ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साइबर फ्रॉड के शिकार हुए लोगों को मिली ठगी की रकम, 6 मामलों में 10 लाख से ज्यादा की रकम की गई थी होल्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

साइबर फ्रॉड के शिकार हुए लोगों को मिली ठगी की रकम, 6 मामलों में 10 लाख से ज्यादा की रकम की गई थी होल्ड

By Mohan Rao
Published: March 13, 2025
Share
SHARE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में साइबर फ्रॉड के शिकार हुए लोगों को उनकी ठगी गई रकम वापस दिलाने में पुलिस ने अहम भूमिका निभाई। साइबर सेल ने फाइनेंशियल फ्रॉड से जुड़े 16 मामलों में 10 लाख 23 हजार 695 रुपये होल्ड कराए थे, जिसमें से 6 लाख 30 हजार 319 रुपये न्यायालय के आदेश पर पीडि़तों के खातों में वापस कराई गई। इस बड़ी सफलता को साझा करने और नागरिकों को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने फेसबुक लाइव सेशन आयोजित किया। इस कार्यक्रम में एसपी भावना गुप्ता और जिले के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) उदय कवीश्वर ने भाग लिया। उन्होंने साइबर ठगी से बचाव और ठगी गई रकम वापस पाने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

पुलिस अधीक्षक और एलडीएम ने उन पीडि़तों को सम्मानित किया, जिनकी ठगी गई राशि वापस कराई गई थी। उन्हें प्रशंसा प्रमाण पत्र भी दिए गए, ताकि अन्य लोग भी सतर्क रहें और जागरूकता बढ़े। इस अवसर पर पीडि़तों ने अपने अनुभव साझा किए और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। इस अभियान में डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा, एएसआई मनोज हनोतिया, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, चौपाल कश्यप, आरक्षक दुष्यंत मसराम, राजेश शर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, हर्ष गहरवार समेत कुल 16 पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

एलडीएम उदय कवीश्वर ने म्यूल बैंक खातों के खतरों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई लोग अनजाने में अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को इस्तेमाल करने देते हैं, जिससे ठगी की रकम ट्रांसफर होती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने बैंक खातों को अनजान लोगों को न दें और संदेहास्पद गतिविधियों की तुरंत सूचना दें। जीपीएम पुलिस का यह फेसबुक लाइव सेशन महज एक घंटे में 4500 से अधिक बार देखा गया।

कमजोर वर्गों को कोटा, इन लोगों पर चलेगा सोटा, चिंतन शिविर से पहले बड़ी तैयारी में कांग्रेस
ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगेंगे क्लस्टर वार राजस्व शिविर, शहरी क्षेत्रों में निकायवार राजस्व शिविर लगाए जाएंगे
C-DAC & CG Police Training: बढ़ते अपराध पुलिस के लिए बन रही चुनौती, एनसीआरबी के डाटा का करें विश्लेषण, साइबर अपराध का ज्ञान जरूरी-जुनेजा
नेशनल लोक अदालत: शासन की पहल पर कोरोनाकाल में धारा 188 के उल्लंघन से संबंधित एक हजार मामले वापस… निपटे 10 हजार से अधिक प्रकरण
सुशासन संवाद : नवाचार, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन की दिशा में निर्णायक कदम, जिलों के नवाचारों पर चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने दी जशपुर जिले को 11 करोड़ 52 लाख रुपए की सौगात, तीन उच्च स्तरीय पुलों का होगा निर्माण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं, बोले- प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल
Next Article होली पर हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर, दुर्ग-भिलाई में 21 फिक्स प्वाइंट, 4 पेट्रोलिंग पार्टी भी तैनात

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?