ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्सिस बैंक ने अपने डिजिटल रुपी ऐप पर यूपीआई इंटर ऑपरेबिलिटी की शुरुआत की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

एक्सिस बैंक ने अपने डिजिटल रुपी ऐप पर यूपीआई इंटर ऑपरेबिलिटी की शुरुआत की

By Om Prakash Verma
Published: August 28, 2023
Share
एक्सिस बैंक का वित्त वर्ष 24 का वार्षिक परिणाम
एक्सिस बैंक का वित्त वर्ष 24 का वार्षिक परिणाम
SHARE

डिजिटल रुपी के साथ यूपीआई इंटरऑपरेबिलिटी शुरू करने वाले निजी क्षेत्र के पहले बैंकों में से एक
डिजिटल रुपी का उपयोग करते हुए उपयोगकर्ता कर सकते हैं किसी भी यूपीआई मर्चेन्ट क्यूआर को भुगतान

भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने आज अपने सीबीडीसी ऐप (एक्सिस मोबाइल डिजिटल रुपी) पर यूपीआई इंटरऑपरेबिलिटी को शुरू करने की घोषणा की। यह भारतीय रिजर्व बैंक की चल रही सीबीडीसी (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) पहल का एक हिस्सा है।

इस सुविधा की शुरुआत के साथ, ग्राहक व्यापारियों के मौजूदा यूपीआई क्यूआर कोड को भुगतान करने के लिए डिजिटल रुपए का निर्बाध रूप से उपयोग कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, यह क्षमता व्यापारियों को उनके मौजूदा क्यूआर कोड पर डिजिटल रुपी भुगतान स्वीकार करने में मदद करेगी, जिससे बोर्डिंग पर अनिवार्यता समाप्त हो जाएगी।
इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव आनंद ने कहा, ‘‘इनोवेटिव और उपयोगी तकनीकी प्रगति को अपनाने में एक्सिस बैंक हमेशा अग्रणी रहा है। इसी सिलसिले में आगे बढ़ते हुए एक्सिस बैंक ऐसे समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है जो डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। डिजिटल रुपी और यूपीआई इंटरऑपरेबिलिटी की इस अभूतपूर्व सुविधा की शुरूआत, देश भर में डिजिटल रुपी को व्यापक रूप से अपनाने के लिए तैयार है। डिजिटल रुपी की सुरक्षा और गति, यूपीआई की व्यापक पहुंच और इसका यूजर फ्रेंडली होना दरअसल ग्राहकों और व्यापारियों दोनों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।’’

‘एक्सिस मोबाइल डिजिटल रूपी’ ऐप पर यूपीआई इंटरऑपरेबिलिटी की सुविधा अभी एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए शुरू की गई है। धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से इसे सभी डिजिटल रूपी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा 26 पायलट शहरों में व्हाइटलिस्टेड यूजर के लिए उपलब्ध रहेगी।

सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) ‘डिजिटल रुपी’ भारतीय रिजर्व बैंक की एक पहल है। डिजिटल रुपी दरअसल सेंट्रल बैंक द्वारा डिजिटल रूप में जारी एक लीगल टेंडर है। डिजिटल रुपी (ई₹) डिजिटल मोड में एटॉमिसिटी (यानी लेनदेन का तत्काल निपटान) सुविधा के साथ विश्वास, सुरक्षा और सैटलमेंट फाइनलिटी जैसी फिलिकल कैश की सुविधाएँ प्रदान करता है।

‘एक्सिस मोबाइल डिजिटल रुपी’ ऐप एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस के लिए उपलब्ध है। ऐप उपयोगकर्ताओं को लिंक किए गए एक्सिस बैंक बचत खातों का उपयोग करके डिजिटल वॉलेट लोड करने की अनुमति देता है। उपयोगकर्ता अन्य ऑन-बोर्ड उपयोगकर्ताओं से डिजिटल रुपी को निर्बाध रूप से स्थानांतरित और प्राप्त/संग्रहित कर सकते हैं। वे बोर्डेड मर्चेंट क्यूआर पर किसी सीबीडीसी या यूपीआई का भुगतान करने के लिए भी डिजिटल रुपी का उपयोग कर सकते हैं।

विधायक देवेंद्र की मां एवम परिवार ने किया अखंड ज्योति का दर्शन, खुर्सीपार में श्रीराम की आरती में होंगी शामिल
नेशनल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की तिहरी  सफलता, तीनों वर्गों में बनी नेशनल चैंपियन
लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ में पहले चरण के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी, पहले दिन एक भी नामांकन नहीं
रिलायंस निप्पॉन लाइफ के पार्टिसिपेटिंग पॉलिसीधारकों को 344 करोड़ रुपये का मिला बोनस
CG News : घर में घुसकर सा रही महिला को हाथी ने उठाकर पटका, मौके पर मौत… दहशत में ग्रामीण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घोषणा पत्र कांग्रेस के लिए पवित्र ग्रंथ जैसा, अजा वर्ग के हितों का पूरा ध्यान रखेंगी शेषराज : रत्नावली घोषणा पत्र कांग्रेस के लिए पवित्र ग्रंथ जैसा, अजा वर्ग के हितों का पूरा ध्यान रखेंगी शेषराज : रत्नावली
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: 21वीं सदी के भारत में बस यही एक भगवान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?