ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्शन में नए रेल मंत्री: बदल दिया कर्मचारियों का समय, अब दो शिफ्टों में होगा काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक्शन में नए रेल मंत्री: बदल दिया कर्मचारियों का समय, अब दो शिफ्टों में होगा काम

By @dmin
Published: July 9, 2021
Share
एक्शन में नए रेल मंत्री: बदल दिया कर्मचारियों का समय, अब दो शिफ्टों में होगा काम
एक्शन में नए रेल मंत्री: बदल दिया कर्मचारियों का समय, अब दो शिफ्टों में होगा काम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी। रेल मंत्रालय की कमान संभालते ही मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़े बदलाव का एलान कर दिया है। रेलमंत्री की घोषणा के मुताबिक, मंत्रालय से जुड़े विभाग के कर्मचारी और अधिकारी अब दो शिफ्टों में काम करेंगे। रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कार्यालय से एक नोट जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि रेलमंत्री के निर्देश के अनुसार तत्काल प्रभाव से मंत्रालय के सभी स्टाफ दो शिफ्ट में काम करेंगे।

पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से शुरू होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद 3 बजे से शुरू होकर देर रात 12 बजे तक चलेगी। रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस आदेश के अनुसार सिर्फ मंत्री सेल के लोग आएंगे। निजी और रेलवे स्टाफ पहले की तरह ही काम करेंगे।

रेलवे के जरिये लोगों का जीवन बदलना ही मकसद : वैष्णव
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कार्यभार संभालने के बाद कहा, रेलवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का अहम हिस्सा है। रेलवे के जरिये लोगों के जीवन को बदलना है, ताकि आम आदमी, किसान, गरीबों को इसका लाभ मिले। नए रेलमंत्री ने गुरुवार सुबह 9 बजे रेल भवन पहुंच कर कामकाज संभाला। उसके कुछ देर बाद रेल राज्यमंत्री दर्शना विक्रम जरदोश ने भी पदभार ग्रहण किया।

आईआईटी कानपुर से एमटेक और 1994 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी वैष्णव खासतौर से बुनियादी ढांचे में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) की रूपरेखा बनाने और उस पर अमल के लिए जाने जाते हैं। वैष्णव ऐसे समय में रेलमंत्री बने हैं, जब निजी ट्रेन चलाने की चुनौती के साथ रेलवे की खाली जमीन के व्यावसायिक विकास की भी चुनौती होगी।
साथ ही बुलेट ट्रेन समेत हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को भी फास्ट ट्रैक पर लाने की चुनौती होगी। नौकरशाही की बेहतर समझ रखने वाले वैष्णव के बारे में अधिकारियों में यह चर्चा है कि वह प्रशासनिक सुधार के साथ फिर से रेलवे को गति देंगे।

नौकरशाह रह चुके हैं नए रेल मंत्री
ओडिशा से भाजपा सांसद अश्विनी वैष्णव नौकरशाह रह चुके हैं। अश्विनी वैष्णव ने आईएएस अधिकारी रहते हुए कई शानदार काम किए थे। ओडिशा के बालासोर में आए समुद्री तूफान के दौरान राहत पहुंचाने को लेकर वे चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में पीएमओ में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया था।

तय हुआ भवानीपुर का संग्राम, ममता के खिलाफ बीजेपी ने खेला महिला कार्ड, आज ही दीदी दाखिल करेंगी पर्चा
Big News : 10 मई को आएंगे कक्षा 10वीं व12वीं सीजी बोर्ड परीक्षा के परिणाम, स्कूल शिक्षा मंत्री करेंगे जारी
Good news : भिलाई के प्रियदर्शिनी परिसर में बनेगी सेंट्रल लाइब्रेरी, 11 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च, रीडिंग जोन भी होगा
होली के बाद दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, कल दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस विक्रेता संवाद: छत्तीसगढ़ के 67-हजार विक्रेता पंजीकृत, मिला 678 करोड़ का आर्डर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निलंबित आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह हिरासत में, आज रायपुर की अदालत में पेशी गिरफ्तारी से पहले निलंबित आईपीएस जीपी सिंह फरार… बिलासपुर पुलिस को दिया चकमा… देर रात दर्ज हुआ था राजद्रोह का केस
Next Article वजन त्योहार: शास्त्री नगर आंगनबाड़ी में बच्चों का किया गया वजन, नापी गई ऊंचाई वजन त्योहार: शास्त्री नगर आंगनबाड़ी में बच्चों का किया गया वजन, नापी गई ऊंचाई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?