ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Weather News : दुर्ग भिलाई में बढ़ने लगी ठंड, सड़कों पर छाया कोहरा, रात का तापमान आधे से ज्यादा गिरा
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

Weather News : दुर्ग भिलाई में बढ़ने लगी ठंड, सड़कों पर छाया कोहरा, रात का तापमान आधे से ज्यादा गिरा

By Mohan Rao Published November 18, 2024
Share
सुबह के समय भिलाई का नजारा
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में अब शरद ऋतु का असर दिखने लगा है। कार्तिक पूर्णिमा के बाद से ही रातें और अधिक ठंडी होने लगी है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में दिन की तूलना में रात का तापमान आध रह गया है। कुछ शहरों में तो दिन की अपेक्षा रात का तापमान आधे से भी कम हो गया है। दुर्ग भिलाई इनमें से एक हैं जहां दिन और रात के तापमान में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। दुर्ग भिलामें रविवार रात को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा। वहीं दिन में टेंपरेचर 30.2 डिग्री तक पहुंचा था। यानी रात में पूरे 16.4 कम रहा।

छतीसगढ़ के सभी हिस्सों में ठंड अब तेजी से बढ़ने लगी है। कई स्थानों पर रात का तापमान 10 से 12 डिग्री तक गिर गया है। खासतौर पर उत्तरी छत्तीसगढ़ में पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री तक कम पहुंच गया है। राजधानी रायपुर के साथ दुर्ग भिलाई व बिलासपुर में भी ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग की माने तो आगामी 03 दिनों में छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में को विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, तत्पश्चात 1-2°C तक की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मौसम शुष्क है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी। हालांकि अभी भी कड़ाके की ठंड दूर है।

रायपुर रहा सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2°C रायपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6°C अम्बिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आ रही शुष्क हवा के कारण प्रदेश में मौसम ठंडा हो गया है। दिन का तापमान भी सामान्य के आसपास है। इसलिए दोपहर की धूप से चुभन भी लगभग खत्म हो गई है। रात में पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। शहरी क्षेत्र के आउटर में ठंड का अहसास कुछ अधिक है। घनी आबादी से दूर खुले क्षेत्र में रात का तापमान तेजी से गिर रहा है।

ऐसा रहा प्रमुख जिलों का तापमान
छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा। दुर्ग में अधिकतम तापमान  30.2 और न्यूनतम तापमान  13.8 रहा। इसी प्रकार राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान  31.2 और न्यूनतम तापमान 16.8, माना एयरपोर्ट अधिकतम तापमान  29.8 और न्यूनतम तापमान 15.2, बिलासपुर अधिकतम तापमान  29.6 ओर न्यूनतम तापमान 16.0, पेण्ड्रारोड अधिकतम तापमान  28.5 और न्यूनतम तापमान  12.6, अम्बिकापुर अधिकतम तापमान  27.8 और न्यूनतम तापमान  10.6, जगदलपुर अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम तापमान  16.0 तथा राजनांदगांव अधिकतम तापमान  29.5 और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहा।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao November 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कैलाश गहलोत, कल छोड़ी थी 'आप'; दिल्ली सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कैलाश गहलोत, कल छोड़ी थी ‘आप’; दिल्ली सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप
Next Article पीआर 24x7 के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, फाउंडर अतुल मलिकराम को बिज़नेस प्रिज़्म के '10 मोस्ट आइकॉनिक लीडर्स इन इंडिया 2024' सम्मान से नवाजा गया पीआर 24×7 के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, फाउंडर अतुल मलिकराम को बिज़नेस प्रिज़्म के ’10 मोस्ट आइकॉनिक लीडर्स इन इंडिया 2024′ सम्मान से नवाजा गया

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?