ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोबाइल मेडिकल यूनिट के बेहतर संचालन के लिए आयुक्त ने ली बैठक…. जहां लगेगा शिविर वहां एक दिन पहले मुनादी के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

मोबाइल मेडिकल यूनिट के बेहतर संचालन के लिए आयुक्त ने ली बैठक…. जहां लगेगा शिविर वहां एक दिन पहले मुनादी के दिए निर्देश

By @dmin
Published: February 23, 2021
Share
For better operation of the mobile medical unit, the commissioner
For better operation of the mobile medical unit, the commissioner
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के बेहतर संचालन के लिए निगम अधिकारियों एवं एमएमयू से जुड़े चिकित्सक एपीएम की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शिविर में आने वाली समस्याओं के बारे में सभी से जानकारी ली। बैठक मे कुछ क्षेत्रों में असामाजिक तत्व एवं नशाखोरो से बचाव के लिए सुरक्षाकर्मी लगाए जाने की बात सामने आई, जिस पर निगमायुक्त ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से दाई-दीदी क्लीनिक में तत्काल सुरक्षा कर्मी नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए है। शिविर में अधिक से अधिक लोग अपना इलाज कराने आए इसके लिए जिस क्षेत्र में शिविर लगाया जाना है उस क्षेत्र में 1 दिन पूर्व मुनादी कराने के निर्देश दिए गए है।
बैठक में आयुक्त ने कहा कि शिविर लगने वाले स्थल के समीप स्थित शौचालय की व्यापक सफाई कराने के निर्देश बैठक में दिए गए। निगमायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिन क्षेत्रों में शिविर लगाए जाने हैं वहां पर की शौचालय की सफाई नहीं होने पर उन जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट के किसी डॉक्टर के अवकाश में जाने के पूर्व उन्हें सूचना देना होगा, ताकि अवकाश दिन के लिए दूसरे चिकित्सक को नियुक्त किया जा सके। संबंधित एजेंसी को इस कार्य के लिए निगम आयुक्त ने निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का व्यापक प्रचार-प्रसार जोन क्षेत्रों में करने निर्देशित किया गया है! जिस एम.एम.यू. में और फार्मासिस्ट की आवश्यकता है उसकी मांग के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के संज्ञान में लाया जाएगा। निगम क्षेत्र के सभी एमएमयू में एंटी रेबीज एवं टिटनेस का डोज भी पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए बैठक में दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त संगठित, असंगठित एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार के पंजीयन की जानकारी लेते हुए आयुक्त रघुवंशी ने लगातार इस कार्य पर प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त नरेंद्र कुमार बंजारे, कार्यपालन अभियंता बीके देवांगन, सहायक अभियंता तपन अग्रवाल, अजय शुक्ला, तीरथ यादव, एपीएम अश्विनी जांगड़े, कुलेश्वर चंद्राकर एवं इशान शर्मा, कोऑर्डिनेटर अतुल कुमार शुक्ला, अमित कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य मौजूद रहे।

Gustakhi Maaf: रेत निकासी से महानदी को कैसा खतरा
बॉलीवुड के लिए तेलुगू छोड़ने की हिम्मत नहीं: राम्या कृष्णन
बड़ी खबर: प्याज की कीमतें बढऩे की आशंका पर सीएम बघेल का बड़ा कदम…. प्याज की उपलब्धता व बाजार भाव पर नजर रखने जिला कलेक्टरों को जारी किए निर्देश
महाराष्ट्र निकाय चुनाव : मतदान से पहले महायुति के 68 प्रत्याशी निर्विरोध जीते, भाजपा के अकेले 44 शामिल… आयोग करेगा जांच
यूपी में बड़ा ट्रेन हादसा : चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, तीन यात्रियों की मौत, 14 जख्मी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Action taken on illegal plotting in Shubham Colony शुभम् कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्रवाइ… भू स्वामी की खोजबीन के बाद दर्ज कराया जाएगा अपराधिक प्रकरण
Next Article भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल बीएसपी टाउनशिप में थर्ड पार्टी अलॉटी को बकाया बिलों के भुगतान पर 27 फरवरी तक मिलेगी छूट…. 1 मार्च से एमनेस्टी स्कीम होगी बंद…. बकायादारों को नहीं मिलेगी छूट

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?