ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक चिंगारी और उजड़ गई दो जिंदगी: जिंदा जली छह माह की जुड़वां बहनें, परिजनों का हाल बेहाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

एक चिंगारी और उजड़ गई दो जिंदगी: जिंदा जली छह माह की जुड़वां बहनें, परिजनों का हाल बेहाल

By Om Prakash Verma
Published: January 8, 2024
Share
एक चिंगारी और उजड़ गई दो जिंदगी: जिंदा जली छह माह की जुड़वां बहनें, परिजनों का हाल बेहाल
एक चिंगारी और उजड़ गई दो जिंदगी: जिंदा जली छह माह की जुड़वां बहनें, परिजनों का हाल बेहाल
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। यूपी के मैनपुरी स्थित कस्बा औंछा में सोमवार की दोपहर अलाव की चिंगारी से चारपाई में आग लग गई। आग में चारपाई पर सो रही दो मासूम जुड़वां बहनों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना क्षेत्र में मैनपुरी रोड के पास मकान बना कर रह रहे गौरव उर्फ दिलीप कुमार सोमवार की दोपहर घर के बाहर थे। पत्नी रजनी छह माह की जुड़वां पुत्रियों रिद्धि और सिद्धि को छत पर बने कमरे में निबार की चारपाई पर सुला रही थी। कुछ देर बाद एक तसले में अलाव को चारपाई के नीचे रखने के बाद रजनी नीचे काम करने के लिए चली गई।

कुछ देर बाद कमरे से धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। शोर शराबा सुन कर रजनी जब छत पर बने कमरे में पहुंची तो देखा कि मासूम बच्चियां आग की लपटों में घिरी हुईं थीं। आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। बच्चियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय मासूमों ने दम तोड़ दिया। हादसे में बच्चियों की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Corona virus : कोरोना के कहर से तबाह चीन, दुनियाभर में भी बढ़ने लगे मामले, 7 दिन में 36 लाख केस, 10 हजार मौतें
सुकमा में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, पुलिस मुखबिरी का शक… जांच में जुटी पुलिस
बजट के तेल कंपनियों ने दिया आम आदमी को झटका: पेट्रोल डीजल के साथ एलपीजी के बढ़े दाम…. जाने क्या है आज के दाम
बैकुंठधाम शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ महारुद्राभिषेक, ड्रोन से हुई फूलों की वर्षा
CG crime : राजधानी में मामूली बात पर युवक की हत्या, चंद घंटो में पकड़ाया आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैशाली नगर विधानसभा के बारह वार्डों में विधायक रिकेश सेन ने बनाए प्रतिनिधि, पार्षद व छाया पार्षद आपसी सामंजस्य से करेंगे क्षेत्र का विकास
Next Article साइकिल व पैदल चल रहे लोगों का मोबाइल छीनकर भाग जाते थे नाबालिग, पुलिस ने किया तीन मामलों का खुलासा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?