ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सियासी घमासान: महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार गिराने के लिए असम क्यों बना केंद्र, बागी विधायक गुवाहाटी में क्यों, ये है बड़ी वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सियासी घमासान: महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार गिराने के लिए असम क्यों बना केंद्र, बागी विधायक गुवाहाटी में क्यों, ये है बड़ी वजह

By @dmin
Published: June 23, 2022
Share
सियासी घमासान: महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार गिराने के लिए असम क्यों बना केंद्र, बागी विधायक गुवाहाटी में क्यों, ये है बड़ी वजह
सियासी घमासान: महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार गिराने के लिए असम क्यों बना केंद्र, बागी विधायक गुवाहाटी में क्यों, ये है बड़ी वजह
SHARE

गुवाहाटी (एजेंसी)। महाराष्ट्र में सत्तासीन महाविकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे का दावा है कि 40 से ज्यादा विधायक उनके साथ गुवाहाटी में मौजूद हैं। ये सभी विधायक मंगलवार तक गुजरात के सूरत में रखे गए थे। हालांकि, बुधवार सुबह ही सभी को अचानक चार्टर्ड फ्लाइट में बिठाकर असम के इस शहर तक पहुंचाया गया।

यह शायद पहली बार है जब किसी पार्टी के बागी नेता बड़ी संख्या में पूर्वोत्तर के किसी राज्य में शरण ले रहे हैं। खासकर तब जब महाराष्ट्र में सियासी पारा लगातार गर्म है। ऐसे में यह सवाल सभी के मन में है कि महाविकास अघाड़ी से नाराज बागी विधायकों ने असम को ही शरण लेने के लिए क्यों चुना? क्या गुवाहाटी में शिवसेना के पूर्व नेताओं के रखे जाने के पीछे भाजपा का भी कोई हाथ है? इसके अलावा एक सवाल यह भी है कि इस पूरे मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का क्या रुख रहा है?

बागी विधायकों ने क्यों चुना असम?
विधायकों ने शरण लेने के लिए असम को ही क्यों चुना? इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि पूर्वोत्तर का यह राज्य अब तक शिवसेना के प्रभाव से बाहर रहा है। इतना ही नहीं पूर्वोत्तर के बाकी राज्यों में भी इस पार्टी का असर बाकी किसी राज्य जितना नहीं है। दूसरी तरफ मौजूदा समय में पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्यों में या तो भाजपा या उसकी सहयोगी पार्टियों की सरकार है। यानी गुवाहाटी का माहौल भाजपा के लिए सबसे उपयुक्त है।

क्या गुवाहाटी में शिवसेना के नेताओं के रखे जाने के पीछे भाजपा का हाथ?
महाराष्ट्र में उठे संकट को लेकर भाजपा ने अब तक चुप्पी साध रखी है। पार्टी ने यह नहीं बताया है कि वह शिवसेना के बागी विधायकों के साथ संपर्क में है या नहीं? लेकिन पहले बागी विधायकों को गुजरात और फिर असम में रखा जाना इस बात का साफ इशारा है कि महाराष्ट्र के पूरे खेल में भाजपा का ही हाथ है। यह बात बुधवार सुबह असम में हुए घटनाक्रम से भी काफी हद तक साबित हो गई, क्योंकि बागी विधायकों को लेने के लिए आज भाजपा के विधायक सुशांत बोरगोहेन पहुंचे थे। बोरगोहेन खुद भी कांग्रेस के दो बार के विधायक रह चुके हैं और बाद में भाजपा में शामिल हुए थे।

शिवसेना विधायकों को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के बाद बोरगोहेन ने कहा था- मैं उन्हें (गुजरात से आए शिवसेना विधायकों को) लेने आया हूं। मैंने यह नहीं गिना कि कितने विधायक आए हैं। मैं सिर्फ यहां निजी व्यवहार की वजह से आया हूं। बागी विधायकों ने अपने किसी कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी है।

पूरे विवाद में हिमंत बिस्व सरमा की क्या भूमिका?
हालांकि, इससे ऊपर बागी विधायकों को असम लाने का एक कारण और है। यह वजह हैं राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, जिन्हें पार्टी ने पूर्वोत्तर के बाद अब मध्य भारत के एक राज्य में भाजपा की सरकार बनाने से जुड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी के प्रति एक समर्पित नेता के तौर पर हिमंत बिस्व सरमा ने भाजपा में अहम स्थान हासिल किया है। खासकर कांग्रेस के अंदरखानों में काम कर चुके सरमा के अनुभव का काफी फायदा भाजपा को मिल चुका है। इसलिए महाविकास अघाड़ी (जिसका कांग्रेस भी एक हिस्सा है) की चालबाजियों को समझने में सरमा काफी आगे हैं।

गौरतलब है कि सुशांत बोरगोहेन सीएम हिमंत बिस्व सरमा के करीबी माने जाते हैं। पिछले साल हुए असम विधानसभा चुनाव में सरमा ने बोरगोहेन के लिए थौओरा विधानसभा क्षेत्र में ही पांच से ज्यादा रैलियां की थीं। इससे साफ है कि बोरगोहेन ने सरमा के निर्देश पर ही बागी विधायकों से मुलाकात की।

इथना ही नहीं बिमंत बिस्व सरमा को असम का मुख्यमंत्री बनने से पहले नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) के तहत पूर्वोत्तर की एकता बनाने का सबसे अहम जरिया माना जाता था। उन्हीं की वजह से भाजपा ने एक के बाद एक पूर्वोत्तर में सरकार बनाने में सफलता पाई। पहले 2016 में असम चुनाव में भाजपा की जीत दिलाने के बाद सरमा को त्रिपुरा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भी पार्टी का झंडा बुलंद करने वाले नेता के तौर पर जाना जाता है। नगालैंड और मेघालय में भाजपा की गठबंधन सरकार के पीछे भी सरमा की राजनीति ही रही है।

NEET-2020 की परीक्षा में टॉप करने वाली आकांक्षा का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार…. मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में सामने आए 96551 नए मामले
विधायक वोरा ने की नगरीय निकाय मंत्री से चर्चा… नगर निगम को मिलेंगे 13 करोड़… अफसरों को 15 वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाने दिये निर्देश
मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान: मुख्यमंत्री साय ने द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के छात्रों को दी बधाई
प्रसव के दौरान लापरवाही : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव की आरएचओ निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओडिशा से दिल्ली पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, कल भर सकती हैं राष्ट्रपति पद का नामांकन ओडिशा से दिल्ली पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, कल भर सकती हैं राष्ट्रपति पद का नामांकन
Next Article बड़ी खबर_ आर्मी जवान ने सो रहे दो अधिकारियों को गोली मारी, दोनों की मौत, आरोपी फरार बदमाशों को पकडऩे पहुंची पुलिस टीम पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, मुठभेड़ में एक जवान घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?