ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस एक्ट्रेस को कभी डेब्यू फिल्म के लिए मिला था बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड, आज फिल्मों से बना ली है दूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

इस एक्ट्रेस को कभी डेब्यू फिल्म के लिए मिला था बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड, आज फिल्मों से बना ली है दूरी

By @dmin
Published: January 31, 2022
Share
SHARE

एक वक्त था जब प्रीति जिंटा लाखों लोगों की दिल की धड़कन हुआ करती थीं. वो हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. वो इस समय आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन हैं. प्रीति ने हिंदी फिल्मों के अलावा कई दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है. अपने करियर में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की हैं. प्रीति को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए उनकी डेब्यू फिल्म ‘दिल से के लिए सर्वश्रेष्ठ नई अदाकारा का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. इस फिल्म के बाद उन्हें साल 2003 में आई फिल्म ‘कल हो न हो के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. प्रीति को उनके पहले इंटरनेशनल किरदार कनेडियाई फिल्म ‘हेवन ऑन अर्थ के लिए सिल्वर ह्यूगो पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

Contents
  • शिमला में हुआ था प्रीति जिंटा का जन्म
  • 20 मिनट के लिए मिला था फिल्म ‘दिल से में रोल

शिमला में हुआ था प्रीति जिंटा का जन्म

प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में हुआ था. उनके पिता का नाम दुर्गानंद जिंटा था, जो कि भारतीय थलसेना में एक अफसर थे. उनकी मां का नाम नीलप्रभा है जो कि एक गृहणी हैं. प्रीति जिंटा की उम्र जब महज 13 साल की ही थी, उसी वक्त उनके पिता की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. इस दुर्घटना में उनकी मां को गंभीर चोटें आईं जिसके बाद वो दो वर्षों तक बिस्तर पर ही रहीं. इस हादसे के बाद प्रीति की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी. उन्हीं के कंधों पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी. प्रीति जिंटा के दो भाई हैं, दीपांकर और मनीष. दीपांकर भारतीय थलसेना में अफसर हैं और मनीष कैलिफोर्निया में रहते हैं.

प्रीति जिंटा की शुरुआती पढ़ाई शिमला के ही कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी बोर्डिंग स्कूल से हुई है. प्रीति एक बेहद होनहार छात्रा थीं और उन्हें साहित्य में बहुत ज्यादा दिलचस्पी थी. अपने खाली समय में वो बास्केटबॉल खेला करती थीं. स्कूलिंग के बाद उन्होंने सेंट बेडेज कॉलेज से अंग्रेजी ऑनर्स किया और मनोविज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएट की डिग्री हासिल की.

अपने करियर के शुरुआती दिनों में प्रीति ने मॉडलिंग में किस्मत आजमाई. एक बार उनकी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में उनकी मुलाकात एक डायरेक्टर से हुई और उन्होंने प्रीति को अपनी एड में काम करने की पेशकश की. इसके बाद प्रीति ने कई सारे एड किए. प्रीति जिंटा के फिल्मी करियर की शुरुआत शेखर कपूर की फिल्म ‘तारा रम पम पम से होनी थी और इस फिल्म में उनके अपोजिट ऋतिक रोशन थे लेकिन ये किसी वजह से बन नहीं सकी. इसके बाद शेखर कपूर ने डायरेक्टर मणि रत्नम को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘दिल से में शाहरुख खान और मनीषा कोइराला के साथ प्रीति जिंटा को लेने का आग्रह किया. इस फिल्म में प्रीति एक सहायक अभिनेत्री के तौर पर नजर आई थीं.

20 मिनट के लिए मिला था फिल्म ‘दिल से में रोल

20 मिनट के लिए उन्हें इस फिल्म में रोल मिला था लेकिन उसी 20 मिनट में प्रीति ने अपनी एक्टिंग से सभी को अपना कायल बना लिया था. ये फिल्म न सिर्फ सुपरहिट साबित हुई बल्कि इस फिल्म के लिए प्रीति को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नई अदाकारा के अवॉर्ड से नवाजा भी गया. उनकी बतौर मुख्य नायिका पहली फिल्म थी ‘सोल्जरÓ. इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉबी देओल नजर आए थे. ये फिल्म भी उस साल की सबसे सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. इसके बाद प्रीति ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन अब ऐसा लगता है कि उन्होंने फिल्मों से किनारा ही कर लिया है. वो अब फिल्मों में न के बराबर ही नजर आती हैं.

Bhilai Breaking : नेशनल हाइवे पर ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार
पाकिस्तान को मुफ्त में मिलेगा भारत में बना कोरोना टीका, 1 करोड़ 70 लाख डोज का रास्ता साफ
पंजाब में पाक की नापाक हरकत: ड्रोन से अमृतसर में गिराए हथियार…. हैंड ग्रेनेड, 100 से ज्यादा कारतूस व टिफिन बम मिला
Narayanpur : मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान भी शहीद…. सीएम साय ने किया ट्वीट
नशीली दवा बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बैठक लेकर अफसरों को दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं गुरुग्राम नमाज मुद्दा: सुप्रीम कोर्ट अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका सूचीबद्ध करने को तैयार
Next Article 4.10 करोड़ से शहर के सरकारी स्कूलों का हो रहा जीर्णोद्धार… छात्र छात्राओं को सुंदर व सुरक्षित वातावरण में मिलेगी शिक्षा : वोरा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?