ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार्तिकेय 2: धर्म और आधुनिकता का सटीक सम्मिश्रण, कृष्ण के आकर्षण से सधी कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

कार्तिकेय 2: धर्म और आधुनिकता का सटीक सम्मिश्रण, कृष्ण के आकर्षण से सधी कहानी

By @dmin
Published: August 14, 2022
Share
SHARE

मौजूदा दौर के हिंदुस्तान की भावनाओं का उफान समझकर उसी के हिसाब से बन रहे दक्षिण भारतीय सिनेमा में भले इन दिनों फिल्में बनाने के बजट को लेकर तगड़ी बहस चल रही हो, लेकिन वहां की फिल्मों की तरफ हिंदी पट्टी के दर्शक अब भी आशा भरी नजरें लगाए रहते हैं। ‘बाहुबलीÓ सीरीज की फिल्मों के बाद ‘आरआरआर की कामयाबी ने अतीत की कहानियों को भारतीय संस्कृति की खुशबू के साथ परोसने का एक नया दौर शुरू किया है और इसी दौर की नई तेलुगू फिल्म है, ‘कार्तिकेय 2। ये फिल्म अपनी मूल भाषा के साथ ही तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज हुई है।

Contents
  • सनातन संस्कृति का गौरवशाली इतिहास
  • ईष्टदेव के निर्वाण से जुड़ी कथा
  • अनुपम खेर का प्रभावशाली अभिनय
  • कहीं चमकी, कहीं चूकी फिल्म

सनातन संस्कृति का गौरवशाली इतिहास

कृष्णा इज ट्रुथ यानी कृष्ण ही सत्य है, को फिल्म ‘कार्तिकेय 2 ने अपना आधार बनाया है। फिल्म की कहानी डॉक्टर कार्तिक से शुरू होती है जिसे हॉस्पिटल से एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है तो वह अपनी मां के साथ द्वारकापुरी घूमने आता है। वहां कुछ लोग उसके जान के पीछे पड़ जाते है, लेकिन उसको समझ में नहीं आता है कि क्यों ये लोग उसे मरना चाहते है? तभी उसे द्वारका के एक रहस्य के बारे में पता चलता है जिसकी खोज में वह वृन्दावन से होता हुआ हिमालय पहुंचता है। यहां उसकी मुलाकात धन्वन्तरि से होती है, जो कृष्ण के स्वरूप और उनके कार्यों को बताते है। इस खोज में उसकी मदद करने के लिए कहानी के बाकी किरदार आगे आते हैं। फिल्म ‘कार्तिकेय 2 के माध्यम से हिन्दू धर्म की सनातन परंपरा को दिखाया गया है जिसने पश्चिमी सभ्यता को बहुत कुछ दिया है और अब भी दे रही है।

ईष्टदेव के निर्वाण से जुड़ी कथा

‘कार्तिकेय 2 दरअसल साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘कार्तिकेय का सीक्वल है। डॉक्टर कार्तिक भगवान कृष्ण का कड़ा हासिल करके आता है और दुनिया को उसके फायदे बताता है कि किस तरह से आगे आने वाली महामारी को उस कड़े से रोका जा सकता है। यहां इस फिल्म की कहानी खत्म होती है और आगे की कहानी का क्लू छोड़ देती है। इससे समझ में आता है कि इस फिल्म का पार्ट 3 भी बनेगा। फिल्म में कृष्ण का किरदार ग्राफिक्स के जरिये पेश किया गया है। फिल्म में कृष्ण को लेकर तमाम खुलासे हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओँ के अनुसार अपने ईष्टदेव के अवसान की कहानियां सुनाना, पढऩा या सुनना वर्जित है। इसी के चलते तुलसीदास लिखित रामचरित मानस का आठवां अध्याय यानी लवकुश कांड नहीं पढ़ा जाता है। फिल्म ‘कार्तिकेय 2 कृष्ण के अवसान की कहानी कहने में इन वर्जनाओं को तोड़ती है।

