ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में रूसी कच्चे तेल के आयात-निर्यात पर सीआरईए की रिपोर्ट फर्जी, पेट्रोलियम मंत्रालय ने किया खारिज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

भारत में रूसी कच्चे तेल के आयात-निर्यात पर सीआरईए की रिपोर्ट फर्जी, पेट्रोलियम मंत्रालय ने किया खारिज

By Mohan Rao
Published: May 5, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

नईदिल्ली New Delhi. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को सीआरईए (सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर) की भारत की रूस से सस्ती कीमत पर कच्चे तेल की खरीदी संबंधित रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इस रिपोर्ट के माध्यम से आरोप लगाया गया है कि भारत उन पाँच देशों में शामिल है, जिन्होंने रूस से कच्चे तेल का आयात किया और उसे रिफाइन करके यूरोपियन यूनियन और कुछ जी-7 देशों को निर्यात कर दिया।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर के माध्यम से कहा, “सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की रिपोर्ट, विश्व में चौथे सबसे बड़े तेल शोधक देश भारत की छवि को धूमिल करने का एक भ्रामक प्रयास है। यह वैश्विक स्तर पर आपूर्ति माँग की गतिशीलता और एक प्रमुख रिफाइंड प्रोडक्ट के निर्यातक के तौर पर भारत के लंबे इतिहास की समझ की कमी को दर्शाता है।”

दरअसल, हेलसिंकी स्थित सीआरईए ने 1 मई को एक रिपोर्ट में कहा कि भारत, चीन सहित शीर्ष उन पाँच देशों में शामिल है, जो सस्ते रूसी कच्चे तेल की खरीदी कर रहा है और इसे रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों में परिवर्तित कर  यूरोप और जी 7 देशों में निर्यात कर रहा है। इसका जवाब देते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि एक संप्रभु देश के रूप में, भारत अंतर्राष्ट्रीय कानून की शर्तों के तहत वस्तुओं का आयात या निर्यात करने के लिए स्वतंत्र है, और उसके वैध कारोबार को लॉन्ड्रोमैट (धुलाई की मशीन) कहने का तात्पर्य एक “अवैध” गतिविधि से है, जिस पर भारत कड़ी आपत्ति जताता है।

मंत्रालय ने कहा, “रूस या अन्य स्थानों से 60 डॉलर प्रति बैरल से कम कच्चे तेल का आयात किसी भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध के तहत नहीं आता है। दुनिया भर में रिफाइनर से डीजल खरीदने पर ‘गठबंधन देश’ द्वारा कोई आत्म-प्रतिबंध भी नहीं लगाया है। ‘व्हाइटवाश्ड आयल’ जैसे शब्द का उपयोग करना कपट पूर्ण शरारत को दर्शाता है। मंत्रालय ने आगे कहा, भारत आयात के माध्यम से रूस सहित कई देशों से अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करता है, जो जगज़ाहिर है और न ही इसे लेकर भारत को कोई खेद है, जैसा कि विगत वर्ष के कई मंत्रिस्तरीय बयान स्पष्ट करते हैं।

कांशीराम की पुण्यतिथि पर अपना दल (एस) मध्य प्रदेश ने इंदौर कार्यालय में किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
कचांदुर स्थित कोविड सेंटर का हाल: खाने की गुणवत्ता सही लेकिन यह क्या… टायलेट इतने गंदे व टूटे फूटे ….. क्या हाल होगा मरीजों का?
जोनल राष्ट्रीय युवा संसद में छत्तीसगढ़ बना उपविजेता, 8 बच्चों का संसद भवन भ्रमण के लिए चयन
Fraud : दुर्ग के रेडिमेड कपड़ा व्यापारी से ऑनलाइप फ्रॉड, 21 सौ रुपए कैशबैक का दिया लालच और खाते से उड़ा दिए 3 लाख से ज्यादा
भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1.34 करोड के पार…. 20 लाख से अधिक लोगों को मिली दूसरी खुराक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : दीवार पर प्रेमिका के लिए मैसेज लिख प्रेमी ने लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस
Next Article एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत आईआरसीटीसी चलाएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन… बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होगा रवाना एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत आईआरसीटीसी चलाएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन… बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होगा रवाना

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?