ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी, बाहर से ब्लड मंगाने की जानकारी पर मरीज को पैसे लौटाने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी, बाहर से ब्लड मंगाने की जानकारी पर मरीज को पैसे लौटाने दिए निर्देश

By Om Prakash Verma
Published: May 11, 2023
Share
कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी, बाहर से ब्लड मंगाने की जानकारी पर मरीज को पैसे लौटाने दिए निर्देश
कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी, बाहर से ब्लड मंगाने की जानकारी पर मरीज को पैसे लौटाने दिए निर्देश
SHARE

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण*
आईपीडी के मरीजों को आवश्यकतानुसार निशुल्क ब्लड उपलब्ध कराने के निर्देश
नवजात गहन चिकित्सा इकाई पृथक से बनाने प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश
जीपीएम। गौरेला पेंड्रा मरवाही (जीपीएम)कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज जिला चिकित्सालय का सघन निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधा सहित अस्पताल प्रबंधन की जानकारी ली। उन्होंने बाह्य रोगी विभाग सहित विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों से मिलकर उन्हे मिल रही चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली।

कलेक्टर ने आईपीडी के मरीजों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध कराने तथा आयुष्मान कार्ड से उपचार कराने के निर्देश दिए। उन्होने संबंधित चिकित्सक-स्टाफ नर्स की साइन से मरीज के अटेंडर को फ्री करके पर्ची देने और उनसे नि:शुल्क ब्लड मंगाने को कहा। उन्होंने आईपीडी में भर्ती मरीज टिकरीटोला निवासी 50 वर्षीय प्रीतम श्याम के परिजन के द्वारा बाहर से ब्लड मंगाने की जानकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित चिकित्सक को ब्लड का पैसा लौटाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने चिकित्सालय के प्रथम तल पर पार्टिशन करके नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई बनाने के लिए मशीनरी, कंस्ट्रक्शन आदि का ड्राइंग डिजाइन करके तकनीकी स्वीकृति हेतु शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश चिकित्सालय प्रबंधन को दिए। उन्होने सभी चिकित्साक कक्षों में डॉ. का नेमप्लेट लगाने, आईपीडी एवं ओपीडी के सभी मरीजों का अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड बनाने और आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा देने के निर्देश दिए।

उन्होंने औषधि वितरण काउंटर, आयुष्मान कार्ड बनाने का पंजीयन काउंटर और स्टोर रूम को चिकित्सालय भवन के बाहर परिसर में शेड से बने प्रीफेब में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसूति कक्ष, पीएनसी वार्ड, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, एक्स-रे कक्ष, डायलिसिस यूनिट, आईसीटीसी परामर्श कक्ष, कैंटीन, लाउंड्री आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री बीसी एक्का भी उपस्थित थे।  

गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस विक्रेता संवाद कल रायपुर में
कोरोना का बड़ा विस्फोट, 24 घंटे में मिले कोरोना के 1.52 लाख से ज्यादा नए मामले, 839 की गई जान
रेलवे ने रद्द की आधा दर्जन ट्रेनें, यात्रा से पहले देख लें पूरी लिस्ट… इस दिन रहेंगी रद्द
CG Breaking : रेप के आरोपी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे की याचिका पर हाईकोर्ट ने पीडिता से मांगा जवाब, 24 को अगली सुनवाई
बड़ी कार्रवाई: जाकिर नाइक का ‘इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पांच साल के लिए प्रतिबंधित…. केंद्र ने बताया- देश के लिए खतरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हसदा में बनेगा टमेटो सॉस और केचअप, रीपा में निर्मित किए जा रहे उत्पादों एवं निर्माण कार्यों को देखने पहुंचे कलेक्टर हसदा में बनेगा टमेटो सॉस और केचअप, रीपा में निर्मित किए जा रहे उत्पादों एवं निर्माण कार्यों को देखने पहुंचे कलेक्टर
Next Article मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?