ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कपिल शर्मा के शो की जगह आएगा इंडियाज लाफ्टर चैंपियन, शो की लांचिंग के समय भावुक हुईं अर्चना पूरन सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

कपिल शर्मा के शो की जगह आएगा इंडियाज लाफ्टर चैंपियन, शो की लांचिंग के समय भावुक हुईं अर्चना पूरन सिंह

By @dmin
Published: June 8, 2022
Share
SHARE

कई सालों बाद टीवी की दुनिया में कॉमेडी चैंपियन ढूंढने वाले शो की वापसी हो रही है। कपिल शर्मा, भारती सिंह, सुनील पाल, एहसान कुरैशी जैसे कई कॉमेडियन इसी टैलेंट रियलिटी शो से मशहूर हुए हैं। सोनी चैनल पर कपिल शर्मा के शो की जगह पर अब कॉमेडी चैंपियन को ढूंढने नया शो ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियनÓ आ रहा है, जिसकी शुरुआत 11 जून से हर शनिवार रविवार रात 8:30 से होगी। इस शो को शेखर सुमन और अर्चना पूरन सिंह जज कर रहे हैं। और शो की मेजबानी रोचेले राव कर रही हैं। शो की लांचिंग के दौरान इस शो में भाग ले रहे मुंबई के नितेश शेट्टी, प्रयागराज के राधेश्याम भारती, उज्जैन के हिमांशु भवंदर और मुंबई के बॉलीवुड बॉयज गौरव और केतन ने अपने चुटकुलों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

इस शो के लांचिंग के अवसर पर शेखर सुमन ने कहा, इस शो को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। यह एक ऐसा शो है जिसका उद्देश्य सारे गमों को भुलाकर हंसाना है। लोगों ने हंसाना छोड़ दिया है, लेकिन जिस चीज की कमी होती है। जब वह वापस आती है तो बहुत खुशी होती है। पिछले दो सालो से हम खुशियां भूल चुके थे। अब इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के रूप में खुशियां फिर से आ रही है। जिंदगी की भाग दौड़ में हम खुश रहना भूल गए हैं। हमारे पास पैसा,गाड़ी बंगला सब कुछ है, लेकिन खुशी नहीं है।

अर्चना पूरन सिंह के बारे में शेखर सुमन ने कहा, ‘अर्चना पूरन सिंह का नाम तो गिनीज बुक में दर्ज होना चाहिए। एक ही जगह बैठकर कर लोगों को हंसा रही हैं, नया शो आता है, नए सेट बनते हैं, लेकिन अर्चना की कुर्सी नहीं बदलती है। उनको कहीं काम मांगने भी नहीं जाना पड़ता है, लोग खुद उनके पास चलकर आते हैं। वह बहुत ही जिंदादिल इंसान है, वह दूसरों को हंसाती हैं और अपने खुद के लिए भी हंसती हैं। हम लोग सेल्समैन हैं, घर घर जाकर खुशियां बेचते हैं। कोरोना को खुशी से डर लगता है, वह हमें दुख देने आया था। अब खुशी वापस आ गई है, अब कोरोना आएगा भी तो हमारी खुशियों से डर के भाग जाएगा।

अर्चना पूरन सिंह ने कहा, हमे तो हर हाल में हंसना पड़ता है। लेकिन हमारे हंसी के पीछे कभी कभी दर्द भी बहुत होता है, जो लोगों को नजर नहीं आता। वो कहते हैं न, शो मस्ट गो ऑन। कभी-कभी मजबूरी में भी आपको हंसना पड़ता है। यही तो कलाकार का जीवन है। आज भी उस घटना को जब याद करती हूं, तो मेरे आंखों में आंसू आ जाते हैं। जब मैं कॉमेडी सर्कस की शूटिंग कर रही थी, तब मेरी सासु मां बहुत बीमार थीं। उनका अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था और मुझे शूटिंग पर जाना था। मैं शूटिंग पर गई और शाम तकरीबन शाम छह बजे मालूम पड़ा कि उनका देहांत हो गया। मैंने शूटिंग वालों को बोला कि मुझे तुरंत जाना होगा। मेरी मदर इन लॉ का देहांत हो गया है। उन्होंने कहा, मैम! आप 15 मिनट में फटाफट अपना रिएक्शन देकर जा सकती हैं। मेरे सारे रिएक्शन हंसने वाले होते थे। पंच, बड़ा पंच, छोटा पंच, छोटा लाफ्टर, मीडियम लाफ्टर, बड़ा लाफ्टर, ऐसा करके मैंने 15 मिनिट की शूटिंग की। उस वक्त जोर-जोर से हंस रही थी, जबकि मुझे अंदर से फूट-फूटकर रोना आ रहा था, पर रो भी नहीं सकती थी। मुझे सबसे ज्यादा मुश्किल समय यही लगा। लेकिन वह मेरी मजबूरी थी, भगवान ऐसी सिचुएशन में किसी को न डालें।

अर्चना पूरन सिंह की बात सुनकर शेखर सुमन भी खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा, ‘लोग हमारी हंसी देखते हैं, लेकिन हमारे पीछे के दुख को नहीं देखते। या देखते भी हैं तो उसे समझने की कोशिश नहीं करते, क्योंकि यहां किसी को किसी के बारे में सोचने समझने का समय नहीं है। लोग दूसरे के दुख को बांटने की कोशिश नहीं करते। मेरे बड़े बेटे आयुष को एंडोकार्डियल फाइब्रोएलस्टोस नाम की रेयर हार्ट की बीमारी थी, जिसके कारण उसकी 11 साल की उम्र में मौत हो गई। उसकी मौत से मैं टूट गया था, उस सदमे से उबरने में मुझे काफी वक्त लगा, धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर आई। अब मैं कोशिश करता हूं कि ढेर सारी खुशियां बटोर कर लोगों में बांट दूं।

फैट को तेजी से पिघलाने में कारगर है फूलगोभी! जानें अन्य कमाल के फायदे
आशा वर्करों को हर माह मिलेगा 2500 रुपये का निश्चित भत्ता, सीएम ने किया एलान
पहुना बनकर पहुंचे मनुकूल ने बच्चों को किया रिचार्ज और कहा गोल पर करें फोकस
अब वैक्सीन की किल्लत होगी दूर? केन्द्र सरकार ने राज्यों को दिए 1 करोड़ 27 लाख से अधिक टीके
Politics: मुफ्त की राजनीति में उतरी भाजपा और कांग्रेस तो इनका क्या होगा? फिर जनता किस पर करेगी भरोसा!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिल्पा शेट्टी का विवादों से रहा है गहरा नाता, एक बार तो गैर जमानती वारंट हो गया था जारी…
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ओलंपिक पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने की सौजन्य मुलाकात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?