ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंटरनेशनल भिखारी हैं पाकिस्तानी पीएम, देश की बदहाली को लेकर भड़का विपक्ष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

इंटरनेशनल भिखारी हैं पाकिस्तानी पीएम, देश की बदहाली को लेकर भड़का विपक्ष

By @dmin
Published: January 17, 2022
Share
इंटरनेशनल भिखारी हैं पाकिस्तानी पीएम, देश की बदहाली को लेकर भड़का विपक्ष
इंटरनेशनल भिखारी हैं पाकिस्तानी पीएम, देश की बदहाली को लेकर भड़का विपक्ष
SHARE

इस्लामाबाद (एजेंसी)। जमात-ए-इस्लामी (जेआई) के प्रमुख सिराजुल-हक ने इमरान खान को अंतरराष्ट्रीय भिखारी करार दिया है। हक ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का जाना ही आर्थिक संकट से जूझ रहे देश की सभी समस्याओं का हल है। लाहौर में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने देश में नए सिरे से चुनाव कराने की अपील की।

पेट्रोलियम की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए हक ने इमरान सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इमरान खान और पाकिस्तान एक साथ काम नहीं कर सकते। जियो न्यूज ने हक के हवाले से कहा, इस देश में राजनीति से फायदे या नुकसान के लिए कोई जगह नहीं बची है, क्योंकि इमरान खान का जाना ही सभी समस्याओं का समाधान होगा।

पाक पीएम अंतरराष्ट्रीय भिखारी बन गए
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ पाकिस्तान के विवादास्पद सौदे पर सिराजुल हक ने कहा कि पाक पीएम अंतरराष्ट्रीय भिखारी बन गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पीटीआई के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार देश पर शासन करने में असमर्थ है। दरअसल, पाकिस्तान इन दिनों भारी वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहा है, जिसके बीच यह तीखी आलोचना सामने आई है।

फाइनेंसियल बिल पास करने से विपक्ष का इनकार
इस बीच, विपक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की शर्तों को पूरा करने के लिए फाइनेंस (सप्लीमेंट्री) बिल 2021 और स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (संशोधन) विधेयक 2021 को पारित करने से इनकार कर दिया है। सप्लीमेंट्री फाइनेंस बिल की मंजूरी पाकिस्तान की 6 अरब अमेरिकी डॉलर की विस्तारित फंड सुविधा (ईएफएफ) की छठी समीक्षा के लिए जरूरी थी।

इमरान खान इस सदी का संकट
जेआई प्रमुख ने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार दावा करती थी कि वह अर्थव्यवस्था की चैंपियन थी, लेकिन कुछ भी नहीं बदला है। यह केवल नई मशीनरी में पुराने पाट्र्स का इस्तेमाल कर रही है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने इमरान खान को इस सदी का संकट करार देते हुए कहा था कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा था कि आईएमएफ के साथ सरकार के समझौते का देश पर विनाशकारी असर होगा।

दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : 12 लाख की हेरोइन के साथ पकड़ाए पंजाब के दो शातिर, दुर्ग में कर रहे थे बिक्री
सर्वदलीय बैठक के बाद बोले चन्नी, बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
Gustakhi Maaf: अनंत-राधिका की शादी और आपातकाल
पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी: नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, पूछताछ के लिए अब समन जारी करेगी मुंबई पुलिस
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, छह माओवादियों के मारे जाने की खबर, मुठभेड़ जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा पंजाब में टल सकते हैं विधानसभा चुनाव, पार्टियों की मांग पर आज होगी आयोग की बैठक
Next Article श्रमिकों को मिलने वाली सहायता राशि में हुई वृद्धि कोरोना ‘वरदान’: देश के 10 रईसों के पास इतना पैसा कि सभी बच्चों को 25 साल तक शिक्षा दिला सकें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?