ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Corona virus : कोरोना के कहर से तबाह चीन, दुनियाभर में भी बढ़ने लगे मामले, 7 दिन में 36 लाख केस, 10 हजार मौतें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

Corona virus : कोरोना के कहर से तबाह चीन, दुनियाभर में भी बढ़ने लगे मामले, 7 दिन में 36 लाख केस, 10 हजार मौतें

By Om Prakash Verma
Published: December 21, 2022
Share
Corona virus : कोरोना के कहर से तबाह चीन, दुनियाभर में भी बढ़ने लगे मामले, 7 दिन में 36 लाख केस, 10 हजार मौतें
Corona virus : कोरोना के कहर से तबाह चीन, दुनियाभर में भी बढ़ने लगे मामले, 7 दिन में 36 लाख केस, 10 हजार मौतें
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन समेत दुनिया के तमाम देशों में कोरोना ने फिर पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। दुनिया में पिछले एक हफ्ते में कोरोना के 36 लाख मामले सामने आए हैं। वहीं इन 7 दिनों में 10 हजार लोगों की मौत हुई है। चीन के अलावा अर्जेंटीना, ब्राजील और जापान में बहुत तेजी से केस बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना के केसों के चलते भारत सरकार ने भी कोरोना पर एक समीक्षा बैठक बुलाई है।

पिछले 7 दिनों में दुनियाभर में कोरोना के 3,632,109 केस सामने आए हैं। अकेले जापान में 1055578 केस मिले हैं. वहीं, दक्षिण कोरिया में 460,766, फ्रांस में 384184, ब्राजील में 284,200, अमेरिका में 272,075, जर्मनी में 223,227, हॉन्गकॉन्ग में 108577, चीन के पड़ोसी ताइवान में 107381 केस मिले हैं।

पिछले 7 दिन में 10 हजार की मौत
जापान में कोरोना से पिछले 7 दिन में 1670 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा अमेरिका में भी 1607 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. वहीं दक्षिण कोरिया में 335, फ्रांस में 747, ब्राजील में 973, जर्मनी में 868, हॉन्गकॉन्ग में 226, ताइवान में 203, इटली में 397 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

पिछले 24 घंटे में कहां कितने केस?
पिछले 24 घंटे की बात करें तो अमेरिका में 22578 केस मिले हैं। वहीं जापान में 72297 केस, जर्मनी में 55016 केस, ब्राजील में 29579 केस, दक्षिण कोरिया में 26622 केस मिले हैं। फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 8213 केस सामने आए हैं। ताइवान में 10359 और रूस में 6341 केस मिले हैं। वहीं, कोरोना से मौत की बात करें, तो अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 140, फ्रांस में 178, जर्मनी में 161, ब्राजील में 140, जापान में 180 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है।

चीन में कोरोना से हाहाकार
चीन में कोरोना का कहर जारी है। चीन में हालात कंट्रोल से बाहर जाते दिख रहे हैं। यहां तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन चीन ने एक बार फिर कोरोना के आंकड़ों को छिपाना शुरू कर दिया है। उसकी ओर से कोई आंकड़े जारी नहीं किए जा रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के जरिये आ रही तस्वीरों में चीन में कोरोना का विस्फोट दिख रहा है। अस्पतालों में बेड की कमी हो गई है। मरीजों का इलाज फर्श पर लेटाकर किया जा रहा है। डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की कमी के साथ साथ दवा पर भी संकट गहराने लगा है। बुखार और सिरदर्द की कई जरूरी दवाएं चीन में आउट ऑफ स्टॉक हो गई है। हर रोज सैकड़ों लोग दम तोड़ रहे हैं। दावा ये भी किया जा रहा है कि कब्रिस्तानों में अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग चल रही है। वहीं, विशेषज्ञों का दावा है कि चीन में 2023 में कोरोना विस्फोट हो सकता है। यहां लाखों लोगों की मौत हो सकती है।

कल से स्कूली बच्चों को दी जाएगी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग
रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 20 सीटें बढ़ीं… 250 सीटों पर होगा दाखिला
सीबीडीटी ने 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म जारी किए, कोरोना की वजह से किए गए हैं ये बदलाव
दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने किया आत्मसमर्पण
मुख्य सचिव ने की नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेताओं के एक से ज्यादा जगह से चुनाव लडऩे पर लगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका परसा कोल ब्लॉक खनन परियोजना पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा-विकास के रास्ते में न आएं
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ़: सरगुजा नरेश ने फिर जताया असंतोष

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?