भिलाई। सशस्त्र सीमा बल की 28 बटालियन अंतागढ़ ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।पखवाड़े भर से यहां कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इस अभियान का समापन स्वतंत्र दिवस के दिन मोटरसाइकिल रैली के साथ किया गया। 25 जुलाई से 15 अगस्त भिन्न भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । 28वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों , अधीनस्थ अधिकारियों, एवं जवानों ने घर घर जा कर क्षेत्र के सभी गांव मासबरस, पोंडगाँव, अंतागढ़, कच्चे, कोदागाँव, गोण्ड्बिनापाल, कलगाँव, कटापारा, भईयासालेभाट, फूलपाड, सराइपरा ,पादरगाँव में जाकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज बांटे। इस के साथ साथ पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। जवानो ने सभी नागरिकों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेतित किया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर कार्यवाहक कमांडेंट हरेराम साव के मार्गदर्शन में उप कमांडेंट श्रीपति पांडे, सहायक कमांडेंट, अजय कुमार व 28वी वाहिनी के बल कार्मिकों ने मोटर साइकिल रैली निकली।यह रैली जो कच्चे,,कोदागाँव, अंतागढ़ तक गई इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यंहा के नागरिकों, युवकों व स्कूली बच्चों का भी विशेष योगदान रहा।




