ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जंगली हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत… शराब के नशे में था ग्रामीण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

जंगली हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत… शराब के नशे में था ग्रामीण

By Mohan Rao
Published: September 27, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

अंबिकापुर। सूरजपुर वन मंडल के  वन परिक्षेत्र घु‌ई अंतर्गत हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। मृतक अपने साथियों के साथ जंगल के रास्ते अपने गांव लौट रहा था इस दौरान वह जंगली हाथी के चंगुल में फंस गया। उसके साथी तो किसी तरह भाग गए लेकिन यह शराब के नशे में होने के कारण भाग नहीं पाया और हाथी ने उसे कुचलकर मार दिया। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों से आसपास मुनादी कर हाथियों से सावधान रहने की अपील कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम धूमाडांड़ का रहने वाला सुधु कोड़ाकू पिता रामा (58) अपने अन्य तीन साथियों के साथ अपने घर से झिलमिला जंगल से होते हुए जजावल गया था। चारों शाम सात बजे के आसपास झिलमिला जंगल से होते हुए वापस धूमाडांड़ की ओर जाने के लिए निकले। इस दौरान चारों ने शराब पी रखी थी। वापसी में अचानक चारों का सामना एक जंगली हाथी से हो गया। अचानक हाथी को सामने देख अफरातफरी मच गई।

हाथी को सामने देख तीन लोग तो जैसे तैसे भागने में सफल हो ग‌ए पर अत्यधिक शराब के सेवन के कारण सुधु कोड़ाकू नहीं भाग सका। हाथी ने पहले तो उसे अपनी सूंड़ में लपेटकर नीचे पटका फिर पैरों से कुचल दिया जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर रात में ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग की टीम ने गांव वालों को समझाइश दी है और हाथियों से सावधान रहने की अपील की है।

प्लांट में ठेका मजदूर ने की खुदकुशी, सुबह प्लांट पहुंचने के बाद अपने की कपड़े का फंदा बनाकर झूला
दुर्ग निगम में पार्किंग घोटाला: एमआईसी प्रभारी ऋषभ जैन ने कहा- कमिश्रर ने मिली भगत कर टाला पार्किंग का टेंडर…. भाजपा कार्यकाल में हुआ घोटाला
छत्तीसगढ़ में नाबालिग का कारनामा : हैंडसम बंदों की आईडी लगाकर लड़कियों से दोस्ती, मिलने बुलाकर करता था लूट
मुख्यमंत्री ने एग्रीकल्चर ड्रोन सॉल्यूशन किया लांच, 20 गांव के खेतों में ड्रोन से से हो सकेगा छिड़काव
फरार आरोपी की सूचना देने वालों को दुर्ग पुलिस देगी 30 हजार का इनाम, पैरोल पर हुआ था रिहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस का डीजे संचालकों को सख्त निर्देश, रात 10 बजे तक की डेड लाइन, नियम नहीं माने तो लगेगा जुर्माना
Next Article CG Politics: कितना असर छोड़ पाएगी परिवर्तन यात्रा, सीएम प्रोजेक्ट करने से क्यों हिचकी भाजपा CG Politics: कितना असर छोड़ पाएगी परिवर्तन यात्रा, सीएम प्रोजेक्ट करने से क्यों हिचकी भाजपा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?