ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्शन मोड में दुर्ग SP, जब सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ आधी रात को उतरे शहर की सड़कों पर, मच गया हड़कंप, Video
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeDurg-BhilaiNews

एक्शन मोड में दुर्ग SP, जब सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ आधी रात को उतरे शहर की सड़कों पर, मच गया हड़कंप, Video

By @dmin
Published: September 19, 2022
Share
एक्शन मोड में दुर्ग SP, जब सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ आधी रात को उतरे शहर के सड़कों पर, मच गया हड़कंप, Video
SHARE

भिलाई. छत्तीसगढ़ डीजीपी अशोक जुनेजा के साथ बड़ी मीटिंग के बाद दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव एक्शन मोड में आ गए हैं। रविवार देर रात उन्होंने सौ से ज्यादा पुलिस जवानों और अधिकारियों के साथ शहर के चप्पे-चप्पे पर पेट्रोलिंग की। एसपी ने 12 से अधिक चौक पर नाकेबंदी पॉइंट लगाकर चेकिंग अभियान चलाया। वहीं रात में आवारा, घुमंतू और असामाजिक तत्वों की सख्ती से चेकिंग करते हुए उन पर कार्रवाई की गई। तेज आवाज साइलेंसर, ट्रिपल सवारी, नशे में गाड़ी चलाने वालों का एल्कोहलिक टेस्ट कर 100 से ज्यादा वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। भिलाई शहर के सभी बारों की आकस्मिक जांच की गई। अधिक देर तक खुले हुए 4 बार पर की गई कार्रवाई की गई। दुर्ग पुलिस के अभियान को फेसबुक लाइव के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया ताकि लोगों को पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया जा सके।

25 गाडिय़ों में पुलिस जवानों ने किया पेट्रोलिंग
रविवार रात 11 बजे से पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय धु्रव, शहरी क्षेत्र के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारियों के अभियान के संबंध में स्मृति नगर चौकी में पहले मीटिंग ली गई। मीटिंग के बाद समस्त अधिकारियों एवं 100 से अधिक जवानों के द्वारा 25 से अधिक गाडिय़ों में शहर को सुरक्षित एवं अपराध मुक्त बनाने की दिशा में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व स्वयं एसपी ने करते हुए स्मृति नगर थाना क्षेत्र की गली , मोहल्लों ,तंग गलियों रिहायशी कॉलोनी, से होते हुए मॉल चौक पहुंचे। फ्लैग मार्च के दौरान खुले हुए दुकानों पर खुले होने का कारण पूछा गया, कारण संतोषजनक नहीं होने पर कार्यवाही हेतु नगर पालिका निगम को अलग से पत्र लिखा गया। क्षेत्र में फ़्लैग मार्च के माध्यम से आपराधिक तत्वों में ख़ौफ़ एवं आमजन में सुरक्षा का बोध जगाने का प्रयास किया गया। इस दौरान विजुअल पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया गया।

इन बारों पर हुई कार्रवाई
चेकिंग अभियान के दौरान अधिक देर तक खुले रहने वाले बारो में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की गई। चार बार पर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद करवाया गया जिसमें , प्रिंस बार, ऋषि बार एवं गोल्डन बार शामिल है। 100 से अधिक जवानों ने नाकेबंदी लगाकर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। जिसमें 800 से अधिक आने जाने वाले दोपहिया एवं चार पहिया मुसाफिरों को हेलमेट/सीट बेल्ट लगाने की समझाइश दी गई। इसके अलावा 80 दोपहिया/चार पहिया वाहन सवारों का एल्कोहलिक टेस्ट किया गया। एल्कोहल लिए जाने के संबंध में अलग से उनके खिलाफ तत्काल मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

बाबा दीप सिंह नगर व शास्त्री नगर वार्ड में नगर निगम टीम की कार्रवाई, नाली व सड़क पर अवैध कब्जा हटाया
आश्वासन के बाद भी संविदा कर्मचारियों की मांग नहीं हुई पूरी, 9 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
नगरीय निकाय चुनाव : दुर्ग में चार बजे तक 60 फीसदी मतदान… सबसे ज्यादा पाटन में 82 फीसदी वोटिंग
Bhilai Breaking : भारी बारिश में बीच सड़क पर खड़ी ट्रक से भिड़ा बाइक सवार, मौके पर मौत
सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट से मचा बवाल, पुरानी भिलाई थाने में हंगामा, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर: विधानसभा चुनाव से पहले CG में कांग्रेस बदलेगी प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा, मरकाम की जगह कौन, कवायद शुरू
Next Article सियासी हलचल: जोगी कांग्रेस ने विधायक दल के नेता धर्मजीत को पार्टी से निकाला, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?