ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब में पाक की नापाक हरकत: ड्रोन से अमृतसर में गिराए हथियार…. हैंड ग्रेनेड, 100 से ज्यादा कारतूस व टिफिन बम मिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पंजाब में पाक की नापाक हरकत: ड्रोन से अमृतसर में गिराए हथियार…. हैंड ग्रेनेड, 100 से ज्यादा कारतूस व टिफिन बम मिला

By @dmin
Published: August 9, 2021
Share
Pak's nefarious act in Punjab: Weapons dropped by drone in Amritsar
Pak's nefarious act in Punjab: Weapons dropped by drone in Amritsar
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब सीमा पर वह लगातार इस कोशिश में लगा हुआ कि किसी भी तरह अपने साथियों तक हथियार पहुंचा सके। पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए हथियारों का जखीरा भेजा। हालांकि गांव वालों की सतर्कता के बाद पंजाब पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है। पाकिस्तान ने सात थैलियों में आईईडी, हैंड ग्रेनेड और कारतूस भेजे थे। सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस ने इन हथियारों को बरामद कर पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। 

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हमें सूचना मिली कि अमृतसर के पास के एक गांव से 7-8 अगस्त की रात ड्रोन को देखा गया। इसके साथ लोगों ने कुछ गिरने की आवाज भी आवाज सुनी। इसके बाद हमें कुछ संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी मिली और फिर जब छानबीन की गई तो सात थैलियों में आईईडी, हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिले। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों को भी भेज दी गई है। इसके साथ ही आसपास के इलाके में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि पुलिस इसे लेकर काफी सतर्क है और जो भी जानकारी हमें मिलेगी उसे संबंधित एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा।

पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजा टिफिन बम
ग्रामीणों ने रात के समय आसमान में ड्रोन के उडऩे और कुछ गिरने की आवाज सबसे पहले सुनी। इसके बाद तत्काल मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आईईडी टिफिन बम, पांच हैंड ग्रेनेड और 100 से ज्यादा कारतूस पुलिस ने बरामद किए। घटना सात-आठ अगस्त की रात की है। 
 
केंद्र सरकार को दी गई मामले की जानकारी

ड्रोन से हथियार गिराए जाने की जानकारी पंजाब पुलिस ने केंद्र सरकार को दे दी है। स्वंतत्रता दिवस से ठीक पहले पाकिस्तान पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर अपनी सक्रियता बढ़ा चुका है। लगातार वह ड्रोन भारतीय सीमा पर भेज रहा है। इससे पहले भी पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान ड्रोन से हथियार गिरा चुका है। 

सर्वदलीय बैठक में बोले पीएम नरेंद्र मोदी- किसानों से बातचीत को हमेशा तैयार, सरकार का वादा आज भी कायम
बस्तर आईजी ने किया पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण, 35 पुनर्वासितों को किया स्मार्टफोन एवं प्रशिक्षण किट का वितरण
भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश वासियों को दी कमरछठ की बधाई: कहा संतान की खुशहाली की कामना का पर्व
भारत में कोरोना: 24 घंटे में कोरोना के 11,850 नए केस, 555 मौतें, दो दिन में करीब 63 फीसदी बढ़ा मृतकों का आंकड़ा
गुलाब का असर: विशाखापट्नम जा रहे हैं तो ध्यान दे… रेलवे ने रद्द कर दी हैं यह ट्रेने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 297 # 09 august 2021
Next Article Jyoti Kalash room will be built soon in Mata Sheetla temple…. MLA took initiative जल्द बनेगा माता शीतला मंदिर में ज्योति कलश कक्ष…. विधायक ने की पहल… वार्डवासियों ने स्वागत कर विकास कार्यों के लिए जताया आभार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?