ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इन 5 हेल्दी चिप्स को घर पर बनाना है आसान, ये है रेसिपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

इन 5 हेल्दी चिप्स को घर पर बनाना है आसान, ये है रेसिपी

By Sonu Sahu
Published: January 12, 2023
Share
SHARE

चिप्स दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्नैक्स में शामिल हैं, लेकिन इन्हें अनहेल्दी माना जाता है क्योंकि ज्यादातर पैक किए गए चिप्स अतिरिक्त चीनी, रंग और रिफाइंड तेलों से भरे होते हैं। हालांकि, स्वस्थ सामग्री का उपयोग करके घर पर आसानी से हेल्दी चिप्स बनाए जा सकते हैं। आइए आज आपको पांच हेल्दी चिप्स की रेसिपी बताते हैं, जो आसानी से घर पर बनाए जा सकते हैं।

Contents
  • बैंगन के चिप्स
  • पालक और केल के चिप्स
  • शकरकंद के चिप्स
  • मूंग दाल के चिप्स
  • रागी के चिप्स

बैंगन के चिप्स

बैंगन के चिप्स बनाना बेहद आसान होता है। जब भी आपको कुछ नमकीन और कुरकुरे खाने का मन हो तो इन चिप्स का सेवन बेझिझक किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले बैंगन को पतले स्लाइस में काटें और बेकिंग ट्रे पर फैला दें। इन स्लाइस पर थोड़ा सा जैतून का तेल भी लगाएं। अब ऊपर से नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें और इन्हें कुछ मिनट के लिए क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें।

पालक और केल के चिप्स

पालक और केल के चिप्स विटामिन ए और सी से भरपूर होते हैं, इसलिए ये चिप्स मधुमेह रोगियों के लिए भी अच्छे होते हैं। सबसे पहले पालक और केल के पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर इन्हें धोकर सूखने दें। इसके बाद पत्तियों में जैतून का तेल और सिरका मिलाएं। अब बेकिंग शीट पर पत्तियों को अच्छे से रखकर 35 मिनट तक बेक करें। अंत में इनके ऊपर नमक छिड़ककर सर्व करें।

शकरकंद के चिप्स

शकरकंद के हल्के, पौष्टिक और स्वस्थ चिप्स कम वसा और कम कैलोरी वाले होते हैं और इनका सेवन नाश्ते में भी किया जा सकता है। सबसे पहले शकरकंद को पतला काटें और फिर इसमें नमक, काली मिर्च, जैतून का तेल, पेपरिका पाउडर, पिसी हुई थाइम और ओरेगेनो छिड़ककर अच्छी तरह मिलाएं। अब पहले से गरम किए हुए एयर फ्रायर में इसे 10 से 15 मिनट तक फ्राई करें। अंत में गार्लिक डिप के साथ इन चिप्स का सेवन करें।

मूंग दाल के चिप्स

मूंग दाल के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को दो घंटे के लिए पानी में भिगोकर अच्छी तरह से पीस लें। अब पिसी हुई दाल में सूजी, गेहूं का आटा, सूखा हरा धनिया, नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद इस मिश्रण से नरम आटा गूंथें। अब इससे छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें और फिर लंबे चिप्स के आकार में काटकर बेक करें।

रागी के चिप्स

प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर रागी चिप्स मधुमेह रोगियों के भी उपयुक्त हैं। सबसे पहले गेहूं का आटा, दही, रागी का आटा, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और लाल मिर्च पाउडर को एक साथ मिलाकर इसमें पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें। अब आटे से छोटी-छोटी लोई बनाकर चपटा बेल लें और फिर चिप की तरह स्ट्रिप्स में काट लें। इसके बाद इन स्ट्रिप्स में जैतून का तेल छिड़कें और 12 से 15 मिनट तक बेक करें।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति महिला शाखा की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा, 14 उपाध्यक्ष सहित 17 मंत्रियों को किया शामिल
एमजे कालेज में वार्षिकोत्सव : कुलसचिव पाल्टा, एसपी पल्लव व क्रेडा सदस्य विजय साहू हुए शामिल
डेंगू का डंक: लगातार बढ़ रहे मामले, हल्का बुखार होने से भी डर रहे लोग
सीएम के दुर्ग दौरे के पूर्व विधायक वोरा ने किया सभी विकास कार्यों का निरीक्षण
मोबाइल मेडिकल यूनिट के बेहतर संचालन के लिए आयुक्त ने ली बैठक…. जहां लगेगा शिविर वहां एक दिन पहले मुनादी के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : खुल गया अटल उद्यान, पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगाने पर हुए विवाद के बाद प्रशासन ने किया था सील
Next Article शादी में आ रही थी दिक्कत, मकान बन गया तो हाथ भी हो गए पीले, दामाद भी इतने अच्छे मिले कि घर के सामने टाईल्स लगवा दी शादी में आ रही थी दिक्कत, मकान बन गया तो हाथ भी हो गए पीले, दामाद भी इतने अच्छे मिले कि घर के सामने टाईल्स लगवा दी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?