ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एमसीसी ने क्रिकेट के नियम बदले, अब कैच पकड़े जाने पर नए बल्लेबाज को ही खेलनी होगी पहली गेंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

एमसीसी ने क्रिकेट के नियम बदले, अब कैच पकड़े जाने पर नए बल्लेबाज को ही खेलनी होगी पहली गेंद

By @dmin
Published: March 9, 2022
Share
एमसीसी ने क्रिकेट के नियम बदले, अब कैच पकड़े जाने पर नए बल्लेबाज को ही खेलनी होगी पहली गेंद
एमसीसी ने क्रिकेट के नियम बदले, अब कैच पकड़े जाने पर नए बल्लेबाज को ही खेलनी होगी पहली गेंद
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने कैच आउट और मांकडि़ंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसके साथ ही लार के इस्तेमाल पर स्थायी रूप से बैन लगा दिया गया है। अब किसी बल्लेबाज के कैच आउट होने पर नए बल्लेबाज को ही पहली गेंद खेलनी होगी। वहीं मांकडि़ंग को अब रन आउट का हिस्सा बना दिया गया है और इस तरीके से आउट होने वाले बल्लेबाज को रन आउट माना जाएगा। मांकडि़ंग का नियम हमेशा से ही विवादों में रहा है। इसे रन आउट का हिस्सा बनाने पर गेंदबाजों को इस तरीके से विकेट लेने में आसानी होगी।

क्या है कैच आउट का नया नियम?
कैट आउट के नए नियम के तहत अब हमेशा नए बल्लेबाज को ही पहली गेंद खेलनी होगी। पुराने नियम के अनुसार जब कोई बल्लेबाज कैच आउट होता था और दोनों बल्लेबाज रन भागने की कोशिश में एक दूसरे को पार कर जाते थे, तब दूसरे छोर पर रहने वाला बल्लेबाज अगली गेंद खेलता था और नया बल्लेबाज नॉन स्ट्राइक पर रहता था। अब किसी बल्लेबाज के कैच आउट होने पर नए बल्लेबाज को ही पहली गेंद खेलनी होगी भले ही दोनों बल्लेबाजों ने रन भागते हुए अपना छोर बदल लिया हो। अगर कोई बल्लेबाज ओवर की आखिरी गेंद पर ही कैच आउट होता है तो दूसरे छोर पर खड़ा बल्लेबाज अगले ओवर की पहली गेंद खेलेगा।

मांकडि़ंग का नियम भी बदला
जब नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज गेंदबाज के गेंद फेंकने से पहले क्रीज से बाहर निकल जाता है तो गेंदबाज गिल्लियां बिखेर कर उसे आउट कर सकता है। इसे मांकडि़ंग कहा जाता है। पहले मांकडि़ंग के नियम को खेल भावना के विपरीत माना जाता था और इस तरीके से विकेट लेने वाले गेंदबाज की काफी आलोचना होती थी। अब इस नियम को रन आउट का हिस्सा बना दिया गया है। इसके बाद मांकडि़ंग तरीके से आउट होने वाले बल्लेबाज को रन आउट माना जाएगा। आमतौर पर स्पिन गेंदबाज ही इस तरीके से किसी बल्लेबाज को रन आउट करते हैं।

लार के इस्तेमाल पर बैन
अब तेज गेंदबाजों के लिए लार के इस्तेमाल पर भी बैन लगा दिया गया है। कोरोनाकाल में महामारी के संक्रमण की संभावना को कम करने के लिए लार के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया था। इसके बाद यह महसूस किया गया कि लार का इस्तेमाल न करने पर गेंदबाजों की स्विंग में कोई असर नहीं पड़ा है। इसके बाद स्थायी तौर पर लार के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया गया है। पारंपरिक तौर माना जाता था कि लार के इस्तेमाल से तेज गेंदबाज को गेंद स्विंग कराने में मदद मिलती है।

अहिवारा विधानसभा: भाजपाई वोटों पर ‘गुरू’ की सेंधमारी…. नए परिसीमन पश्चात हुए 3 चुनाव में पहली बार जीती कांग्रेस
धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महाशिवरात्रि पर नेवई के शिवमंदिर में की पूजा….. प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
Bhilai Breaking : हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय के अवैध ढाबे पर चला बुलडोजर…. अपहरण के मामले में जेल में है बंद
बड़ा खुलासा! नेपाल में ओली का साथी अली कर रहा फ्रॉड, चीन का भी हाथ, नेपाली सेना ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया खतरा
नहरों की टूट फूट का होगा जिर्णोद्धार…. पहली बार सौ किमी तक पूरी लंबाई में नहरों का होगा काम…. दो करोड़ की मिली स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संन्यास: एके एंटनी हमेशा के लिए छोड़ रहे राजनीति, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मचाई खलबली संन्यास: एके एंटनी हमेशा के लिए छोड़ रहे राजनीति, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मचाई खलबली
Next Article एस.आर. हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला देवदूतों का किया गया सम्मान…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?