ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उत्तराखंड सरकार की बड़ी सौगात, अब लोगों को 100 यूनिट तक मिलेगी फ्री बिजली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

उत्तराखंड सरकार की बड़ी सौगात, अब लोगों को 100 यूनिट तक मिलेगी फ्री बिजली

By @dmin
Published: July 8, 2021
Share
उत्तराखंड सरकार की बड़ी सौगात, अब लोगों को 100 यूनिट तक मिलेगी फ्री बिजली
उत्तराखंड सरकार की बड़ी सौगात, अब लोगों को 100 यूनिट तक मिलेगी फ्री बिजली
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। राज्य में आम लोगों को 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। 200 यूनिट तक बिजली बिल पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए जल्द कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। ये घोषणा ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने पहली समीक्षा बैठक में की। ऊर्जा भवन में बुधवार को समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य में 26 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें 23 लाख आम घरेलू उपभोक्ता है। यदि प्रतिमाह 100 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाती है, तो सात लाख के करीब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

200 यूनिट तक 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर 13 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इस तरह राज्य की एक बड़ी आबादी को सरकार की ओर से राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना के कारण लेट भुगतान करने वालों से भी सरचार्ज नहीं वसूला जाएगा। इसके लिए सरकार 31 अक्तूबर तक सरचार्ज माफ करेगी। इसके लिए भी आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। ताकि कोरोना से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके।

बड़े शहरों में बिजली लाइन होंगी अंडरग्राउंड
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य के बड़े शहरों में बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। जिस तरह हरिद्वार कुंभ क्षेत्र की लाइनों को अंडरग्राउंड किया गया है। उसी तरह देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर, नैनीताल शहर में लाइनें अंडरग्राउंड होंगी। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे।

कर्मचारियों के ढांचे का होगा पुनर्गठन
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आज यूपीसीएल के ऊपर काम का दबाव है। उस लिहाज से मैन पॉवर नहीं है। स्वीकृत ढांचे में भी चार हजार पद खाली हैं। जल्द यूपीसीएल के ढांचे का पुनर्गठन किया जाएगा। कर्मचारियों के पदों को बढ़ाया जाएगा। ताकि प्रमोशन के मौके भी बढ़ सकें।

एक महीने में चलेगा भर्ती अभियान
मंत्री ने कहा कि एक महीने के भीतर ऊर्जा निगम में भर्ती अभियान चलेगा। खाली पदों को भरा जाएगा। जहां ज्यादा और जल्द जरूरत होगी, उन पदों को उपनल, आउटसोर्स के जरिए भरा जाएगा।

बिजली की लीकेज रोकने पर रहेगा फोकस
उन्होंने कहा कि जनता को जो फ्री बिजली दी जाएगी, उसके लिए सरकार पर दबाव नहीं बढऩे दिया जाएगा। बल्कि शत प्रतिशत वसूली करने के साथ ही लाइन लॉस को खत्म किया जाएगा। सभी बड़े बकाएदारों से वसूली की जाएगी। ताकि सरकार के ऊपर किसी तरह का वित्तीय भार न पड़े।

कोरोना की टेस्टिंग तेज करने जिला प्रशासन की कवायद: 21 लैब टेक्नीशियनों की हुई नियुक्ति
स्पेश में मिला नया चांद : पृथ्वी का लगा रहा चक्कर, नासा ने ‘अर्ध चंद्रमा’ नाम दिया, वैज्ञानिकों ने किए कई खुलासे
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2021…. तस्वीरों में देखें तैयारियां… पारंपरिक परिधानों में सजे हैं हमारे देश के नर्तक दल
Gustakhi Maaf: नेता और अफसरों से बैर क्यों?
अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में आग, आठ मरीजों की मौत, 40 मरीजों को शिफ्ट किया दूसरे अस्पताल में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced कोरोना दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी: 55 दिन बाद रिकवर होने वालों से ज्यादा मिले कोरोना के नए केस, एक्टिव केस भी बढ़े
Next Article SP Prashant Aggarwal took the meeting of the officials of the traffic department एसपी प्रशांत अग्रवाल ने ली यातायात विभाग के अधिकारियों की मिटिंग… यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने दिए निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?