काल बनकर आए जहरीले सांप ने एक ही परिवार के चार लोगों को डसा, मां-बेटी की मौत, पिता और बड़ी बेटी गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurCrimeNews

काल बनकर आए जहरीले सांप ने एक ही परिवार के चार लोगों को डसा, मां-बेटी की मौत, पिता और बड़ी बेटी गंभीर

By @dmin
Published: September 26, 2022
Share
काल बनकर आए जहरीले सांप ने एक ही परिवार के चार लोगों को डसा, मां-बेटी की मौत, पिता और बड़ी बेटी गंभीर
काल बनकर आए जहरीले सांप ने एक ही परिवार के चार लोगों को डसा, मां-बेटी की मौत, पिता और बड़ी बेटी गंभीर
SHARE

जांजगीर-चांपा. चांपा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ही परिवार के चार लोगों को जहरीले सांप ने सोते हुए डस लिया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। दरअसल पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां रात में सो रहे थे। तभी रविवार की तड़के सुबह एक जहरीले सांप ने चारों को सोते हुए डस लिया। शरीर में जहर फैलने से मां और छोटी बेटी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बड़ी बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पति का समय पर उपचार होने के कारण उसकी स्थिति सामान्य है।

अस्पताल में हुई दोनों की मौत
चांपा टीआई मनीष परिहार ने बताया कि दिवाली सूर्यवंशी की पत्नी व दो बेटियों को जहरीले सर्प ने डस लिया था। दिवाली ने मामले की सूचना आसपास के लोगों को दी। सभी को रविवार की तड़के बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन दिवाली सूर्यवंशी की पत्नी कामेश्वरी बाई, उसकी चार साल की बेटी प्रियांशी सूर्यवंशी की चांपा के अस्पताल में ही मौत हो गई। वहीं दिवाली सूर्यवंशी की हालत सामान्य है लेकिन उसकी छह साल की बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है।

गांव में पसरा मातम
एक ही परिवार के मां बेटी की मौत के बाद पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। गांव के लोग पीडि़त परिवार के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। गांव के सरपंच ने कलेक्टर से गुजारिश की है कि गरीब परिवार को किसी तरह मुआवजा राशि प्रदान किया जाए।

वो अफसाना जिसे अंजाम तक
कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले छत्तीसगढ़ ने कसी कमर, गांवों से लेकर शहरों तक मजबूत होंगे सरकारी अस्पताल, सीएम बघेल ने कहा- स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
समर वेकेशन में रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली, पटना से लेकर इस रूट पर यात्रियों को राहत
भारत के पहले ट्रेंड और कलर कंसल्टिंग स्टूडियो की फ्रीडम ट्री ने ठाणे में शुरुआत
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: निकिता ने रचा इतिहास, भारोत्तोलन में छत्तीसगढ़ को दिलाया पहला स्वर्ण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी कार्रवाई : पुलिस की पकड़ में आए 24 ऑनलाइन सट्‌टेबाज… 8 थानों की पुलिस ने कसा सिकंजा
Next Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 339# 26 september 2022
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?