ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश के बाद निगम की कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश के बाद निगम की कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: June 15, 2026
Share
अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर
SHARE

नगर निगम भिलाई की बड़ी कार्रवाई, कई बार दिया गया था नोटिस

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राधिका नगर में संचालित अवैध मदरसे को ढहा दिया है। सोमवार की सुबह निगम की टीम पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंची और चंद घंटों में ही मदरसे को जमींदोज कर दिया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश के बाद भिलाई निगम ने जिला प्रशासन और पुलिस बल के सहयोग से बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए था।

मिली जानकारी के अनुसार  राधिका नगर के जिस भूखंड पर अवैध कब्जा कर मदरसा बनाया गया था वह भूमि मूल रूप से जरूरतमंदों के लिए किफायती आवास बनाकर देने के लिए आरक्षित रखा गया था। उक्त भूखंड को कब्जामुक्त करने के लिए भिलाई निगम द्वारा लीगल तौर पर कई बार नोटिस भेजा गया। इसके बाद भी कब्जाधारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद भिलाई निगम की ओर से अवैध कब्जे को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई। इस मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध निर्माण को तुरंत हटाकर गरीबों के लिए आवास बनाने के निर्देश जारी कर दिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भिलाई निगम की टीम ने सोमवार को अवैध कब्जा ढहा दिया।

खाली रखा गया एक किमी का दायरा
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जहां अवैध कब्जा हटाया जा रहा था वहां से एक किलोमीटर के दायरे में आम लोगों और वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। निगम की टीम ने लगभग तीन घंटे तक यहां कार्रवाई की। अवैध मदरसा ढहाने के बाद मौके पर मलबे का ढेर लग गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

बनेंगे पीएम आवास योजना के तहत मकान
अवैध मदरसा ढहाए जाने के बाद खाली जमीन पर अब गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे। यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना या राज्य सरकार की पुनर्वास योजना के तहत पक्के मकानों का निर्माण होगा। भिलाई निगम के आयुक्त राजीव पाण्डेय ने कहा है कि शहर में अवैध क्बजों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान भिलाई नगर की इंफोर्समेंट की टीम के साथ बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कैंसर मरीजों और उनके परिजनों में मानसिक समस्या की पहचान और इलाज के लिए दो दिवसीय कार्यशाला
आंध्र प्रदेश: सीएम जगन ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पर लगाया अपनी सरकार गिराने का आरोप
नौतपा के बीच मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली थोड़ी राहत; कई जिलों में चेतावनी
ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित : सीएम साय
कैलाश-मानसरोवर: भारी बारिश के बाद रूट बंद, सेना के लिए भी बनी मुसीबत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिलासपुर बुल्स ने CCPL 3 का खिताब जीता, रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराया
Next Article नारी राग-रंग महोत्सव: महिलाओं की सृजनात्मकता और आत्मविश्वास को मिला नया मंच; एसईसीएल में दो दिवसीय आयोजन का भव्य समापन नारी राग-रंग महोत्सव: महिलाओं की सृजनात्मकता और आत्मविश्वास को मिला नया मंच; एसईसीएल में दो दिवसीय आयोजन का भव्य समापन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?