ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओडिशा से दिल्ली पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, कल भर सकती हैं राष्ट्रपति पद का नामांकन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

ओडिशा से दिल्ली पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, कल भर सकती हैं राष्ट्रपति पद का नामांकन

By @dmin
Published: June 23, 2022
Share
ओडिशा से दिल्ली पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, कल भर सकती हैं राष्ट्रपति पद का नामांकन
ओडिशा से दिल्ली पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, कल भर सकती हैं राष्ट्रपति पद का नामांकन
SHARE

भुवनेश्वर (एजेंसी)। राजग की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंच गईं। वे शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगी। उनका मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से होगा।

दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा भाजपा नेता मनोज तिवारी ने द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। इससे पहले भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में भावी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री ने कहा कि मां राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, यह अविश्वसनीय लग रहा है। ओडिशा की एक बैंक में कार्यरत इतिश्री ने कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है। हमें अब भी भरोसा नहीं हो रहा है कि ऐसा होने जा रहा है। इतिश्री ने कहा कि मां को भी यह भरोसा नहीं था।

#WATCH | Odisha: NDA's Presidential candidate Droupadi Murmu leaves from MCL Guest House in Bhubaneswar, for the airport.

She is leaving for Delhi and will file her nomination for the Presidential election tomorrow, June 24th. pic.twitter.com/UHccEBlTaK

— ANI (@ANI) June 23, 2022

कितनी मजबूत हैं राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू
केंद्र में सत्तारूढ़ राजग के पास राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभी कुल 5,26,420 मत हैं। मुर्मू को जीतने के लिए 5,39,420 मतों की जरूरत है। अब अगर चुनावी समीकरणों को देखें तो ओडिशा से आने के कारण सीधे तौर पर मुर्मू को बीजू जनता दल(बीजद) का समर्थन मिल रहा है। यानी बीजद के 31000 मत भी उनके पक्ष में पड़ेंगे। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पहले ही द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे चुके हैं। इसके अलावा अगर वाईएसआर कांग्रेस भी साथ आती है तो उसके भी 43000 मत उनके साथ होंगे। इसके अलावा आदिवासी के नाम पर राजनीति करने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए मुर्मू का विरोध करना मुश्किल है। झामुमो दबाव में आई तो मुर्मू को करीब 20000 वोट और मिल जाएंगे।

सिन्हा का पलड़ा कमजोर
द्रौपदी मुर्मू के सामने यशवंत सिन्हा का पलड़ा काफी कमजोर दिखाई दे रहा है। एकमत विपक्ष के उम्मीदवार होने के बाद भी उनके पास फिलहाल 3,70,709 वोट हैं। हालांकि, यह भी देखना दिलचस्प होगा कि राजग के सामने विपक्षी एकता कितने समय तक कायम रह पाती है।

यहां समझें पूरा गणित
राजग- कुल मत : 5,26,420
जीत के लिए जरूरी : 5,39,420
बीजद (31,000 मत) व वाईएसआर कांग्रेस (43,000 मत) का समर्थन मिलने पर सत्तारूढ़ राजग की स्थिति : 6,00,420

आदिवासी के नाम पर राजनीति करने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए मुर्मू का विरोध करना मुश्किल। झामुमो दबाव में आई तो मुर्मू को करीब 20000 वोट और मिल जाएंगे। अभी झामुमो को छोड़ भी दें, तो राजग के पास छह लाख से ज्यादा मत हैं।

विपक्ष : सिन्हा बहुत पीछे
विपक्ष के पास करीब 3,70,709 वोट
यूपीए : 2,59,000
टीएमसी : 58,000
सपा : 28,688
वाम दल : 25,000 वोट

देखना दिलचस्प होगा कि राजग की ओर से आदिवासी महिला उम्मीदवार उतारे जाने के बाद विपक्ष में एकता कायम रहती है या नहीं।
एनसीपी चीफ शरद पवार के मुताबिक, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक, एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को नामांकन दाखिल कर सकती हैं। राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होगा। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 29 जून है।

राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना: कौशल्या माता मंदिर के प्रथम एवं द्वितीय चरण का कार्य पूर्ण… सीएम बघेल 7 अक्टूबर को करेंगे लोकार्पण
Breaking News : आईईडी ब्लास्ट में घायल इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला सहित 15 इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों का ट्रांफसर
सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, AK-56 व भारी मात्रा में हथियारों के साथ दो आतंकी पकड़ाए
स्मृति ईरानी ने पवन खेड़ा-जयराम रमेश को भेजा कानूनी नोटिस, बिना शर्त लिखित माफी मांगने को कहा
Breaking News : सुंदर विहार कॉलोनी के मंदिर में सेंधमारी, दान पेटी का कैश ले भागे बदमाश, सीसी टीवी कैमरा भी तोड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समय से पहले हो जाना चाहिए सभी नालियों सफाई - देवेंद्र यादव समय से पहले हो जाना चाहिए सभी नालियों सफाई – देवेंद्र यादव
Next Article सियासी घमासान: महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार गिराने के लिए असम क्यों बना केंद्र, बागी विधायक गुवाहाटी में क्यों, ये है बड़ी वजह सियासी घमासान: महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार गिराने के लिए असम क्यों बना केंद्र, बागी विधायक गुवाहाटी में क्यों, ये है बड़ी वजह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?