बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। करीना सुजॉय घोष के ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स के अडॉप्टेशन के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। इसके अलावा, करीना अपने कुछ और प्रोजेक्ट पर भी फोकस कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि वे अपनी दोस्त-प्रोड्यूसर रिया कपूर के साथ भी काम करने जा रही हैं। बता दें, इससे पहले साल 2018 में रिया और करीना ‘वीरे दी वेडिंग में साथ काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में करीना के अलावा स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सोनम कपूर भी लीड रोल में नजर आई थीं।
रिया के साथ काम करने पर करीना कपूर
रिया के साथ फिर से काम करने पर करीना कपूर खान कहती है, रिया के साथ फिर से काम करने के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं। यह फिल्म पूरी तरह से फीमेल सेंट्रिक होगी और इसकी स्क्रिप्ट जो मैंने पढ़ी है, वो सच में बहुत मजेदार है। फिल्म की कहानी 3 लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें मेरे अलावा दो और एक्ट्रेसेस नजर आएंगी। हालांकि मैं इस बारे में ज्यादा नहीं बोल सकती क्योंकि रिया जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट करेंगी। ये फिल्म स्टार्स के बारे में नहीं, बल्कि पावरफुल महिलाओं के बारे में है। हम इस फिल्म की शूटिंग भी इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में स्टार्ट करेंगे।
अपने पहले ओटीटी प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड हैं करीना
जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो की ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स के अडॉप्टेशन के साथ करीना अपना पहला स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट करने जा रहीं हैं। इस बारे में वह कहती है, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ काम करने का मेरा अब तक का बेस्ट डिसीजन रहा है। एक्टिंग के मामले में मैंने इन दोनों से बहुत कुछ सीखा है। ये रियल एक्टर्स हैं और मुझे बहुत खुशी है कि ऐसे रियल एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला है। आज के दिनों में ओटीटी बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। बड़ा से बड़ा एक्टर इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनना चाहता है, मैं भी उन्हीं में से एक हूं, अच्छा लगता है कि अब हमारे कंटेंट सिर्फ देश भर में नहीं, दुनिया भर में देखा जा रहा हैं। बदलाव जरूर आया है लेकिन अच्छे के लिए।
रिफ्यूजी से की थी करियर की शुरुआत
रिफ्यूजी के साथ अपनी शुरुआत करने के 22 साल बाद, एक्ट्रेस कहती है की वह न केवल एकता कपूर के साथ एक फिल्म बनाने के लिए कोलाब्रेट कर रही हैं, बल्कि वह सीरीयस कैरेक्टर भी चुन रही हैं। वह कहती हैं, मेरा मकसद कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ नए एक्सपीरियंस लेने का है। यह वक्त कुछ अलग करने का है। मैं हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग कर रही हूं और फिर रिया कपूर की प्रोड्यूस वुमन सेंट्रिक फिल्म भी करूंगी। मैं कभी भी बस कॉमर्शियल फिल्में करने वाली व्यक्ति नहीं रही हूं। 22 साल तक काम करने के बातद मुझे अब अलग-अलग तरह की फिल्में करने के बारे में सोचना होगा। मैं कंटेंट के मामले में खुद को आगे बढ़ाना चाहती हूं। वह प्रोजेक्ट करना पसंद करुंगी जो मुझे थोड़ी एक्स्ट्रा चुनौती दें।