अनुपम खेर का प्रभावशाली अभिनय

फिल्म ‘कार्तिकेय 2 में डॉक्टर कार्तिक की भूमिका में निखिल सिद्धार्थ ने निभाई है। हर सीन में उनकी मेहनत साफ झलकती है। फिल्म में बहुत सारे एक्शन सीन भी है, जिसे उन्होंने बखूबी किया है। फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स के निर्माताओँ की साझेदारी में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर भी अरसे बाद किसी दक्षिण भारतीय फिल्म में दिखे हैं। अपनी चिर परिचित अदाकारी से अनुपम खेर ने फिर अपना प्रभाव फिल्म के कथानक पर छोड़ा है। वह कहानी के कथन में उत्प्रेरक की भूमिका निभाते हैं। मुग्घा के किरदार में अनुपमा परमेश्वरन, सदानंद के किरदार में श्रीनिवास रेड्डी, सुलेमान के किरदार में हर्ष चेमूडु और शांतनु के किरदार में आदित्य मेनन का काम सराहनीय है। फिल्म के बाकी कलाकारों ने भी संतोषजनक काम किया है।

कहीं चमकी, कहीं चूकी फिल्म

निर्देशक चंदू मोंडेती ने फिल्म ‘कार्तिकेय 2 की कहानी भी खुद ही लिखी है। फिल्म का जो विषय उन्होंने चुना है, उसको पूरी तरह से पर्दे पर अच्छे तरीके से पेश करने की कोशिश भी भरपूर की है। इंटरवल के पहले कुछ जगह सीन थोड़े कमजोर लगते है, लेकिन फिल्म की खासियत यह है कि वह अपने विषय से भटके नहीं। इस फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष इसकी सिनेमैटोग्राफी है। फिल्म की कहानी जब द्वारकापूरी से वृंदावन होते हुए हिमायल पर पहुंचती तो उस दृश्य को देखते हुए ऐसा महसूस होता है कि दर्शक वाकई हिमालय की खूबसूरत वादियों में पहुंच गए हों। सिनेमैटोग्राफर कार्तिक घट्टामनेनी ने ही इस फिल्म को सम्पादित भी किया है। फिल्म का कमजोर पक्ष है इसका संगीत जो उत्तर भारतीय संवेदनाओं पर खरा नहीं उतरता। फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स ध्यान खींचते हैं।

एक घंटे पचास मिनट की फिल्म ‘कार्तिकेय 2 में सनातन धर्म को विज्ञान से जोड़कर दिखया गया है। साथ में ये भी बताने की कोशिश की गई है कि आज के युग में भी कृष्ण हमारे लिए कितने उपयोगी है। फिल्म उन्हें एक अच्छे वास्तुशिल्पी और एक बेहतर संगीतकार के तौर पर भी प्रस्तुत करती है। दक्षिण भारतीय सिनेमा में रुचि रखने वालों के लिए य फिल्म ‘कार्तिकेय 2 पारिवारिक मनोरंजन का अच्छा माध्यम दिखती है।

बजट पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा- दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो के लिये बजट में पर्याप्त प्रावधान
CG News :  सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
रायपुर में हिरण की खाल और सींग के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बेचने की फिराक में थे तीनों, उड़नदस्ता की पकड़ में आए
Weather News : दुर्ग भिलाई में बढ़ने लगी ठंड, सड़कों पर छाया कोहरा, रात का तापमान आधे से ज्यादा गिरा
संदिग्ध परिस्थिति में 5 की मौत, परिजनों का आरोप-जहरीली शराब पीने से गई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी की राह चले निरहुआ, संघर्ष से कामयाबी की कहानी उतरेगी बड़े परदे पर
Next Article आजादी के जश्न में कलेक्टर-एसपी सहित बच्चे, युवा व बुजुर्गों ने उत्साह से लगाई दौड

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?