ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय के अवैध ढाबे पर चला बुलडोजर…. अपहरण के मामले में जेल में है बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय के अवैध ढाबे पर चला बुलडोजर…. अपहरण के मामले में जेल में है बंद

By Mohan Rao
Published: July 5, 2024
Share
पिंकी राय के अवैध ढाबे पर चला बुलडोजर
SHARE

मरोदा में उतई रोड पर बीएसपी की 10 हजार वर्ग फीट जमीन पर कर रखा था कब्जा

भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय उर्फ विजेन्द्र राय के अवैध ढाबे पर शुक्रवार को बुलडोजर चलवाकर नेस्तनाबूद कर दिया गया। दुर्ग से उतई रोड पर मरोदा में बीएसपी की लगभग 10 हजार वर्ग फीट जमीन पर पिंकी राय का अवैध कब्जा था। इस कब्जे वाली जमीन पर छत्तीसगढ़ फैमिली ढाबा का संचालन किया जा रहा था। मारपीट और अपहरण के मामले में जेल में बंद पिंकी राय पर 25 से भी ज्यादा अपराध कायम है।

ग्लोब चौक पर पिछले दिनों हुए गोली कांड के बाद बीएसपी प्रवर्तन विभाग की आक्रामकता देखते बन रही है। इसका ताजा उदाहरण आज फिर एक बार देखने को मिला है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बीएसपी प्रवर्तन विभाग की टीम ने आज उतई रोड पर मरोदा में स्थित छत्तीसगढ़ फैमिली ढाबा पर बुलडोजर चलवा दिया। इस ढाबे का संचालन बीएसपी की जमीन पर अवैध निर्माण कर हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय उर्फ विजेन्द्र राय के द्वारा किया जा रहा था। इस वक्त पिंकी राय जेल में बंद है। उसके खिलाफ नेवई सहित अलग-अलग थानों में हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट जैसे 25 से भी ज्यादा अपराध कायम है।

यहां पर यह बताना लाजिमी होगा कि जुलाई 2021 को हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय की कार पर दूसरे प्रतिद्वंद्वी गैंग ने मरोदा टंकी क्षेत्र में गोली चला दी थी। वहीं  23 मई 2024 को विपिन सिरसाम का नगर निगम रिसाली के तामेश दुकान के पास रात 10 बजे अपहरण किया। पहले उससे मारपीट की और उसके बाद पिंकी राय, शैलेष निर्मलकर एवं ओम चौधरी ने अपनी नीले रंग की एक्सयुवी 700 कार में बैठाकर अपनी दुकान राय ट्रेडर्स आफिस में ले गए। दुकान का शटर बंद कर तीनों ने विपिन के साथ मारपीट की। इस मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर उपरोक्त धारा 294,323,506,365,342,34 भादवि का अपराध कायम कर गिरफ्तारी हुई थी। ताजा मामले में सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि बीएसपी द्वारा असामाजिक तत्वों के अवैध कब्जों को ध्वस्त करने अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बदमाश पिंकी राय के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल उपलब्ध कराया गया।

Breaking News : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया “पीएम श्री योजना” का शुभारंभ, पहले चरण में 211 स्कूल होंगे अपग्रेड
एनटीपीसी ने अपने प्रदर्शन, संस्कृति और प्रगति के मामले में वैश्विक प्रचालन बेंचमार्क स्थापित किया: केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह
आईआईटी भिलाई और आईएमटी नॉर्ड यूरोप (फ्रांस) के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूती देने एमओयू
पंजाब में रेल ट्रैक पर बैठे गन्ना किसान, सरकार को दी चेतावनी… दिखाई बेरुखी तो करेंगे पंजाब बंद की कॉल
रायपुर में जेम्स एवं ज्वेलरी पार्क और बिलासपुर में बनेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय के अवैध ढाबे पर चला बुलडोजर…. अपहरण के मामले में जेल में है बंद
Next Article जहरीली गैस हादसे में मृत लोगों के परिजनों को सरकार देगी 5-5 लाख रुपए, सीएम साय की घोषणा

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?