ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत आईआरसीटीसी चलाएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन… बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होगा रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत आईआरसीटीसी चलाएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन… बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होगा रवाना

By Bhupendra Sahu
Published: May 5, 2023
Share
एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत आईआरसीटीसी चलाएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन… बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होगा रवाना
एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत आईआरसीटीसी चलाएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन… बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होगा रवाना
SHARE

बिलासपुर (पीआईबी)। रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। भारतीय रेल की इन थीम-आधारित ट्रेनों की परिकल्पना घरेलू पर्यटकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से अवगत कराने हेतु की गई है।

छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है जो 25 मई, 2023 को बिलासपुर शहर से दक्षिण दर्शन शुभ यात्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, भाटापारा, तिल्दा नोरा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव एवं महाराष्ट्र के गोंदिया, तिरोरा, भंडारा रोड, नागपुर, सेवाग्राम, बल्लारशाह स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रैन पर सवार हो सकेंगे। 07 रातें/08 दिनों की इस यात्रा में रामेश्वरम, मदुरई, तिरुपति एवं श्रीसैलम- मल्लिकर्जुना ज्योतिलिंग के मंदिरों एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को महज रु. 15,500/- प्रति व्यक्ति का खर्च उठाना होगा।

आईआरसीटीसी, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्?त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉट्र्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है। कोविड नियमों का पालन होगा।

इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट- www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आई.आर.सी.टी.सी. के बिलासपुर एवं रायपुर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में निम्नलिखित फ़ोन नम्बरों पर संपर्क कर सकते है:

बिलासपुर – 8287932242, 8287932329
रायपुर- 9390112759

स्वच्छता मित्रों के साथ बासी खाकर महापौर ने बढ़ाया श्रमिकों का सम्मान
तीज क्वीन प्रतियोगिता : मनोरंजक गेम्स में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, इन्हें मिला तीज क्वीन का खिताब
मुख्यमंत्री ने भगवान राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
कोरोना वायरस: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- संक्रमण बढ़ाने के लिए शादियां, निकाय चुनाव और किसान आंदोलन जिम्मेदार
CG में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : 77 तहसीलदार और 132 नायब तहसीलदार इधर से उधर, देर रात जारी हुआ आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में रूसी कच्चे तेल के आयात-निर्यात पर सीआरईए की रिपोर्ट फर्जी, पेट्रोलियम मंत्रालय ने किया खारिज
Next Article मोहित की धुंधलाती आंखों ने देखा आईआईएम में दाखिले का सपना… CM बघेल बोले- आपके ख्वाबों को देंगे उजाला, फीस की चिंता अब हमारी मोहित की धुंधलाती आंखों ने देखा आईआईएम में दाखिले का सपना… CM बघेल बोले- आपके ख्वाबों को देंगे उजाला, फीस की चिंता अब हमारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?