ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समर वेकेशन में रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली, पटना से लेकर इस रूट पर यात्रियों को राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

समर वेकेशन में रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली, पटना से लेकर इस रूट पर यात्रियों को राहत

By Mohan Rao
Published: April 25, 2024
Share
रेलवे, Railway
SHARE

रायपुर। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यात्रियों को सफर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए रेलवे द्वारा लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न दिशाओं के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन गाड़ियों में पीक सीजन में भी यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिल रही है जिससे उनको सुगम व आरामदायक यात्रा का आनंद मिल रहा है।

समर स्पेशल ट्रेनों की सूची  

  • 08475/08476 पुरी-निज़ामुद्दीन-पुरी समर स्पेशल 10 फेरों के लिए – 08475 पुरी-निज़ामुद्दीन, पुरी से 19 अप्रैल से 28 जून 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा 08476 निज़ामुद्दीन-पुरी, निज़ामुद्दीन से 20 अप्रैल से 29 जून 2024 तक प्रत्येक शनिवार को।
  • 08793/08794 दुर्ग-पटना-दुर्ग समर स्पेशल 03 फेरों के लिए – 08793 दुर्ग-पटना, दुर्ग से 19 अप्रैल से 03 मई’ 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा 08794 पटना-दुर्ग, पटना से 20 अप्रैल से 04 मई’ 2024 तक प्रत्येक शनिवार को।
  • 08795/08796 दुर्ग-छपरा-दुर्ग समर स्पेशल 03 फेरों के लिए – 08795 दुर्ग- छपरा, दुर्ग से 15 अप्रैल से 29 अप्रैल 2024 तक प्रत्येक सोमवार को तथा 08796 छपरा-दुर्ग, छपरा से 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को।
  • 01701/01702 जबलपुर-दुर्ग-जबलपुर समर स्पेशल 09 फेरों के लिए – 01701 जबलपुर-दुर्ग, जबलपुर से 22 अप्रैल से 17 जून 2024 तक प्रत्येक सोमवार को तथा 01702 दुर्ग-जबलपुर, दुर्ग से 23 अप्रैल से 18 जून 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को।
  • 08471/08472 पुरी-उधना-पुरी समर स्पेशल 17 फेरों के लिए – 08471 पुरी-उधना, पुरी से 25 अप्रैल से 27 जून 2024 तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को तथा 08472 उधना-पुरी, उधना से 26 अप्रैल से 28 जून 2024 तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को।

स्टेशनों पर पानी के लिए वाटर कूलर
ग्रीष्मकालीन मौसम के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर पानी की अधिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रायपुर मण्डल रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को स्वच्छ व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में वाटर कूलर व वाटर नल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यात्रा के दौरान स्टेशन में यात्रियों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है । यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराकर पेयजल की अतिरिक्त आवश्यकता की पूर्ति की जा रही है।

कोच में सुरक्षा में पर भी रेलवे की नजर
मंडल के सभी प्रमुख और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ के नियंत्रण की व्यापक व्यवस्था की गई है। भीड़भाड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने के लिए सभी गतिविधियों की निगरानी के लिए इन स्टेशनों पर पर्यवेक्षक तैनात हैं। आवश्यकतानुसार सामान्य श्रेणी के डिब्बों में प्रवेश के लिए कतार प्रणाली सुनिश्चित करने आरपीएफ व टिकट चेकिंग कर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर कड़ी नजर रखने और यात्रियों को वास्तविक समय पर सहायता प्रदान करने के लिए सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष में कुशल आरपीएफ कर्मचारी तैनात किए गए हैं । ट्रेनों में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति से बचने, भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और टिकट चेकिंग कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।

मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत इस गांव में पहुंच प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने किया भूमिपूजन
5.22 लाख करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी को मंजूरी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: बीसीसीआई ने खिलाडिय़ों को दिए सख्त निर्देश, कहा- संक्रमित हुए तो टीम से बाहर
गोधन योजना का श्रीगणेश हुआ तो लक्ष्मी आईं संतोषी समूह की लक्ष्मी के पास
Bhilai Breaking : गार्डन में अटल की मूर्ति लगाने पर बवाल, दो पक्षों में खूब हुई हाथापाई…. छावनी में तब्दील हुआ वार्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : बैकुंठधाम में बेखौफ बदमाश, वाट्सएप से बेटी की डीपी हटाने पर कटर से किया वार
Next Article Big accident : कैप्सूल वाहन ने मारुति वैन को मारी ठोकर, युवक की मौत और एक की हालत गंभीर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?