ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, न्यू ईयर कार्यक्रमों को लेकर नया आदेश, एक तिहाई लोग ही रह सकेंगे मौजूद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, न्यू ईयर कार्यक्रमों को लेकर नया आदेश, एक तिहाई लोग ही रह सकेंगे मौजूद

By @dmin
Published: December 31, 2021
Share
ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, न्यू ईयर कार्यक्रमों को लेकर नया आदेश, एक तिहाई लोग ही रह सकेंगे मौजूद
ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, न्यू ईयर कार्यक्रमों को लेकर नया आदेश, एक तिहाई लोग ही रह सकेंगे मौजूद
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर देशभर में दहशत का माहौल है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 राज्यों को पत्र लिखकर प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन का निर्देश दिया था। छत्तीसगढ़ में फिलहाल ओमिक्रॉन का एक भी मामला नहीं है, बावजूद सरकार अलर्ट मोड पर है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह ने सभी जिलों को ताजा निर्देश जारी किया है। यह निर्देश आने वाले न्यू ईयर को लेकर हैं। नव वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर भी केवल एक तिहाई क्षमता यानी 100 लोगों की क्षमता वाले हॉल में अब केवल 25 लोग ही मौजूद रह सकेंगे। इससे पहले क्षमता के हिसाब से 50 प्रतिशत तक ही लोगों को भाग लेने की अनुमति प्रदान की गई थी। इधर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 597 तक पहुंच गई है।

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन और प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह ने सभी संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, सभी कलेक्टर व सभी पुलिस अधीक्षकों को न्यू ईयर समारोह को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। सचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कोविड-19 के बढ़ते मामलों व नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण को रोकने धार्मिक, खेलकूद, सामाजिक एवं अन्य समस्त प्रकार के आयोजनों तथा न्यू ईयर में होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर विशेष निगरानी रखा जाए। ऐसे आयोजन स्थलों में कोविड के दिशा निर्देशों को पूर्णत: पालन सुनिश्चित किया जाए। कोई भी सभा या कार्यक्रम के आयोजन से पहले अब कलेक्टर से अनुमति भी लेनी होगी। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 597 तक पहुंच गई है। गुरुवार को सबसे ज्यादा 150 नए केस मिले, जबकि बुधवार को 106 केस मिले थे। कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक वृद्धि ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

200 लोगों की उपस्थिति तो लेनी होगी कलेक्टर से अनुमति
बता दें कि देश में अचानक कोविड के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान 100 से अधिक मामले समाने आए। रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर व रायपुर में ज्यादा मामले देखने को मिले हैं। इसे देखते हुए सरकार भी सचेत हैं। ताजा जारी आदेश इसी दिशा में उठाया गया कदम है। सचिव कमलप्रीत सिहं ने अपने आदेश में कहा है कि नववर्ष समारोह सहित ऐसे आयोजनों में 200 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति पर आयोजकों को संबंधित जिला कलेक्टर या जिला दंडाधिकारी से लिखित में अनुमति लेनी होगी। पूर्व में जारी आदेश में कहा गया था कि आयोजनों में 50 कीर्ति क्षमता के साथ आयोजन कराए जा सकेंगे। उस आदेश में आंशिक संशोधन कर नया आदेश जारी किया गया है।

मंत्रालय में कंट्रोल रूम, अब एक भी केस तो कंटेनमेंट जोन
प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा में अभी सक्रिय केस ज्यादा है। राज्य में अब शहर या गांव, जहां पर कोरोना के केस मिलेंगे उस क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन बनाया जाएगा। वहीं कोविड पॉजिटिव को 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहना होगा। इधर कोविड-19 महामारी के प्रबंधन के लिए संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 0771-2235091 है। जिलों में अन्य राज्यों से हवाई मार्ग, रेल अथवा सड़क मार्ग से आने वाले व्यक्तियों की जांच हेतु क्रमश: एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड एवं अन्य राज्यों के सीमावर्ती सड़क पर जांच की जाएगी। प्रत्येक जिले से आरटीपीसीआर जांच बढ़ाई जाएगी और धनात्मक प्रकरणों को जांच के लिए डब्ल्यूजीएस भुवनेश्वर भेजा जाए।

कोरोना से राहत भरा दिन: लंबे समय बाद कोरोना के दैनिक मामलों में भारी कमी… एक्टिव मामले 4 लाख से कम… एक दिन में सवा करोड़ के आसपास टीकाकरण
वैधता समाप्त हो चुके प्रमाण पत्र भी होंगे आजीवन वैध… राज्य शासन ने जारी किया आदेश
16 स्वच्छता दीदियां देखेंगी दिल्ली की परेड, उपमुख्यमंत्री ने झंडी दिखाकर किया रवाना
भिलाई के कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज का यूरोपियन यूनिवर्सिटी के साथ हुआ अंतरराष्ट्रीय एआई अनुबंध
छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 60 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगे… 1.87 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित भारत में ओमिक्रॉन ने डेल्टा को विस्थापित करना शुरू किया, गंभीर हो रही स्थिति
Next Article नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, आईईडी की चपेट में आकर एक कमांडो घायल हुआ नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, आईईडी की चपेट में आकर एक कमांडो घायल हुआ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?