ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर डा. भुरे ने गजरा नाला जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण, 196 नालों के एक-एक बूंद को सहेजने का हो रहा भगीरथ प्रयास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कलेक्टर डा. भुरे ने गजरा नाला जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण, 196 नालों के एक-एक बूंद को सहेजने का हो रहा भगीरथ प्रयास

By @dmin
Published: March 22, 2022
Share
कलेक्टर डा. भुरे ने गजरा नाला जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण, 196 नालों के एक-एक बूंद को सहेजने का हो रहा भगीरथ प्रयास
कलेक्टर डा. भुरे ने गजरा नाला जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण, 196 नालों के एक-एक बूंद को सहेजने का हो रहा भगीरथ प्रयास
SHARE

लगभग साढ़े तीन हजार स्ट्रक्चर बन रहे इन नालों में, डीएमएफ और मनरेगा के समन्वय से हो रहा बड़ा काम, 1697 स्ट्रक्चर बन चुके, इस फेस में 5567 स्ट्रक्चर का टारगेट
दुर्ग। सही मायनों में यह भगीरथ प्रयास है। भगीरथ प्रयास इसलिए क्योंकि कुछ किमी तक नालों के पैच का जीर्णोद्धार ही नहीं किया जा रहा है अपितु 732 किमी में फैले 196 नालों के जीर्णोद्धार के लिए काम हो रहा है। यह कितना महती काम है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसका कैचमेंट एरिया 248 गांवों के एक लाख 67 हजार स्क्वायर मीटर तक फैला है। बारिश शुरू होने से पहले इन नालों में लगभग प्रगतिरत साढ़े तीन हजार कामों को पूरा करने की महती जिम्मेदारी है क्योंकि बारिश शुरू होते ही नालों का काम प्रभावित हो जाएगा और असली लाभ भी बारिश का ही उठाना है ताकि एक-एक बूंद हम सुरक्षित कर सकें और धरती के भीतर का जलस्तर बढ़ जाए।

कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज जिले में चल रहे नरवा कार्यों का निरीक्षण किया। इसके लिए वे गजरा नाला जीर्णोद्धार कार्य को देखने पहुंचे। रवेली से आरंभ हुआ यह नाला तर्रा, बटंग होते हुए कुरुदडीह तक 27 किमी की लंबाई में फैला हुआ है। वर्ष 2002 में इसका जीर्णोद्धार उस समय के पीएचई मंत्री और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कराया था। समय के साथ गजरा नाला को भी जीर्णोद्धार की जरूरत पड़ी है और अब यहां अनेक तरह के स्ट्रक्चर बनाये जा रहे हैं। कलेक्टर ने अपने भ्रमण की शुरूआत रवेली से की।

जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने बताया कि नरवा प्रोजेक्ट के कामों को तेजी से पूरा किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिए मटेरियल आदि की सप्लाई भी कर दी गई है और डीएमएफ तथा मनरेगा के समन्वय से यह कार्य हो रहा है। कलेक्टर ने बटंग में मजदूरों से चर्चा की। मजदूरों ने बताया कि यह जलसंरक्षण का काम है और हमारे काम का बड़ा लाभ हमें इस बारिश में दिखेगा जब बारिश की एक-एक बूंद हम सहेज पाएंगे।

कलेक्टर ने नालों के किनारे बसे सभी गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जहां स्ट्रक्चर के जीर्णोद्धार की जरूरत है वहां स्ट्रक्चर ठीक करें। जहां डिसेल्टिंग की जरूरत है वहां डिसेल्टिंग करें। उन्होंने कहा कि काम युद्धस्तर पर किया जाना पहली प्राथमिकता होगी। गजरा नाला के किनारे बसे ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2002 में जब इसका जीर्णोद्धार हुआ, उसके बाद तेजी से जलस्तर बढ़ा। समय के साथ इसमें गाद भी जमा होती गई है। अब डिसेल्टिंग किये जाने से इसका लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में जिन नालों में जीर्णोद्धार का कार्य हुआ, उनके समीपस्थ कृषि की स्थिति में सुखद परिवर्तन हुआ है और भूमिगत जलस्तर बढऩे से किसान दूसरी फसल भी ले पा रहे हैं।

लगातार दूसरे दिन 20 हजार से ज्यादा नए मामले, तीसरी लहर के बाद अब तेजी से बढ़ रहे मरीज
छत्तीसगढ़ के इस लाल की 48 साल की मेहनत रंग लाई, राष्ट्रपति ने किया पद्मश्री से सम्मानित
UPSC ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, अगर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित हुई तो 50 करोड़ रुपये दांव पर
जल्द व्यवस्थित होंगी दुर्ग सीमा की स्ट्रीट लाइटें… महापौर ने अस्पताल वार्ड का भ्रमण कर कही यह बात
Assembly Elections 2023 : स्कूटनी के बाद 153 नामांकन निरस्त, दूसरे चरण अब 1066 प्रत्याशी मैदान में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साढ़े तीन लाख रुपए दोगुना करने का आश्वासन देकर पुलगांव के किसान की ली जमीन, चार साल बाद माँगने गये तो कर रहे आनाकानी साढ़े तीन लाख रुपए दोगुना करने का आश्वासन देकर पुलगांव के किसान की ली जमीन, चार साल बाद माँगने गये तो कर रहे आनाकानी
Next Article राशन कार्ड धारी अपना नामिनेशन फार्म उचित मूल्य दुकान में भरें राशन कार्ड धारी अपना नामिनेशन फार्म उचित मूल्य दुकान में भरें

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?