- कुपोषण से बचाव के लिए समझ रहे पौष्टिक आहार का महत्व
भिलाई। प्रदेश की आंगनबाडिय़ों में बच्चों में पोषण स्तर के आंकलन के लिए उत्साह के साथ वजन त्यौहार मनाया जा रहा है। वजन त्यौहार के शुभारंभ अवसर 7 जुलाई से शुरू हुआ। कुपोषण के खिलाफ प्रदेश सरकार ने वजन त्योहार शुरू किया। सभी जिलों में इन दिनों वजन त्योहार मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शास्त्री नगर वार्ड-19 आंगनबाड़ी में गुरुवार को वजन त्योहार मनाया गया। इस मौके पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों का वजन कर उनकी ऊचंाई नापी गई। साथ ही 12 से 18 वर्ष की किशोरियों का भी वजन कर उनकी ऊंचाई नापी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 16 जुलाई तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बच्चों के पालकों को पोषक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

आम नागरिकों के साथ जन प्रतिनिधिगण भी उत्साह से वजन त्यौहार में शामिल होकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने भी सभी पालकों से अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी ले जाकर उनके पोषण स्तर का आंकलन करवाने का आग्रह किया है, जिससे कुपोषण को जल्दी हराया जा सके। उन्होंने कहा है कि बच्चों के पोषण स्तर के आंकलन के लिए वजन करना आवश्यक है। वजन कराने से बच्चों के विकास की सही जानकारी मिलेगी।
वजन त्योहार के दौरान सुपरवाइजर उषा झा, परियोजना अधिकारी पूजा अग्रवाल, पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन, कार्यकर्ता सविता डाकोरे, तबस्सुम, रुखमणि कश्यप, रुखमणि चंद्राकर, सहायिका राखी, दुर्गा, प्रतिभा, प्यारी, कबूतरी आदि उपस्थित रहे।




